Proton होमपेज

सिंक की गई फ़ाइलें कैसे मिटाएं और रीस्टोर करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Drive

Proton Drive से आपकी फ़ाइलें संभालना आसान हो जाता है। अगर किसी फ़ाइल की ज़रूरत नहीं है या स्टोरेज खाली करना है, तो वेब ऐप या हमारे Windows ऐप की मदद से फ़ाइलें मिटा दें

Proton Drive के Photos(नई विंडो) सेक्शन में स्टोर की गई फ़ाइलें Windows या macOS ऐप से नहीं मिटाई या रीस्टोर की जा सकती हैं। तस्वीरें संभालने के लिए कृपया वेब ऐप या हमारे किसी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।

फ़ाइलें मिटाना

वेब ऐप

  1. drive.proton.me(नई विंडो) पे Proton Drive वेब ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
  2. वह फ़ाइल चुनें जिसे मिटाना है।
  3. कूड़ेदान में ले जाएँ बटन पे क्लिक करें।
Proton Drive वेब ऐप दिखाता है कि एक साथ कई फाइलें कैसे मिटाएं

कचरे में डाली गई फ़ाइलें और फोल्डर कचरा(नई विंडो) टैब में भेजे जाते हैं। ये हमेशा के लिए मिट नहीं जातीं और आपके Proton Drive स्टोरेज में गिनी जाती रहती हैं।

Windows या Mac ऐप

  1. File Explorer (Windows) या Finder (Mac) खोलें।
  2. Proton Drive फोल्डर में जाएं।
  3. जिन फ़ाइलों को मिटाना है उन पे राइट-क्लिक (Windows) या सेकेंडरी-क्लिक (Mac) करें।
  4. मिटा दें (Windows, या Windows 11 पे कचरा आइकन) या कूड़ेदान में ले जाएँ (Mac) चुनें।
Mac Finder shows how to move a file to trash inside Proton Drive

आगे क्या होगा, ये इस बात पे निर्भर करता है कि फ़ाइल आपके डिवाइस पे डाउनलोड हुई है या नहीं:

  • सिर्फ ऑनलाइन फ़ाइलें: एक चेतावनी दिखेगी कि फ़ाइल आपके डिवाइस से हटा दी जाएगी, बिना रीसाइकल बिन / कचरे के डिब्बे में डाले। फिर भी फ़ाइल आपके Proton Drive कचरे में ले जाई जाएगी।
  • डाउनलोड की गई फ़ाइलें: फ़ाइल आपके डिवाइस के रीसाइकल बिन और वेब ऐप में Proton Drive कचरे, दोनों में ले जाई जाएगी।

आप दोनों जगहों में से किसी से भी फ़ाइल रीस्टोर कर सकते हैं, लेकिन अपने कंप्यूटर के रीसाइकल बिन / कचरे से रीस्टोर करने पे वो नई फ़ाइल के रूप में दोबारा अपलोड होगी। इससे Proton Drive में दो कॉपियां रह जाती हैं: रीस्टोर किया गया संस्करण और कचरे में मौजूद मूल फ़ाइल। Proton Drive के कचरे में मौजूद चीज़ें आपके स्टोरेज की सीमा में गिनी जाती हैं, इसलिए हम सलाह देते हैं कि जब भी मुमकिन हो, Proton Drive कचरे से ही रीस्टोर करें।

Android या iOS ऐप

  1. Android(नई विंडो) या iOS(नई विंडो) पे Proton Drive ऐप खोलें।
  2. वह फ़ाइल या फ़ाइलें खोजें जिन्हें मिटाना है।

एक फ़ाइल मिटाएं

इसके बगल में मौजूद वर्टिकल एलिप्सिस (Android) या हॉरिजॉन्टल एलिप्सिस (iOS) को टैप करें, फिर कूड़ेदान में ले जाएं चुनें।

The Proton Drive Android app shows how to move a file to trash

एकाधिक फ़ाइलें मिटाएं

मल्टी-सिलेक्शन मोड में जाने के लिए किसी फ़ाइल को दबाकर रखें। जिन सभी फ़ाइलों को मिटाना चाहते हैं, उन्हें चुनें, और फिर:

  • iOS पर नीचे-बाईं तरफ मौजूद कचरा 🗑 बटन को टैप करें और फिर पुष्टि करने के लिए फ़ाइलें हटाएं चुनें।
The Proton Drive iOS app shows how to move multiple files to trash
  • Android पर सबसे ऊपर दाईं तरफ मौजूद वर्टिकल एलिप्सिस बटन को टैप करें और कूड़ेदान में ले जाएं चुनें।
The Proton Drive Android app shows how to move multiple files to trash

मिटाई गई फ़ाइलें रीस्टोर करना

वेब ऐप

Proton Drive वेब ऐप का उपयोग करके मिटाई गई फ़ाइलें रीस्टोर करने का तरीका ये है:

  1. drive.proton.me(नई विंडो) पे Proton Drive वेब ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
  2. कचरा(नई विंडो) टैब पे जाएं।
  3. किसी फ़ाइल पे राइट-क्लिक करें और कूड़ेदान से पुनर्स्थापित करें चुनें।
The Proton Drive web app shows how to restore files from trash

Windows या Mac ऐप

Windows और Mac पर Proton Drive की मिटाई गई फ़ाइलें रीस्टोर करने का तरीका ये है। ये विकल्प सिर्फ़ उन फ़ाइलों के लिए काम करता है जो मिटने से पहले आपके डिवाइस पे डाउनलोड की गई थीं:

  1. File Explorer (Windows) या Finder (Mac) खोलें।
  2. रीसायकिल बिन (Windows) या कचरा (Mac) खोलें।
  3. किसी फ़ाइल पे राइट-क्लिक करें और रीस्टोर करें (Windows) या वापस रखें (Mac) चुनें।
How to put back a deleted file to the Proton Drive folder on Mac

फ़ाइल एक नए आइटम के रूप में दोबारा अपलोड होगी, इसलिए अगर मूल फ़ाइल अभी भी Proton Drive के कूड़ेदान में मौजूद है, तो आपके पास डुप्लिकेट आ सकता है।

Android या iOS ऐप

  1. Proton Drive मोबाइल ऐप खोलें।
  2. मेन्यू ☰ बटन को टैप करें और कचरा खोलें।
The Proton Drive Android app shows how to access the Trash tab
  • किसी एक फ़ाइल को रीस्टोर करने के लिए, फ़ाइल के बगल में मौजूद वर्टिकल एलिप्सिस बटन (Android) या हॉरिजॉन्टल एलिप्सिस … (iOS) को टैप करें और रीस्टोर करें (Android ) या फ़ाइल रीस्टोर करें (iOS) चुनें।
The Proton Drive Android app shows how to restore a file from trash
  • iOS पर आप एक साथ एक से ज़्यादा फ़ाइलें भी रीस्टोर कर सकते हैं: चुनना शुरू करने के लिए किसी फ़ाइल को दबाकर रखें, जिन फ़ाइलों को रीस्टोर करना है उन्हें चुनें, फिर रीस्टोर करें को टैप करें।
The Proton Drive iOS app shows how to restore multiple files from trash

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me