Proton होमपेज

तस्वीर की प्रतिकृति कैसे सक्षम करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
मोबाइल एप्लीकेशन

Proton Drive की तस्वीर की प्रतिकृति वाली खासियत की मदद से आप अपने मोबाइल डिवाइस की तस्वीरें असली क्वालिटी में और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने आप बैकअप कर सकते हैं। ये लेख बताता है कि अपने Android और iOS डिवाइस के लिए तस्वीर की प्रतिकृति कैसे सक्षम करें।

शुरूआत करने से पहले हमारी सलाह है कि ये पक्का कर लें कि बैटरी में काफी चार्ज हो, क्योंकि बैकअप प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है, खासकर बड़ी लाइब्रेरी के लिए।

ध्यान रखें कि बैकअप प्रोसेस तब तक चलती रहेगी जब तक वो पूरा न हो जाए या आपकी Proton Drive स्टोरेज सीमा तक न पहुंच जाए।

Android के लिए तस्वीर की प्रतिकृति कैसे सक्षम करें

एंड्रॉयड

  1. Proton Drive खोलें और तस्वीरें टैब चुनें।
  1. प्रतिकृति चालू करें पे टैप करें।
आपसे Proton Drive को अपनी तस्वीरों का एक्सेस देने को कहा जाएगा।
  1. आप चाहें तो अपने बैकअप के अपडेट पाने के लिए सूचनाएं सक्षम कर सकते हैं।
  1. Proton Drive आपकी लाइब्रेरी की सब तस्वीरों का बैकअप लेना और उन्हें एन्क्रिप्ट करना शुरू कर देगा। आपको एक प्रोग्रेस बार दिखेगा, जो बताएगा कि कितने और आइटम बैकअप करने बाकी हैं। पूरा होने के बाद प्रतिकृति बना दी गई है वाला संदेश दिखेगा।
  • बैकअप में काफी समय लग सकता है, खासकर तस्वीरों के बड़े कलेक्शन के लिए।
  • Android सिस्टम की खास वजह से, बैकअप रात के मुकाबले दिन में जल्दी चलता है।
  • अपने बैकअप में रुकावट से बचने के लिए वाई-फाई से कनेक्टेड रहें।

डिफॉल्ट रूप से सिर्फ आपके कैमरा फोल्डर की तस्वीरों का बैकअप लिया जाता है। अपनी ऐप सेटिंग में बैकअप में और फोल्डर जोड़ने का तरीका ये है:

  1. Proton Drive खोलें और साइडबार खोलें (☰ पे टैप करें)।
  1. मेन्यू से सेटिंग चुनें।
  1. तस्वीर की प्रतिकृति पे टैप करें।
  1. से अपलोड के नीचे, हर उस फोल्डर का टॉगल सक्षम करें जिसका बैकअप लेना चाहते हैं।

iPhone के लिए तस्वीर की प्रतिकृति कैसे सक्षम करें

  1. Proton Drive खोलें और तस्वीरें टैब चुनें।

  1. बैकअप अक्षम है वाली सूचना दिखेगी। तस्वीर की प्रतिकृति सक्षम करने के लिए चालू करें पे टैप करें।
  1. आपसे Proton Drive को अपनी तस्वीरों का एक्सेस देने को कहा जाएगा। जारी रखने के लिए पूरा एक्सेस दें पे टैप करें।

  1. Proton Drive आपकी तस्वीरों का बैकअप लेना और उन्हें एन्क्रिप्ट करना शुरू कर देगा। आपको एक प्रोग्रेस बार दिखेगा, जो बताएगा कि कितने और आइटम बैकअप करने बाकी हैं।
  • बैकअप में काफी समय लग सकता है। तस्वीरों के बड़े कलेक्शन में तो कई दिन लग सकते हैं।
  • तेज़ बैकअप के लिए ऐप खुला रखें। अगर ऐप बंद करना पड़े तो उसे बैकग्राउंड में चलते रहने दें, क्योंकि ऐप को ज़बरदस्ती बंद करने से आपका बैकअप रुक जाएगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me