Proton होमपेज

Proton Drive Windows ऐप से फोल्डर कैसे सिंक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Windows ऐप
Proton Drive का इस्तेमाल

ये आर्टिकल Windows डिवाइस से Proton Drive और Proton Drive से Windows डिवाइस तक फोल्डर सिंक करने की बुनियादी बातें बताता है।

नोट: ये निर्देश फॉलो करने के लिए आपके डिवाइस पे Proton Drive Windows ऐप इंस्टॉल होना ज़रूरी है।

Proton Drive Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)

क्लाउड पे सिंक करने के लिए फोल्डर कैसे चुनें

Windows ऐप पे Proton Drive में साइन इन करने के बाद, आप वो फोल्डर चुन सकते हैं जिन्हें आप क्लाउड पे सिंक करना चाहते हैं। इससे आप Proton Drive वेब ऐप से इन फोल्डर में मौजूद फाइलों के नवीनतम वर्ज़न एक्सेस कर सकते हैं। Windows डिवाइस से क्लाउड तक खास फोल्डर सिंक करने के लिए ये कदम अपनाएं:

  1. Windows ऐप खोलें और अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से Proton Drive में साइन इन करें। 
  1. उन फोल्डर(s) को चुनने के लिए फोल्डर जोड़ें पे क्लिक करें जिन्हें आप सिंक करना चाहते हैं।
  1. आप चाहें तो कंप्यूटर चालू करने पर Proton Drive Windows ऐप ऑटोमैटिकली खुले, ताकि वो आपकी फाइलें सिंक कर सके।

मेरा कंप्यूटर सेक्शन के नीचे आप हमेशा देख सकते हैं कि कौन से फोल्डर सिंक हो रहे हैं।

किसी फोल्डर का सिंक रोकने के लिए फोल्डर हटाएं पे क्लिक करें।

किसी फोल्डर को सिंकिंग से हटाने पर उस फोल्डर की सिंकिंग बंद हो जाएगी और वह Proton Drive के कचरा में चला जाएगा। आप कभी भी कचरा से आइटम रीस्टोर कर सकते हैं

क्लाउड से Windows डिवाइस तक फाइलें कैसे सिंक करें

Proton Drive Windows ऐप से आप क्लाउड से अपने डिवाइस तक फाइलें और फोल्डर सिंक कर सकते हैं। लेकिन ये फाइलें ऑन डिमांड सिंक होती हैं, यानी जब तक आप उन्हें खोलने की कोशिश नहीं करते, जिससे Proton Drive उन्हें डाउनलोड करता है, तब तक ये आपके डिवाइस पे कोई जगह नहीं लेतीं।

क्लाउड में स्टोर की गई फाइलों को सिंक और एक्सेस करने के तरीके की अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़ें

ये चुनने के लिए कि क्लाउड से फाइलें आपके डिवाइस पे कहां सिंक और सेव हों, नीचे दिए कदम फॉलो करें।

1. Windows ऐप खोलें और Proton Drive में लॉगइन करें

2. सेटिंग पे क्लिक करें

3. “आपका Proton Drive फोल्डरसेक्शन पे जाएं और Change पर क्लिक करें।

4. वो फोल्डर चुनें जहां क्लाउड से फाइलें सिंक होंगी।

ज़रूरी: ये फोल्डर खाली होना चाहिए। वरना सिंक काम नहीं करेगा।

Proton Drive पे कितने कंप्यूटर सिंक किए जा सकते हैं?

अभी, आप Proton Drive पे अधिकतम 10 Windows डिवाइस सिंक कर सकते हैं। वेब पे कंप्यूटर सेक्शन के नीचे इन डिवाइस को एक्सेस किया जा सकता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me