Proton Drive Android ऐप पर सिंक किए गए फोल्डर तक कैसे एक्सेस करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- डेस्कटॉप एप्लीकेशन
- Windows ऐप
- Proton Drive
Proton Drive डेस्कटॉप ऐप से आप अपनी हार्ड ड्राइव की कोई भी फ़ाइल क्लाउड पर सिंक कर सकते हैं, जिसे आपके Proton खाते से जुड़े अन्य Android और Windows डिवाइसों से एक्सेस किया जा सकता है। ऐप में किए गए बदलाव आपके कंप्यूटर पे सिंक होंगे, और इसके उलट भी। इस गाइड में हम आपको दिखाएंगे कि Proton Drive Android ऐप का इस्तेमाल करके सिंक किए गए फोल्डर तक कैसे एक्सेस करें।
Proton Drive Android ऐप पर सिंक किए गए फोल्डर तक कैसे एक्सेस करें
अपने Proton Drive Android ऐप में लॉगइन करें और नीचे की नेविगेशन बार में Computers टैब पे जाएं। यहां आपको उन सब कंप्यूटर के नाम दिखेंगे जिन्हें आपने Proton Drive पे सिंक किया है। किसी कंप्यूटर के नाम पे टैप करके उस डिवाइस से सिंक की गई सभी फाइलों तक एक्सेस करें।

उदाहरण के लिए, Eric’s Work Computer पे क्लिक करने पे आपको उस डिवाइस से अभी सिंक किए गए फोल्डर दिखेंगे।

आप इन फाइलों के साथ सभी सामान्य एक्शन कर सकते हैं, जैसे उन्हें ऑफ़लाइन उपलब्ध कराना, नाम बदलना, मिटाना, शेयर करना वगैरह। ये बदलाव वेब ऐप और आपके डेस्कटॉप डिवाइस दोनों पे दिखेंगे। हालांकि, आप कंप्यूटर के बीच फाइलें नहीं ले जा सकते.
अगर आप अपने Windows कंप्यूटर से फाइलें और फोल्डर सिंक करने के बारे में और जानना चाहते हैं, तो निम्नलिखित लेख देखें: