Proton होमपेज

Windows के लिए Proton Drive डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
डेस्कटॉप एप्लीकेशन
Windows ऐप
Proton Drive

Windows के लिए Proton Drive ऐप से File Explorer में सीधे काम करते हुए फ़ाइलें सिंक करना आसान हो जाता है — खासकर उन विश्वसनीय कंप्यूटर पे जिनका इस्तेमाल आप नियमित रूप से करते हैं, जैसे घर या ऑफ़िस में। वेब ऐप के उलट, जो कभी-कभार एक्सेस के लिए ज़्यादा सूट करता है, डेस्कटॉप ऐप बैकग्राउंड में चलता है और काम करते समय आपकी फाइल को सिंक में रखता है।

शुरूआत करने के लिए, आपको एक Proton खाते की ज़रूरत होगी।

Windows पे Proton Drive इंस्टॉल कैसे करें

  1. Proton Drive डाउनलोड पेज(नई विंडो) पे जाएं।
  2. Windows के लिए डाउनलोड करें पे क्लिक करें।
The Proton Drive download page highlighting the Intel/AMD and ARM64 options
  1. ड्रॉपडाउन मेन्यू से, चुनें:
    • Intel या AMD प्रोसेसर के लिए Windows 11/10 (x64)
    • ARM प्रोसेसर के लिए Windows 11/10 (ARM64)
    • अगर आपको नहीं पता, तो सेटिंगसिस्टमबारे में में जाएं और डिवाइस स्पेसिफिकेशन के नीचे देखें।
The Windows About page in Settings, highlighting the processor type
  1. डाउनलोड होने के बाद, .EXE फ़ाइल खोलें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
Proton Drive is shown downloaded in the Windows File Explorer. The Proton Drive setup wizard is also displayed.
  1. ऐप जल्दी इंस्टॉल हो जाएगा और फिर आपको अपने Proton खाते से साइनइन करने के लिए कहेगा।
Proton Drive की साइनइन स्क्रीन
  1. लॉगइन के बाद, Proton Drive आपके फोल्डर को क्लाउड पे सिंक करने का ऑफर देता है, तो आप अपनी पसंद सेट कर सकते हैं और जारी रखें पे क्लिक कर सकते हैं।
Proton Drive offers to back up folders at first launch after login
  1. इसके बाद, आप सिंक की गई फ़ाइलें एक्सेस करने के लिए अपनी डिफॉल्ट जगह सेट कर सकते हैं। हो जाने पे सेटअप पूरा करें पे क्लिक करें।
Proton Drive lets you change the default location after first login

डिफॉल्ट रूप से, ऐप आपके कंप्यूटर के साथ अपने-आप शुरू हो जाता है।

ऐप का ओवरव्यू

आप Proton Drive के साथ डेस्कटॉप ऐप विंडो, सिस्टम ट्रे आइकन, और अपने File Explorer में मौजूद Proton Drive फोल्डर के ज़रिए इंटरैक्ट कर सकते हैं।

डेस्कटॉप ऐप विंडो

मुख्य विंडो में बाईं तरफ नेविगेशन मेन्यू है और दाईं तरफ, आपके चुने गए विकल्प के हिसाब से, फ़ाइल की चहलपहल या सेटिंग होती है। नेविगेशन मेन्यू का हर सेक्शन क्या करता है:

  • चहलपहल: रीयल-टाइम फ़ाइल सिंक प्रोग्रेस देखें, जिसमें अपलोड, डाउनलोड, फ़ाइल साइज़, सिंक समय, डिवाइस स्थान, और कोई भी सिंक एरर शामिल है।
The Activity tab in the Proton Drive desktop app for Windows
  • मेरा कंप्यूटर: अपने डिवाइस का नाम बदलें (इससे इसे दूसरे डिवाइस पे पहचानने में मदद मिलती है), सिंक फोल्डर संभालें, और लोकल स्पेस को अपने-आप मैनेज करने के लिए स्टोरेज ऑप्टिमाइज़ करें सेटिंग सक्षम करें।
The My computer tab in the Proton Drive desktop app for Windows
  • तस्वीरें आयात करें: अपने डिवाइस पे लोकल स्टोर किए गए किसी फोल्डर से तस्वीरें आयात करें , या Google Photos से तस्वीरें आयात करें।
Windows के लिए Proton Drive डेस्कटॉप ऐप में तस्वीरें आयात करें टैब
The Shared with me tab in the Proton Drive desktop app for Windows
  • सेटिंग: Proton Drive फोल्डर, स्टार्टअप व्यवहार, और भाषा बदलें।
The Settings tab in the Proton Drive desktop app for Windows
  • खाता: अपनी स्टोरेज क्षमता देखें, Proton खाता सेटिंग खोलें, या साइनआउट करें।
The Account tab in the Proton Drive desktop app for Windows
The About tab in the Proton Drive desktop app for Windows
Proton Drive Windows ऐप का सहायता टैब।

