Proton होमपेज

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल एन्क्रिप्शन

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल ऐसे संदेश होते हैं जिन्हें खोलने के लिए पासवर्ड दर्ज करना ज़रूरी होता है। इनसे आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल उन लोगों को भेज सकते हैं जो Proton Mail इस्तेमाल नहीं करते।

ये खासियत सभी Proton Mail प्लैन पे उपलब्ध है, जिनमें Proton Free भी शामिल है।

इस लेख में

यह कैसे काम करता है

जब आप पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेजते हैं, तो आप एक पासवर्ड सेट करते हैं जिसे प्राप्तकर्ता को आपका संदेश खोलने और उसका जवाब देने के लिए दर्ज करना ज़रूरी होता है।

डिफॉल्ट रूप से, पासवर्ड से सुरक्षित ईमेल का समय 28 दिन बाद खत्म हो जाता है (इसमें आपके ड्राफ्ट फोल्डर में बिताए गए दिन भी शामिल हैं)। समाप्ति की अधिकतम सीमा चार हफ़्ते (28 दिन) है।

Proton Mail उपयोगकर्ताओं के बीच भेजे गए ईमेल अपने-आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं। लेकिन अगर आपका प्राप्तकर्ता Proton Mail पर नहीं है, तो अपने संवाद सुरक्षित और एन्क्रिप्ट किए रखने का सबसे अच्छा तरीका पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल है।

जानें कि Proton Mail के संदेश कैसे एन्क्रिप्ट किए जाते हैं

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेजें

  1. अपना ईमेल लिखें और प्राप्तकर्ता का ईमेल पता दर्ज करें।
  2. टूलबार में बाहरी एन्क्रिप्शन बटन (ताला आइकन) पे क्लिक करें।
Proton Mail में पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेजने के लिए बाहरी एन्क्रिप्शन बटन

3. संदेश का पासवर्ड और वैकल्पिक पासवर्ड संकेत दर्ज करें। एन्क्रिप्शन सेट करें (या मोबाइल पे सहेजें ) पे क्लिक करें।

Proton Mail में पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल पे पासवर्ड जोड़ने के लिए एन्क्रिप्शन सेट करें बटन

प्राप्तकर्ता के पते के बगल में मौजूद ताला आइकन नीला हो जाना चाहिए।

समाप्ति की तारीख बदलने के लिए बदलें पे क्लिक करें।

5. भेजें पे क्लिक करें

आपका पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेज दिया गया है।

  • पासवर्ड को अपने प्राप्तकर्ता के साथ किसी अलग और सुरक्षित माध्यम से शेयर करना न भूलें।
  • जब आपका प्राप्तकर्ता आपके पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का जवाब दे देता है, तो डिफॉल्ट रूप से आपका उस ईमेल को दिया गया जवाब शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होता। हर जवाब के लिए एन्क्रिप्शन को फिर से चालू करना ज़रूरी है

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल खोलें

Proton Mail उपयोगकर्ता की ओर से आपको भेजा गया एन्क्रिप्टेड ईमेल इस तरह खोलें:

  1. सूचना ईमेल खोलें और संदेश अनलॉक करें पे क्लिक करें।

2. भेजने वाले की ओर से आपको पासवर्ड मिला होना चाहिए। पासवर्ड दर्ज करें और संदेश पढ़े पे क्लिक करें।

इससे आपका ईमेल अनलॉक होकर आपके ब्राउज़र में खुल जाएगा। ईमेल का समय खत्म होने से पहले कितना समय बचा है, यह दिखाने वाला एक टाइमर भी आपको दिखेगा।

पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का जवाब दें

गैर-Proton Mail प्राप्तकर्ता हर पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का जवाब अधिकतम पांच बार दे सकते हैं।

असीमित एन्क्रिप्टेड संदेशों के लिए, मुफ्त Proton Mail खाता बनाने के बारे में सोचें।

  1. अपने खुले पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल में उत्तर सुरक्षित रूप से पे क्लिक करें।

2. अपना ईमेल लिखें और भेजें पे क्लिक करें।

क्या पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल सुरक्षित होते हैं?

हां। Proton Mail इन ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए ओपन-सोर्स एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम इस्तेमाल करता है, इसलिए आप और भेजने वाले के अलावा कोई और इन्हें इंटरसेप्ट या एक्सेस नहीं कर सकता। संदेश अनलॉक करें बटन पे क्लिक करना सुरक्षित है, बशर्ते वेबसाइट का डोमेन proton.me हो।

हमारे DKIM और SPF रिकॉर्ड सही हैं या नहीं, ये ईमेल हैडर चेक करके भी देख सकते हैं। अगर कोई शक हो, तो कृपया हमारी सुरक्षा टीम से security@proton.me पर संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me