Proton Drive for Windows में मेरे साथ साझा किया गया का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- डेस्कटॉप एप्लीकेशन
- Windows ऐप
- Proton Drive
मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर, Proton Drive for Windows(नई विंडो) डेस्कटॉप ऐप में मौजूद है, जिसकी मदद से आप ऐसी फ़ाइलों और फोल्डरों को एक्सेस और संभाल सकते हैं जो आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पे सीधे साझा किए गए हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका यहां दिया गया है।
मेरे साथ साझा किया गया क्या है?
मेरे साथ साझा किया गया, Proton Drive for Windows के अंदर एक खास जगह है, जहां से आप दूसरों की ओर से आपके साथ साझा की गई सारी फ़ाइलें और फोल्डर एक ही जगह पे देख सकते हैं।
इन फ़ाइलों और फोल्डरों को Windows ऐप में देखने के लिए, आपको पहले साझा किए गए आइटम को स्वीकार करना होगा, चाहे ईमेल सूचना के ज़रिए हो या अपने ब्राउज़र में Proton Drive(नई विंडो) के ज़रिए। डेस्कटॉप ऐप से आप ये देख सकते हैं:
- इजाज़त: आपके पास किस लेवल का एक्सेस है (जैसे, देखना, बदलना)।
- नाम: साझा की गई फ़ाइल या फोल्डर का नाम।
- किसने साझा किया: वह व्यक्ति जिसने आइटम साझा किया।
- कब साझा किया गया: आइटम आपके साथ कब साझा किया गया।

आप सिंक को ऑन पे टॉगल करके साझा की गई फ़ाइलों और फोल्डरों को अपने कंप्यूटर पे सिंक करना चुन सकते हैं। इससे साझा किया गया आइटम आपके कंप्यूटर पे डाउनलोड हो जाता है, ताकि आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी उसे एक्सेस कर सकें।

अपने डिवाइस पे सिंक करने के लिए चुनी गई फ़ाइलों और फोल्डरों को आप Windows File Explorer खोलकर और Proton Drive > मेरे साथ साझा किया गया में जाकर ढूंढ सकते हैं।

Proton Drive for Windows में मेरे साथ साझा किया गया का इस्तेमाल कैसे करें
साझा किए गए आइटम अपने डिवाइस पे सिंक करें
- जब आप कोई फ़ाइल या फोल्डर सिंक करते हैं, तो वो आपके कंप्यूटर पे डाउनलोड हो जाती है, जिससे आप उसे ऑफलाइन एक्सेस और बदल सकते हैं। आपके किए गए बदलाव दोबारा कनेक्ट होने पे सिंक हो जाएंगे।
- अपने चुने हुए आइटम के बगल में मौजूद सिंक टॉगल को ऑन करके आप कोई फ़ाइल या फोल्डर अपने कंप्यूटर पे सिंक कर सकते हैं।
- सिंक की गई फ़ाइलें और फोल्डर Windows File Explorer में Proton Drive फोल्डर के अंदर बने नए मेरे साथ साझा किया गया सबफोल्डर में दिखेंगे।
- डिस्क स्पेस बचाने के लिए, फ़ाइलें और फोल्डर अपने आप डाउनलोड नहीं होते हैं। बिना सिंक की गई फ़ाइलों को आप सिर्फ इंटरनेट से जुड़े होने पे एक्सेस कर सकते हैं।
फ़ाइल की स्थिति देखें
मेरे साथ साझा किया गया सबफोल्डर के अंदर मौजूद स्थिति आइकन की मदद से आप जान सकते हैं कि हर फ़ाइल या फोल्डर कब उपलब्ध है।
- सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध: क्लाउड के निशान वाले आइटम सिर्फ तब एक्सेस किए जा सकते हैं जब आप इंटरनेट से जुड़े हों। फ़ाइल या फोल्डर पे डबल क्लिक करके उसे डाउनलोड करें और ऑफ़लाइन उपलब्ध बनाएं।
- ऑफ़लाइन उपलब्ध : टिक के निशान वाले आइटम आपके कंप्यूटर पे पहले से डाउनलोड हैं और इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी एक्सेस किए जा सकते हैं।

साझा की गई फ़ाइलें बदलें
आप कोई भी फ़ाइल खोल और बदल सकते हैं जिसके लिए आपके पास बदलाव की इजाज़त है। एक बार बदलाव करने के बाद, आपके बदलाव अपने आप सिंक हो जाते हैं और फ़ाइल के मालिक तथा दूसरे सहयोगियों को दिखाई देते हैं।
साझा की गई फ़ाइल या फोल्डर हटाएं
अगर आप अब कोई साझा किया गया आइटम नहीं देखना चाहते, तो पहले आपको सिंक को ऑफ करना होगा। इसके बाद आप उसे अपने मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर से मिटा सकते हैं।


आप खुद को भी साझा किए गए आइटम से हटा सकते हैं। इससे आपका एक्सेस सभी प्लैटफॉर्म पर उस फ़ाइल से हट जाता है।

समस्या निवारण
- फ़ाइल सिंक नहीं हो रही: पक्का करें कि सिंक टॉगल ऑन पे हो। अगर समस्या बनी रहे, तो फ़ाइल या फोल्डर को अन-सिंक करके फिर से सिंक करने की कोशिश करें।
- साझा किया गया आइटम हटाने में असमर्थ: आइटम को मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर से हटाने से पहले आपको उसे अन-सिंक करना होगा।
- टकराव संभालना: अगर फ़ाइल टकराव होता है, तो ऐप डाटा की अखंडता बनाए रखने के लिए फ़ाइल का नाम बदल सकता है या एक नया वर्ज़न बना सकता है।
- साझा किए गए आइटम नहीं दिख रहे: साझा किए गए आइटम को Proton Drive for Windows में दिखाई देने के लिए, आपको पहले उन्हें ईमेल सूचना के ज़रिए या अपने ब्राउज़र में Proton Drive(नई विंडो) के ज़रिए स्वीकार करना होगा।