ऐप के निचले-बाएं कोने में आप हमेशा अपना मौजूदा स्टोरेज इस्तेमाल देख सकते हैं।

सिस्टम ट्रे आइकन

Proton Drive आइकन आपकी Windows सिस्टम ट्रे (निचला-दायां कोना) में रहता है।

The Proton Drive system tray icon is highlighted, and its menu is opened

आप ये कर सकते हैं:

  • सिंक की स्थिति देखने के लिए कर्सर ले जाएं (जैसे सिंक हो गया, सिंक्रोनाइज़ेशन रोका गया)।
  • मुख्य विंडो लाने के लिए डबल-क्लिक करें।
  • क्विक विकल्पों के लिए राइट-क्लिक करें:
    • Proton Drive खोलें (डबल-क्लिक जैसा ही)
    • ब्राउज़र में खोलें (आपका Drive खाता(नई विंडो) खुल जाता है)
    • लोकल फोल्डर खोलें (आपके File Explorer में)
    • सिंक्रोनाइज़ेशन रोकें
    • बाहर निकलें (ऐप बंद हो जाता है लेकिन आप लॉगआउट नहीं होते)

Proton Drive फोल्डर

आप अपने Proton Drive फोल्डर को आसानी से यहां से एक्सेस कर सकते हैं:

  • सिस्टम ट्रे मेन्यू।
  • File Explorer → नेविगेशन पेन में Quick access के नीचे सबसे ऊपर.
The Proton Drive folders are highlighted in the Windows File Explorer

ये फोल्डर किसी भी साधारण फोल्डर की तरह व्यवहार करता है, लेकिन क्लाउड सिंक और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ।

Proton Drive फोल्डर के खाके को समझें

  • डिफॉल्ट रूप से, सिंक की गई फ़ाइलें मेरी फ़ाइलें फोल्डर में स्टोर होती हैं।
  • आप Proton Drive के रूट में फोल्डर नहीं बना सकते, लेकिन मेरी फ़ाइलें के अंदर सबफोल्डर बनाकर फ़ाइलें व्यवस्थित कर सकते हैं।
  • अगर एक से ज़्यादा डिवाइस सिंक किए जा रहे हैं, तो हर अतिरिक्त डिवाइस Other computers के नीचे दिखेगा (ज़्यादा से ज़्यादा 10 तक)। यहां तक पहुंचने के लिए Windows File Explorer खोलें और Proton Drive फोल्डर पे जाएं (Windows File Explorer → Proton Drive → Other computers)
  • आपके साथ साझा की गई फ़ाइलें और फोल्डर मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर में दिखते हैं।
  • हर फ़ाइल या फोल्डर अपनी स्थिति के हिसाब से एक सिंक आइकन दिखाती है।

Proton Drive Windows ऐप को अनइंस्टॉल कैसे करें

  1. स्टार्ट बटन पे राइट-क्लिक करें और ऐप्स और खासियतें चुनें।
  2. सूची में Proton Drive खोजें, अनइंस्टॉल करें पे क्लिक करें, फिर पक्का करें।
The Apps and Features option is highlighted in the right-click menu of the Windows Start button, along with the Uninstall button for Proton Drive
  1. ऐप को हटाने के लिए स्क्रीन पर दिए गए चरणों को फॉलो करें। अगर आप बाद में इसे दोबारा इंस्टॉल करने का प्लैन रखते हैं, तो आप अपना ऐप डाटा और पसंद रखना चुन सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me