Proton होमपेज

Proton Drive में फ़ाइल का संस्करण इतिहास कैसे संभालें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Drive का इस्तेमाल

Proton Drive आपको अपनी फ़ाइलों के पुराने संस्करण रीस्टोर करने की अनुमति देता है। इस आर्टिकल में समझाया गया है कि अपना संस्करण इतिहास कैसे संभालें।

फ़ाइल का पिछला संस्करण कैसे सहेजें?

अगर आप किसी मौजूदा फ़ाइल के जैसे ही नाम और एक्सटेंशन वाली फ़ाइल अपलोड करें, तो आपको ये दिखेगा:

Proton Drive shows the duplicate file found dialog


हर विकल्प का मतलब ये है:

  • मौजूदा फ़ाइल को बदलें: मौजूदा फ़ाइल पिछले संस्करण के तौर पे सहेजी जाएगी, और आपका नया अपलोड सक्रिय संस्करण बन जाएगा।
  • दोनों फाइल रखें: नए अपलोड के नाम में एक नंबर जोड़ा जाएगा, ताकि आप दोनों को अलग-अलग पहचान सकें।
  • फाइल छोड़ें: अपलोड को इग्नोर किया जाएगा, और आपकी Drive में पहले से मौजूद फ़ाइल में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • सभी डुप्लिकेट फ़ाइलों पे लागू करें: अगर आप एक साथ कई फ़ाइलें अपलोड कर रहे हैं, तो आपकी सेटिंग सभी नाम-टकराव वाली फ़ाइलों पे लागू होगी।

अपनी फ़ाइलों का संस्करण इतिहास कैसे एक्सेस करें?

किसी फ़ाइल का संस्करण इतिहास देखने के लिए, उस पे राइट-क्लिक करें। नीचे दिया गया मेन्यू दिखेगा:

How to access file version history in Proton Drive

संस्करण इतिहास देखें चुनें।

अपनी फ़ाइल का पुराना संस्करण कैसे रीस्टोर करें?

संस्करण इतिहास में आप किसी फ़ाइल के सभी पिछले संस्करण देख सकते हैं, जिसमें ये भी शामिल है कि वो कब सहेजे गए और किसने सहेजे। जब एक ही फ़ाइल पे कई लोग मिलकर काम कर रहे हों, तब ये खास तौर पे काम का है, क्योंकि आप ठीक-ठीक ट्रैक कर सकते हैं कि हर बदलाव किसने किया।

Proton Drive shows file version history

कोई संस्करण रीस्टोर करने का तरीका ये है:

  1. जिस संस्करण को चाहते हैं, उसके बगल में ⋮ पे क्लिक करें।
  2. संस्करण रीस्टोर करें चुनें।
How to restore a file version in Proton Drive
  1. रीस्टोर पूरा करने के लिए पक्का करें पे क्लिक करें।
Proton Drive asks for confirmation to restore a file version

नोट: कोई संस्करण रीस्टोर करने से नए संस्करण मिटते नहीं हैं — सभी फ़ाइल संस्करण इतिहास में सहेजे और एक्सेस करने लायक रहते हैं।

फ़ाइल का संस्करण रीस्टोर करने के अलावा, आप ये भी कर सकते हैं:

  • संस्करण मिटा दें, अगर आप उसे अब इतिहास में स्टोर नहीं रखना चाहते।
  • कोई खास संस्करण अपने डिवाइस पे डाउनलोड करें
  • विवरण देखें, जैसे कि डिजिटल हस्ताक्षर सत्यापित है या नहीं, जिससे पक्का होता है कि फ़ाइल में छेड़छाड़ नहीं की गई है।
Proton Drive shows file version details

अपनी संस्करण इतिहास सेटिंग कैसे बदलें?

अगर आप Proton Free प्लैन पे हैं, तो Proton Drive हर फ़ाइल के 10 संस्करण तक, 7 दिन तक के लिए, अपने-आप सहेजता है। इन सेटिंग को बदला नहीं जा सकता।

अपना संस्करण इतिहास कस्टमाइज़ करने के लिए, आपको Proton का पेड प्लैन चाहिए। नीचे दिए गए किसी भी प्लैन के साथ, आप हर फ़ाइल के 200 संस्करण तक, 10 साल तक के लिए, सहेज सकते हैं और अपनी संस्करण इतिहास सेटिंग एडजस्ट कर सकते हैं:

  • Proton Drive Plus
  • Proton Drive Professional
  • Proton Unlimited
  • Proton Duo
  • Proton Family
  • Proton Visionary
  • Proton for Business

संस्करण इतिहास सेटिंग बदलने का तरीका ये है:

  1. Proton Drive में साइन इन करें(नई विंडो)
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग पे जाएं।
How to access all settings in Proton
  1. संस्करण इतिहास चुनें।
  2. चुनें कि Proton Drive पिछले संस्करण कितने समय तक रखेगा — जैसे 7 दिन, 30 दिन, 180 दिन, 356 दिन, या 10 सालपरिवर्तनों को सहेजें पे क्लिक करें।
How to change version history settings in Proton Drive

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me