Proton होमपेज

Proton Drive Windows ऐप में साइनइन कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Windows ऐप

यह आलेख बताता है कि Windows ऐप के इस्तेमाल से Proton Drive में साइनइन कैसे करें

नोट: ये निर्देश फॉलो करने के लिए आपके डिवाइस पे Proton Drive Windows ऐप इंस्टॉल होना ज़रूरी है।

Proton Drive Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)

साइनइन कैसे करें

1. Proton Drive Windows ऐप खोलें

2. अपने खाते में साइनइन करने के लिए अपना मौजूदा Proton Drive यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें। (अगर आपने किसी दूसरी Proton सेवा, जैसे Proton Mail, Proton VPN, या Proton Pass के लिए साइनअप किया है, तो आप अपने Proton Account यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन कर सकते हैं।)

The Proton Drive sign-in screen

अगर आपका कोई मौजूदा खाता नहीं है, तो नया Proton Account बनाने के लिए Create Account पे क्लिक करें। इससे आप Proton की वेबसाइट पे पहुंच जाएंगे।

Proton Drive Windows ऐप से साइनआउट कैसे करें

Windows ऐप के इस्तेमाल से अपने Proton Drive खाते में सफलतापूर्वक साइनइन करने के बाद, आप साइनआउट कर सकते हैं या किसी दूसरे खाते पे स्विच कर सकते हैं

1. Windows ऐप खोलें और Account सेक्शन पे क्लिक करें।

2. Account सेक्शन में, Sign out पे क्लिक करें

Important: अगर आप किसी खाते से साइनआउट करते हैं, तो उन फ़ाइलों और फोल्डरों का अपडेट होना बंद हो जाएगा, जिन्हें आपने उस खाते के साथ सिंक करने के लिए चुना था। Proton Drive की सिंक की गई फ़ाइलों को अपडेटेड रखने के लिए ज़रूरी है कि आप किसी Proton Account में साइनइन किए रहें।

Proton Drive अभी मल्टी-अकाउंट सिंक को सपोर्ट नहीं करता

उसी खाते से साइनइन और साइनआउट करना

जब आप किसी Proton Drive ऐप पे किसी खाते से साइनआउट करते हैं, तो सिंक की गई फ़ाइलों और फोल्डरों का उस डिवाइस पे और उस से अपडेट होना बंद हो जाता है

उसी खाते के इस्तेमाल से दोबारा साइनइन करते ही, Proton Drive ऐप आपके लॉग आउट से पहले वाली स्थिति से सिंक की गई फ़ाइलों को अपडेट करना शुरू कर देगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me