Proton होमपेज

अपना डोमेन रजिस्टर करने के लिए रजिस्ट्रार चुनना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
परिचय

अगर आप अपने व्यवसाय के लिए वेबसाइट या कस्टम ईमेल पते बनाना चाहते हैं, तो आपको एक यूनिक वेब पते की ज़रूरत होती है, जिससे लोग आपको खोज सकें। अपना वेब पता, जिसे डोमेन भी कहा जाता है, रजिस्टर करने के लिए आपको इसे किसी डोमेन नाम रजिस्ट्रार से खरीदना होगा।

डोमेन नाम रजिस्ट्रार ऐसे व्यवसाय होते हैं जो दुनिया भर में डोमेन नाम बनाने और मैनेज करने के ज़िम्मेदार होते हैं। Proton कोई डोमेन नाम रजिस्ट्रार नहीं है।

जब कोई डोमेन बनाया और रजिस्टर किया जाता है, तो Internet Corporation of Assigned Names and Numbers (ICANN) रजिस्ट्रार को मालिक की संपर्क जानकारी दर्ज करने की मांग करता है, जिसमें मालिक का नाम, ईमेल पता और फ़ोन नंबर शामिल है। यह जानकारी WHOIS डेटाबेस में जोड़ी जाती है, जो सार्वजनिक है और जिसे इंटरनेट पर कोई भी एक्सेस कर सकता है।

हालांकि, ज़्यादातर डोमेन रजिस्ट्रारों में ऐसी खासियतें (नीचे बताई गई हैं) होती हैं जो आपकी निजी जानकारी के उजागर होने से रोकती हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज़ से हम ऐसे रजिस्ट्रार को चुनने की सलाह देते हैं जो दो-फैक्टर सत्यापन की सहायता देता हो।

नीचे दिए गए किसी भी रजिस्ट्रार का Proton से कोई संबंध नहीं है। इन्हें सामान्य लोकप्रियता (प्रबंधन के अधीन कुल डोमेन की संख्या) के क्रम में सूचीबद्ध किया गया है:

Porkbun

Porkbun(नई विंडो) 20 लाख से ज़्यादा डोमेन मैनेज करता है और पिछले तीन सालों में USA Today द्वारा नंबर 1 डोमेन रजिस्ट्रार चुना गया। दूसरे कई डोमेन रजिस्ट्रार, जो आपकी निजता पे अतिरिक्त पैसे लेते हैं, के उलट Porkbun डिफॉल्ट रूप से बिना किसी अतिरिक्त लागत के निजता सुरक्षा देता है, जिनमें शामिल हैं:

  • WHOIS सुरक्षा(नई विंडो): ये खासियत देने वाला पहला डोमेन रजिस्ट्रार होने के नाते, Porkbun स्पैम करने वालों, मार्केटर्स और संभावित हैकर्स को पब्लिक WHOIS डेटाबेस के ज़रिए आपका नाम, पता और फोन नंबर एक्सेस करने से रोकता है।
  • SSL सर्टिफिकेट: Porkbun ने Let’s Encrypt(नई विंडो) के ज़रिए मुफ्त SSL सर्टिफिकेट देने वाला भी पहला रजिस्ट्रार होने का गौरव हासिल किया, जो आपकी वेबसाइट और उसके विज़िटर के बीच ट्रांसफर होने वाला डाटा एन्क्रिप्ट करता है, ताकि सुरक्षा सबसे बढ़िया हो, सर्च रैंकिंग बढ़े और यह दिखे कि आप असली हैं।
  • फिज़िकल 2FA: Porkbun फिज़िकल सुरक्षा कुंजियों(नई विंडो) की मदद से 2FA (दो-फैक्टर सत्यापन) का सबसे ऊंचा लेवल लागू करके खाते की सुरक्षा बढ़ाने की सुविधा भी देता है।

आपको बेहतर, निजता पर आधारित अनुभव देने के लिए, Porkbun कूपन कोड PROTONBUN(नई विंडो) के साथ नए Porkbun डोमेन पे $1 की छूट दे रहा है।

