मौजूदा खाते में Proton Mail पता जोड़ें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- खाता संभाले
- Proton खाता
अगर आपने अपना Proton खाता बिना Proton Mail ईमेल पता बनाया है, तो आप अपने खाते में मुफ्त में Proton पता जोड़ सकते हैं। इससे आप Proton Mail और Proton Calendar इस्तेमाल करना शुरू कर पाएंगे।
अगर आपके पास पैसे वाला Proton Mail प्लैन है, तो आप अपना नया ईमेल पता अपने कस्टम डोमेन से कनेक्ट कर सकते हैं।
इस लेख में
मौजूदा खाते में Proton Mail पता जोड़ें
- mail.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और अपने मौजूदा (गैर-Proton) ईमेल पते और पासवर्ड से साइनइन करें।
- अपना Proton पता बनाएं:
- Proton आपके मौजूदा ईमेल पते के आधार पे एक पता सुझाएगा। ये पता इस्तेमाल करने के लिए इस्तेमाल करें पे क्लिक करें।

- या फिर खुद का बनाएं पे क्लिक करें और अपना पसंदीदा यूज़रनेम दर्ज करें।

3. हम आपके मौजूदा (गैर-Proton) ईमेल पते पे सत्यापन कोड भेजेंगे। अपना ईमेल चेक करें और कोड दर्ज करें।

आपका Proton Mail पता बन गया है।
- अब आपको Proton Mail और Proton Calendar का एक्सेस मिल गया है।
- आपके नए (Proton) और मूल (गैर-Proton) दोनों ईमेल पतों का इस्तेमाल Proton में साइनइन करने के लिए किया जा सकता है।
- अपने पते देखने और संभालने के लिए अपनी खाता सेटिंग खोलें और पहचान और ईमेल पता में जाएं।
अपना नया पता कस्टम डोमेन से कनेक्ट करें
अगर आपका अपना डोमेन है, तो आप उसे अपने Proton Mail खाते से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप aap@aapkadomain.in से संदेश भेज और प्राप्त कर सकते हैं, और aapkadomain.in के तहत अतिरिक्त पते बना सकते हैं।
शुरूआत करने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:
- कस्टम डोमेन: आप इसे डोमेन नाम रजिस्ट्रार से खरीद सकते हैं।
- पैसे वाला Proton Mail प्लैन: सभी पैसे वाले प्लैन कस्टम डोमेन के लिए सहायता प्रदान करते हैं।
अपना कस्टम डोमेन कैसे सेटअप करें
- पैसे वाले Proton Mail प्लैन पर अपग्रेड करें (अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है)
- अपना डोमेन कनेक्ट और सत्यापित करें
- अपने डीएनएस रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें
DNS बदलावों को प्रभावी होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। ऐसा होते ही आप Proton Mail में अपने कस्टम डोमेन पते का इस्तेमाल करके ईमेल भेजना और प्राप्त करना शुरू कर पाएंगे।
अपने Proton खाते से कस्टम डोमेन कनेक्ट करने के बारे में और जानें