Proton Drive की तस्वीरों की गैलरी में कैसे नेविगेट करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- मोबाइल एप्लीकेशन
Proton Drive आपकी बैकअप ली गई तस्वीरों और वीडियो को महीने के हिसाब से ग्रिड व्यू में आसानी से व्यवस्थित करता है, जिसमें सबसे हाल के आइटम सबसे ऊपर दिखाए जाते हैं. पुरानी एंट्री देखने के लिए आप नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं।

किसी तस्वीर या वीडियो का प्रीव्यू देखने के लिए, उसके थंबनेल पे टैप करें. प्रीव्यू मोड में आप अपनी गैलरी में आसानी से, जल्दी और बिना रुकावट के स्वाइप कर सकते हैं।

किसी इमेज पे टैप करके उससे जुड़े विकल्प देखें, जैसे उसे दूसरों के साथ शेयर करना, उसे ऑफ़लाइन उपलब्ध कराना, या उसे मिटा देना. अगर आपके पास Android है, तो आप तस्वीरें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
