Proton होमपेज

Proton Docs में दस्तावेज़ बनाना और संपादन करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Drive का इस्तेमाल

Proton Docs, Proton Drive में शामिल एक सहयोगी दस्तावेज़ संपादक है, जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ आपकी निजता की सुरक्षा करता है। इस लेख में Proton Docs के इस्तेमाल से दस्तावेज़ बनाने और उनमें बदलाव करने की बुनियादी बातें बताई गई हैं।

दस्तावेज़ बनाना और उसे नाम देना

वेब पे

दस्तावेज़ बनाने के लिए, Proton Drive में लॉगइन करें और नया → नया दस्तावेज़ पे क्लिक करें।

Proton Drive में नया Proton Docs दस्तावेज़ कैसे बनाएं

इससे आपके लिए एक खाली दस्तावेज़ खुल जाएगा। दस्तावेज़ का नाम बदलने के लिए, ऊपर-बाएं कोने में डिफॉल्ट नाम पे क्लिक करें और दस्तावेज़ का नाम बदलें चुनें।

Proton Docs में दस्तावेज़ का नाम कैसे बदलें

नोट: अभी, Proton Drive में बनाए या उनमें बदलाव किए जा सकने वाले दस्तावेज़ों का अधिकतम साइज़ 25 एमबी है।

Android और iOS पे

दस्तावेज़ बनाने के लिए:

  1. Android(नई विंडो) या iOS(नई विंडो) पे Proton Drive खोलें।
  2. फाइलें पे जाएं।
  3. ऊपर-दाएं कोने में + पे टैप करें।
  4. दस्तावेज़ बनाएं चुनें। Proton Docs मौजूदा फोल्डर में एक नया खाली दस्तावेज़ बनाएगा।
Proton Drive iOS ऐप दिखाता है कि Proton Docs में दस्तावेज़ कैसे बनाएं

दस्तावेज़ का नाम बदलने के लिए:

  1. दस्तावेज़ के नाम के बगल में क्षैतिज एलिप्सिस … (iOS पे) या लंबवत एलिप्सिस ⋮ (Android पे) पे टैप करें।
  2. नाम बदलें चुनें।
Proton Drive iOS ऐप दिखाता है कि Proton Docs में दस्तावेज़ का नाम कैसे बदलें
  1. दस्तावेज़ का नया नाम दर्ज करें और उसे पक्का करें।

अपने दस्तावेज़ में बदलाव करें

Proton Drive में Docs से आप तरह-तरह का रिच टेक्स्ट और तस्वीरें जोड़ सकते हैं, और आपका सारा कंटेंट निजी और सुरक्षित रहता है।

नीचे दी गई सारी खासियतें टूलबार से आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं।

Proton Docs संपादन टूलबार दिखाता है

टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग की खासियतें

अनडू/रीडू: संपादन को आसान बनाने के लिए अपने आखिरी कार्यों को जल्दी से वापस लें या दोहराएं।

Proton Docs अनडू और रीडू बटन दिखाता है

स्टाइल: अपने दस्तावेज़ को फ़ॉर्मैट करने के लिए अलग-अलग टेक्स्ट स्टाइल में से चुनें, जिससे एक जैसे हैडर, पैराग्राफ और अन्य टेक्स्ट एलिमेंट लागू करना आसान हो जाता है।

Proton Docs संपादन टूल दिखाता है

फ़ॉन्ट और साइज़: अलग-अलग फ़ॉन्ट चुनकर और फ़ॉन्ट साइज़ बदलकर अपने टेक्स्ट का लुक कस्टम करें।

टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग: अपने दस्तावेज़ में ज़रूरी बातों को उभारने के लिए बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन लागू करें।

टेक्स्ट का रंग और हाइलाइट: ज़रूरी हिस्सों की तरफ ध्यान खींचने के लिए टेक्स्ट का रंग बदलें या टेक्स्ट को हाइलाइट करें।

कोड ब्लॉक: तकनीकी दस्तावेज़ों के लिए कोड स्निपेट और ब्लॉक उनकी फ़ॉर्मैटिंग बनाए रखते हुए सम्मिलित करें।

Proton Docs कोड ब्लॉक संपादक दिखाता है

टेक्स्ट अलाइन करें: संरचित और प्रोफ़ेशनल लुक के लिए अपने टेक्स्ट को बाएं, बीच में या दाएं अलाइन करें।

