Proton होमपेज

प्रेषक सत्यापन विफल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल एन्क्रिप्शन

Proton Mail आपकी निजता और सुरक्षा की सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करता है। संदेशों को बाहरी लोगों के पढ़ें से बचाने का एक तरीका एन्क्रिप्शन है। हालांकि, एन्क्रिप्शन अकेले आपको सभी सुरक्षा कमज़ोरियों से नहीं बचाता।

उदाहरण के लिए, अगर john@example.com आपको ईमेल भेजता है, तो आपको कैसे पता चलेगा कि संदेश असल में John ने ही भेजा है, किसी दुर्भावनापूर्ण बाहरी व्यक्ति ने नहीं? एन्क्रिप्शन भेजे जाने के बाद संदेशों की गोपनीयता की सुरक्षा करता है, लेकिन ईमेल किसने भेजा, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं देता।

भेजने वाले की पहचान सत्यापित करने के लिए, Proton Mail डिजिटल हस्ताक्षर इस्तेमाल करता है, जो किसी खास संदेश पे लगाए गए फिजिकल हस्ताक्षर जैसे होते हैं और ये पक्का करते हैं कि हस्ताक्षर किए जाने के बाद संदेश को बदला या उसमें छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता।

अगर आप विश्वसनीय चाबियों के साथ पता सत्यापन खासियत इस्तेमाल कर रहे हैं, तो डिजिटल हस्ताक्षर की जांच असफल होने पे Proton Mail आपको “प्रेषक सत्यापन विफल” एरर संदेश के ज़रिए बताएगा। ये लेख इस संदेश के मतलब के बारे में अधिक जानकारी देता है।

संदेशों पे हस्ताक्षर सत्यापन

जब किसी संपर्क के ईमेल पते के लिए विश्वसनीय चाबियां उपलब्ध होती हैं, तब उस भेजने वाले की ईमेल या अटैचमेंट खोलने पे Proton Mail संदेशों के हस्ताक्षर अपने आप सत्यापित कर लेता है। ये देखने के लिए कि आपको मिले संदेश का हस्ताक्षर वैध है या नहीं, आप भेजने वाले के पते या संदेश की जानकारी को देख सकते हैं और एन्क्रिप्शन लॉक का मतलब चेक कर सकते हैं।

इसका मतलब हम इस लेख में आगे समझाएंगे।

अटैचमेंट पे हस्ताक्षर सत्यापन

अटैचमेंट पे भी हस्ताक्षर हो सकते हैं। अगर किसी संपर्क की ईमेल पे विश्वसनीय चाबियों के साथ पता सत्यापन सक्षम है, तो आपको भरोसा हो सकता है कि आपको मिला अटैचमेंट असल में उसी से आया है और रास्ते में उसमें छेड़छाड़ नहीं की गई है। संदेशों के उलट, संदेश खोलने के तुरंत बाद हस्ताक्षर की स्थिति हमेशा नहीं दिखाई जा सकती। उसे सत्यापित करने से पहले पहले अटैचमेंट को डाउनलोड करना ज़रूरी है। जबकि कुछ अटैचमेंट (जैसे अंदर डाला फोटो) अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं, आमतौर पर हस्ताक्षर सत्यापन होने से पहले आपको अटैचमेंट मैन्युअली डाउनलोड करने पड़ते हैं।

जैसे ही अटैचमेंट पहली बार डाउनलोड हो जाता है, अगर उस पे हस्ताक्षर है तो एक स्थिति आइकॉन दिखाया जाएगा। जिन अटैचमेंट पे हस्ताक्षर सत्यापन असफल हुआ, उन पे आपको चेतावनी आइकॉन दिखेगा।

क्या अमान्य हस्ताक्षर का मतलब हमेशा ये होता है कि किसी ने मेरे डाटा में छेड़छाड़ की है?

सके कई संभावित कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण ये हैं:

1) भेजने वाले ने अपना पासवर्ड रीसेट किया है, जिससे उस पते के लिए हमेशा नई एन्क्रिप्शन चाबियां उत्पन्न होती हैं। क्योंकि नई एन्क्रिप्शन चाबी विश्वसनीय नहीं होती, प्रेषक सत्यापन विफल दिखाया जाएगा। संपर्क की नई चाबी पर भरोसा करने के बाद, प्रेषक सत्यापन सफल होगा। बेशक, नई चाबी पर भरोसा करने से पहले आपको भेजने वाले से ये पक्का करना चाहिए कि उसने असल में अपना पासवर्ड रीसेट किया है।

2) भेजने वाले ने नई एन्क्रिप्शन चाबी उत्पन्न की है। अगर भेजने वाले ने नई एन्क्रिप्शन चाबी उत्पन्न की है और उसी नई चाबी से संदेश भेज रहा है, तो प्रेषक सत्यापन असफल होगा क्योंकि ये चाबी विश्वसनीय नहीं है। ऐसे में, नई चाबी पर भरोसा करने से पहले आपको भेजने वाले से ये पक्का करना चाहिए कि उसने अपनी एन्क्रिप्शन चाबी बदली है।

अगर आपको प्रेषक सत्यापन विफल एरर मिलता है, लेकिन भेजने वाले ने न पासवर्ड रीसेट किया है और न ही नई एन्क्रिप्शन चाबी उत्पन्न की है, तो इसका मतलब ये हो सकता है कि भेजने वाले के खाते में छेड़छाड़ की गई है या आपको भेजा गया ईमेल बदला गया है। ऐसे में, भेजने वाले के साथ किसी और चैनल से ईमेल की सामग्री पक्का किए बिना आपको ईमेल पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर आपके सवाल हैं, तो आप हमारी सुरक्षा टीम से security@proton.me पे संपर्क कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me