Proton होमपेज

Proton Drive में Doom ऑनलाइन कैसे खेलें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Drive का इस्तेमाल
Proton Drive

अब आप Doom को ऑनलाइन, सीधे अपने ब्राउज़र में खेल सकते हैं — न कोई डाउनलोड ज़रूरी है और न ही लॉगइन। ये सुविधा .wad फ़ाइलों के लिए Proton Drive के इनबिल्ट प्रीव्यू और Doom इंजन की ओपन सोर्स लाइब्रेरी Dwasm(नई विंडो) के एकीकरण से मुमकिन हुई है। ये हमारे चल रहे उस काम का हिस्सा है, जिसका मकसद और ज़्यादा फ़ाइल टाइप — यहां तक कि अनचाहे टाइप के लिए भी — सहायता देकर प्रीव्यू को बेहतर बनाना है।

Play Doom online in Proton Drive

लंच ब्रेक में सर्कल-स्ट्रेफ करके दानवों को मारने की शुरूआत करने के दो आसान तरीके ये हैं:

1. हमारे Doom लिंक से तुरंत खेलें

Proton Drive वेब ऐप में Doom खेलने के लिए नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करें। आपको Proton खाते की ज़रूरत नहीं है, इसलिए इसे बुकमार्क करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

इस वर्ज़न में ईस्टर एग के तौर पे हमारे Proton Drive Plus प्लैन का एक छुपा हुआ कूपन है। हर कोना छानें, छूट कोड खोजें और 12 महीनों के लिए Proton Drive पे 25% छूट पाएं

डिफॉल्ट कंट्रोल

गेम मेन्यू खोलेंEsc
ले जाएंW, A, S, D
हथियार चलाएंबायां माउस बटन
हथियार बदलेंमाउस व्हील
इस्तेमाल/इंटरैक्ट करेंSpace
नक्शा देखेंTab
चलना/दौड़ना टॉगल करेंCaps Lock
माउस लुक टॉगल करें\
लेवल वापिस शुरु करेंHome
अगले लेवल पे जाएंPage down

आप इन कंट्रोल को इन-गेम मेन्यू से बदल सकते हैं।

2. अपनी गेम फ़ाइलें अपलोड करें और खेलें

अगर आपके पास पहले से Doom या कोई कंपैटिबल IWAD फ़ाइल(नई विंडो) (.wad फॉर्मैट) है, तो उसे Proton Drive पे अपलोड करें और खोलें, गेम आपके ब्राउज़र में लॉन्च हो जाएगा।

सपोर्टेड गेम्स

निम्नलिखित गेम काम करने की पुष्टि की गई हैं:

  • Freedoom Phase 1
  • Freedoom Phase 2
  • Doom
  • Doom II
  • The Ultimate Doom
  • Final Doom: Plutonia
  • Final Doom: TNT: Evilution
  • Chex Quest 1

अपनी .wad फ़ाइलों की मदद से व्यावसायिक गेम अपलोड करने और खेलने के लिए उनका कानूनी मालिक होना ज़रूरी है।

Doom क्यों? क्यों नहीं।

ये एक मज़ेदार प्रयोग था, लेकिन इससे ये भी पता चलता है कि Proton Drive क्या-क्या कर सकता है। हमारा मकसद एन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड स्टोरेज को सिर्फ सुरक्षित ही नहीं, बल्कि सच में काम का और कभी-कभी मनोरंजक भी बनाना है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me