Proton Mail अब TLS वर्ज़न 1.0 या 1.1 के लिए सहायता नहीं देता
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल एन्क्रिप्शन
जनवरी 2020 से, Proton Mail(नई विंडो) TLS (Transport Layer Security) प्रोटोकॉल के पुराने वर्ज़न 1.0 और 1.1 के लिए सहायता नहीं देता। आगे चलकर हम सिर्फ़ TLS 1.2 या इसके बाद के वर्ज़न की सहायता करेंगे।
हमने ये बदलाव क्यों किया
आपकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और ये प्रोटोकॉल अब सुरक्षित नहीं हैं। TLS 1.0 और 1.1 दशकों पुराने प्रोटोकॉल हैं जो अप्रचलित, असुरक्षित हैश फंक्शन का इस्तेमाल करके डिजिटल हस्ताक्षर बनाते हैं। ये अप्रचलित CBC (cipher block chaining) सिफर पर भी निर्भर हैं, जिनके कई इंप्लीमेंटेशन में कमज़ोरियां पाई गई हैं। इसके अलावा, सभी बड़े ब्राउज़र 2020 की शुरुआत से सहायता बंद कर देंगे।
इन कारणों से, और इस बात को देखते हुए कि TLS 1.2 सुरक्षित होने के साथ-साथ अब बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, हमने पुराने प्रोटोकॉल को हटाने का फैसला किया है।