Proton होमपेज

Proton Drive CLI का उपयोग करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Drive का इस्तेमाल

Proton Drive CLI एक कमांड-लाइन टूल है, जो Proton Drive SDK पर बना है। यह उपयोगकर्ताओं, डेवलपर्स और व्यवसायों को बिना कोड लिखे या डेस्कटॉप एप्लीकेशन इस्तेमाल किए Proton Drive के साथ जल्दी और लचीले तरीके से इंटरैक्ट करने और उसे ऑटोमेट करने की सुविधा देता है। आप इसका इस्तेमाल बैकअप ऑटोमेट करने, Proton Drive को अपने वर्कफ़्लो में शामिल करने, या स्क्रिप्ट से फ़ाइलें और शेयरिंग संभालने के लिए कर सकते हैं।

Proton Drive CLI को एक्सेस कैसे करें

  1. अपने डिवाइस के लिए Proton Drive CLI डाउनलोड करें। ये macOS, Windows और Linux पे चलता है।
  2. CLI जिस डायरेक्टरी में डाउनलोड किया है, वहां कंसोल / कमांड प्रॉम्प्ट खोलें।
  3. अपने ब्राउज़र से सत्यापन करने के लिए ./proton-drive auth login रन करें।

CLI का उपयोग कैसे करें

आप क्या कर सकते हैं, इसके कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं:

  • अपनी ड्राइव का रूट देखने के लिए ./proton-drive filesystem list /my-files का उपयोग करें।
  • अपनी फ़ाइलें ./proton-drive filesystem upload ~/Documents/* /my-files/Documents के साथ अपलोड करें
  • अपना फोल्डर ./proton-drive filesystem download /my-files/Documents ./ के साथ डाउनलोड करें
  • अपने फोल्डर पे सहयोग के लिए लोगों को ./proton-drive sharing invite --user proton@proton.me /my-files/Documents के साथ आमंत्रित करें

सभी उपलब्ध कमांड की सूची देखने के लिए ./proton-drive --help टाइप करें। उपलब्ध विकल्प और फ़्लैग देखने के लिए किसी भी कमांड पे help पैरामीटर का उपयोग करें, जैसे ./proton-drive filesystem upload --help

टिप्स:

  • आपको पूरे कमांड नाम टाइप करने की ज़रूरत नहीं है। जब तक शॉर्ट वर्ज़न यूनीक है, कोई भी चल जाएगा।
  • आप इंटरैक्टिव शेल भी रन कर सकते हैं। बस ./proton-drive टाइप करें और फिर कमांड सीधे दें।
  • आगे की प्रोसेसिंग के लिए --json पैरामीटर का उपयोग करें और आउटपुट किसी भी दूसरे टूल को पाइप करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me