GoDaddy

82 मिलियन से ज़्यादा डोमेन मैनेज करने के साथ, GoDaddy(नई विंडो) दुनिया के सबसे बड़े डोमेन रजिस्ट्रारों में से एक है। GoDaddy के साथ आप पहले साल के लिए $2.99 से शुरू होने वाली कीमत पे .com डोमेन नाम के लिए साइनअप कर सकते हैं। GoDaddy में .biz, .vip, .online, .shop, .app जैसे कई डोमेन एक्सटेंशन और भी हैं।

GoDaddy की Full और Ultimate Domain Privacy & Protection आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर और ईमेल पता WHOIS डायरेक्टरी से हटाकर आपकी निजता की रक्षा करती है। इसकी जगह यह ऐसी गुमनाम की गई जानकारी दिखाती है जिसमें आपकी निजी जानकारी शामिल नहीं होती, जिससे आप पहचान धोखे और डोमेन हाइजैकिंग जैसे खतरों से सुरक्षित रहते हैं।

GoDaddy दो-फैक्टर सत्यापन(नई विंडो) की सहायता भी देता है।

Namecheap

Namecheap(नई विंडो) वेबसाइट सेटअप करने के लिए खुद को “एक ही जगह से पूरा समाधान” बताता है और आपके व्यवसाय को चलाने के लिए कई ऐप्स देता है। साइट बिल्डर इंटीग्रेशन से लोगो मेकर तक, Namecheap आपकी वेबसाइट को प्रोफेशनल दिखाने में मदद करता है।

इसके अलावा, Namecheap WHOIS निजता सुरक्षा देता है, जो आपकी संपर्क जानकारी छुपा देती है। यह सेवा आपका निजी डाटा ऐसी गुमनाम की गई जानकारी से बदल देती है जो आपको बिना मांगे फ़ोन कॉल, जंक मेल और पहचान चोरी से सुरक्षित रखती है।

Namecheap दो-फैक्टर सत्यापन(नई विंडो) की सहायता देता है।

Domain.com

1998 में स्थापित, Domain.com(नई विंडो) उपलब्ध सबसे पुराने डोमेन नाम रजिस्ट्रारों में से एक है। Domain.com के साथ आप पहले साल के लिए सिर्फ $8.99 में .com डोमेन पा सकते हैं। डोमेन खरीदने के अलावा, Domain.com आपको अपनी वेबसाइट को अपने सुरक्षित प्लेटफॉर्म पे होस्ट करने की सुविधा देता है, जिसके सभी होस्टिंग प्लान में 99.9% अपटाइम होता है।

Domain.com एक WHOIS निजता सुरक्षा पैकेज देता है, जो आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखता है और उसे WHOIS डेटाबेस पे उजागर होने से रोकता है। Domain.com आपका घर का पता और फ़ोन नंबर सूचीबद्ध करने की जगह अपनी कंपनी की जानकारी दिखाता है।

Domain.com को दो-फैक्टर सत्यापन(नई विंडो) सक्षम करने के लिए एक अतिरिक्त सेवा चाहिए।

Bluehost

दुनिया भर में 20 लाख से ज़्यादा वेबसाइटों को चलाने वाला Bluehost(नई विंडो) डोमेन नाम रजिस्टर करने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। .com डोमेन नाम मिलना पहले साल के लिए $12.99 से शुरू होता है और इसमें डोमेन लॉक और डोमेन फॉरवर्डिंग जैसी खासियतें शामिल हैं। Bluehost WordPress और Microsoft 365 के साथ सहज रूप से इंटीग्रेट हो जाता है, जिससे अपने व्यवसाय की वेबसाइट और ईमेल खाता एक ही समय पे सेटअप करना आसान हो जाता है।

दूसरे डोमेन रजिस्ट्रारों की तरह, Bluehost एक डोमेन निजता सेवा देता है, जो WHOIS डेटाबेस में आपकी निजी जानकारी छुपा देती है और उसे Bluehost की संपर्क जानकारी से बदल देती है।

Bluehost दो-फैक्टर सत्यापन(नई विंडो) की सहायता देता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me