सूचियां: अपने कंटेंट को साफ तौर पर व्यवस्थित करने के लिए क्रमबद्ध (नंबर वाली), बिना क्रम (बुलेट वाली) या चेक सूचियां बनाएं।

Proton Docs सूची के टाइप दिखाता है

कोड ब्लॉक: तकनीकी दस्तावेज़ों के लिए कोड स्निपेट और ब्लॉक उनकी फ़ॉर्मैटिंग बनाए रखते हुए सम्मिलित करें।

Proton Docs कोड ब्लॉक संपादक दिखाता है

कोट: ज़रूरी कथन या अंश उभारने के लिए कोट सम्मिलित करें, ताकि वो आपके दस्तावेज़ में अलग से नज़र आएं।

डिवाइडर: अपने दस्तावेज़ के हिस्सों को नज़र से बांटने और पढ़ने में आसानी के लिए क्षैतिज लाइन या सेपरेटर सम्मिलित करें।

इंडेंटेशन और फ़ॉर्मैटिंग हटाएं: अपने पैराग्राफ और सूचियों को बेहतर तरीके से संरचित करने के लिए टेक्स्ट का इंडेंटेशन बढ़ाएं या घटाएं और फ़ॉर्मैटिंग हटाएं।

टिप्पणियां जोड़ना

टिप्पणी जोड़ने के लिए, जिस टेक्स्ट पे टिप्पणी करनी है उसे हाइलाइट करें और टूलबार में या दिखने वाले फ़्लोटिंग मेन्यू में टिप्पणी विकल्प पे क्लिक करें।

Proton Docs दिखाता है कि टिप्पणी कैसे जोड़ें

अपनी टिप्पणी टाइप करें और पोस्ट करें।

Proton Docs एक टिप्पणी दिखाता है

आप Docs में टिप्पणियों का इस्तेमाल अपने लिए नोट्स छोड़ने या अपना दस्तावेज़ निजी और सुरक्षित रखते हुए दूसरों के साथ सहयोग करने के लिए कर सकते हैं। जैसे, आप सवाल पूछ सकते हैं, बदलावों का सुझाव दे सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं, या बिना मुख्य कंटेंट बदले दस्तावेज़ के खास हिस्सों पे बात कर सकते हैं।

तालिकाएं सम्मिलित करना और संभालना

Docs में डाटा और जानकारी को आसानी से व्यवस्थित करने के लिए आप तालिकाएं बना और कस्टम कर सकते हैं।

सबसे पहले, कर्सर को वहां ले जाएं जहां आपको तालिका चाहिए और टूलबार में तालिका जोड़ें पे क्लिक करके अपने दस्तावेज़ में तालिका सम्मिलित करें।

Proton Docs दिखाता है कि तालिका कैसे सम्मिलित करें

डिफॉल्ट रूप से, हैडर रो हाइलाइट रहती है। हालांकि, किसी भी सेल पे क्लिक करके और विकल्प ड्रॉपडाउन पे क्लिक करके आप हैडर रो या कॉलम को हाइलाइट या अनहाइलाइट भी कर सकते हैं।

अतिरिक्त विकल्पों में एक क्लिक में तालिका डुप्लिकेट करने और उसे मिटा देने की सुविधा भी शामिल है।

पंक्तियां और कॉलम जोड़ना, और अन्य सुविधाएं

तालिका में और पंक्तियां और कॉलम जोड़ना और उसके कंटेंट को फ़ॉर्मैट करना भी आसान है।

और पंक्तियां या कॉलम जोड़ने के लिए, तालिका की आखिरी पंक्ति या कॉलम पे कर्सर ले जाएं जब तक + का निशान दिखने लगे। इस पे क्लिक करने से तालिका में एक और पंक्ति या कॉलम जुड़ जाएगा।

किसी भी सेल पे कर्सर ले जाकर ग्रिड आइकॉन पे क्लिक करके आप मौजूदा पंक्तियों या कॉलम के बीच में नई पंक्तियां या कॉलम जोड़ सकते हैं, उनकी डुप्लिकेट कॉपी बना सकते हैं, कंटेंट हटा सकते हैं, और पंक्तियां या कॉलम मिटा सकते हैं।

इस पे क्लिक करने से आपको अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं:

इसके अलावा, आप तालिका के टेक्स्ट और बैकग्राउंड में रंग जोड़ सकते हैं।

Proton Docs दिखाता है कि तालिका के रंग कैसे बदलें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me