Proton होमपेज

अपनी Proton खाता सेटिंग कैसे खोलें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
खाता संभाले
Proton खाता

अपनी Proton खाता सेटिंग में अपना यूज़रनेम और पासवर्ड, खाता और डेटा पुनर्प्राप्ति, सदस्यता और भुगतान, और भी बहुत कुछ संभाले।

इस लेख में बताया गया है कि Proton के हर वेब ऐप से अपनी खाता सेटिंग को कैसे एक्सेस करें।

आपका Proton खाता सभी Proton सेवाओं में साझा होता है। जब आप अपनी खाता सेटिंग में बदलाव करते हैं, तो वे बदलाव आपके इस्तेमाल किए जाने वाले हर Proton प्रोडक्ट पे लागू होते हैं।

Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive

  1. account.proton.me/mail, account.proton.me/calendar या account.proton.me/drive पे साइनइन करें।
  2. सेटिंग (⚙) सभी सेटिंग चुनें।

Proton VPN

बस account.protonvpn.com पे साइनइन करें। इससे आप अपने आप अपनी खाता सेटिंग पे पहुंच जाएंगे।

Proton Pass

  1. account.proton.me/pass पे साइनइन करें।
  2. साइडबार से अपना यूज़रनेम चुनें, फिर मेन्यू से खाता चुनें।

Proton Docs, Proton Sheets, Proton Meet

  1. account.proton.me/docs, account.proton.me/sheets या account.proton.me/meet पे साइनइन करें।
  2. अपने यूज़रनेम पे क्लिक करें, फिर मेन्यू से सेटिंग चुनें।

Lumo AI

  1. lumo.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और सेटिंग (⚙) पे क्लिक करें।

  1. सेटिंग पैनल में:
  • अगर आप पहले से साइनइन किए हुए हैं, तो अपने यूज़रनेम पे क्लिक करें (खाता के नीचे)।

  • अगर नहीं, तो साइनइन करें पे क्लिक करें।

साइनइन करने के बाद, दोबारा सेटिंग (⚙) पे क्लिक करें, फिर अपने यूज़रनेम पे क्लिक करें (खाता के नीचे)।

Proton Wallet

  1. account.proton.me/wallet पे साइनइन करें।
  2. साइडबार से उपयोगकर्ता सेटिंग चुनें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me