विश्वसनीय चाबियों के साथ पता सत्यापन
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- संपर्क एन्क्रिप्शन
Proton Mail उपयोगकर्ताओं के बीच संवाद के लिए ज़रूरी सभी क्रिप्टोग्राफिक चाबियां उपलब्ध कराता है। इससे ये सुनिश्चित होता है कि किसी भी Proton Mail उपयोगकर्ता द्वारा किसी दूसरे Proton Mail उपयोगकर्ता को भेजा गया मेल बिना किसी रुकावट के एन्क्रिप्ट किया जा सकता है, और डाटा के इंटरसेप्ट होने की कोई संभावना नहीं होती।
ये तरीका सुनिश्चित करता है कि सभी इंटरनल Proton Mail संवाद एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि हमारे सर्वर आपके संवाद के लिए सही चाबियां उपलब्ध कराएं। अगर आप खुद ये तय करना चाहते हैं कि हर संपर्क को भेजे जाने वाले संदेशों को एन्क्रिप्ट करने के लिए कौन सी खास चाबियों का इस्तेमाल किया जाए (सर्वर को उन्हें बदलने की अनुमति दिए बिना), तो विश्वसनीय चाबियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विश्वसनीय चाबियां सक्षम करने के लिए:
- ये खोलें: संपर्क
- उस संपर्क को चुनें जिसके लिए विश्वसनीय चाबियां सक्षम करनी हैं
- ईमेल सेटिंग आइकन पे क्लिक करें
- क्लिक करें: एडवांस PGP सेटिंग दिखाएं
इससे उन सभी सार्वजनिक चाबियों की सूची दिखेगी जो सर्वर के पास इस उपयोगकर्ता के लिए हैं। किसी चाबी को विश्वसनीय चाबी बनाने के लिए, एक्शन के नीचे मौजूद ड्रॉपडाउन मेन्यू से भरोसा करें चुनें।

जब आप चाबियों पे भरोसा करते हैं, तो इन चाबियों का इस्तेमाल डिजिटल हस्ताक्षर के सत्यापन के लिए भी होता है, ताकि उनसे मिलने वाले संवादों में भेजने वाले की पहचान सत्यापित की जा सके।
भेजने वाले की पहचान सत्यापित है या नहीं, ये चेक करने के लिए From पते में मौजूद एन्क्रिप्शन लॉक सिंबल को देखें।

मोबाइल ऐप में ये लॉक संदेश की जानकारी में मिलता है।

अगर आप अपना पासवर्ड रीसेट करें तो क्या होगा?
आपकी विश्वसनीय चाबियां एक डिजिटल हस्ताक्षर से सुरक्षित हैं, जिससे आप अपनी विश्वसनीय चाबियों में गैरकानूनी बदलाव का पता लगा सकते हैं। ये हस्ताक्षर आपकी निजी चाबियों का इस्तेमाल कर के सत्यापित होता है। इसका एक नतीजा ये है कि अगर आप अपना पासवर्ड रीसेट करते हैं और इस तरह अपने संपर्कों पे हस्ताक्षर करने वाली निजी चाबियों तक एक्सेस खो देते हैं, तो आपके संपर्कों के हस्ताक्षर सत्यापित नहीं हो पाएंगे।
अगर आपकी विश्वसनीय चाबियों पे मौजूद डिजिटल हस्ताक्षर अमान्य है, तो इसका मतलब ये हो सकता है कि:
- किसी ने उन्हें बदल दिया हो
- आपने हाल ही में अपना पासवर्ड रीसेट किया हो
अगर आप किसी ऐसे प्राप्तकर्ता को संदेश भेजने की कोशिश करते हैं जिसके लिए आपके पास विश्वसनीय चाबियां हैं, लेकिन सत्यापन असफल हो जाता है, तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप उस संपर्क के लिए अपनी विश्वसनीय चाबियों में से वो चाबी हटाना चाहते हैं।
अगर संपर्क अपना पासवर्ड रीसेट करे तो क्या होगा?
अगर आपका संपर्क अपना पासवर्ड रीसेट करता है, तो हो सकता है कि उसके पास उन अपनी सार्वजनिक चाबियों तक एक्सेस न रहे जिन पर आपने ऊपर बताए गए तरीके से भरोसा किया है, और तब आप विश्वसनीय चाबियों का इस्तेमाल कर के अपने संपर्क को ईमेल नहीं भेज पाएंगे।
उस उपयोगकर्ता को ईमेल भेजने से पहले, आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप उनकी नई मुख्य चाबी पे भरोसा करना चाहते हैं।