रिकवरी फ्रेज़
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- खाता और डेटा पुनर्प्राप्ति
- खाता संभाले
रिकवरी फ्रेज़ एक खाता पुनर्प्राप्ति विकल्प है। इससे आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं और अपना खाता डाटा (ईमेल, कैलेंडर, संपर्क, फाइल, पासवर्ड) एक साथ रिकवर कर सकते हैं। हम इस विकल्प को सक्षम करने की सलाह देते हैं।
इस लेख में
- यह कैसे काम करता है
- अपना रिकवरी फ्रेज़ कैसे सक्षम करें
- अपना रिकवरी फ्रेज़ सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर करें
- अपना रिकवरी फ्रेज़ कैसे इस्तेमाल करें
यह कैसे काम करता है
रिकवरी फ्रेज़ एक 12-शब्दों का क्रम है, जो आपके खाते के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले बैकअप पासवर्ड की तरह काम करता है। अगर आप अपने खाते से बाहर हो जाते हैं, तो इससे आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं और अपना एन्क्रिप्ट किया डाटा रिकवर कर सकते हैं।
- अगर आपने खाता बनाते समय Recovery Kit डाउनलोड किया था, तो आपको वहां अपना रिकवरी फ्रेज़ मिल जाएगा।
- विकल्प के तौर पर, आप अपनी खाता सेटिंग में रिकवरी फ्रेज़ सक्षम कर सकते हैं, उसे अक्षम कर सकते हैं, या नया रिकवरी फ्रेज़ उत्पन्न कर सकते हैं।
अपना रिकवरी फ्रेज़ कैसे सक्षम करें
- account.proton.me पे साइन इन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें।

- साइडबार से रिकवरी चुनें। उन्नत रिकवरी विकल्प तक स्क्रॉल करें और रिकवरी फ्रेज़ चुनें।

3. रिकवरी फ्रेज़ बनाएं पे क्लिक करें।

4. डाउनलोड आइकन पे क्लिक करके अपना रिकवरी फ्रेज़ PDF के तौर पे सहेजें।

बस इतना ही। अब आपका रिकवरी फ्रेज़ सक्रिय है और इसका इस्तेमाल अपना खाता और डाटा रिकवर करने के लिए किया जा सकता है। इसे किसी सुरक्षित जगह रखना ना भूलें।
अपना रिकवरी फ्रेज़ सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर करें
आपका रिकवरी फ्रेज़ किसी ऐसी जगह रखा जाना चाहिए जहां वो सुरक्षित भी हो और पहुंच में भी हो। इसे किसी ऐसी जगह मत छोड़ें जहां वो खो सकता है, या किसी ऐसी जगह जिसे आप आसानी से भूल सकते हैं।
आप इसे प्रिंट करके किसी तिजोरी में रख सकते हैं (या जहां भी ज़रूरी दस्तावेज़ रखते हैं)। अगर आप इसे डिजिटल तौर पे रखना चाहें, तो एन्क्रिप्ट किए गए पासवर्ड मैनेजर या क्लाउड स्टोरेज आज़माएं।
आम तौर पर हम Proton Drive(नई विंडो) या Proton Pass(नई विंडो) की सलाह देते हैं, लेकिन इसके लिए नहीं। अगर आप लॉक हो जाते हैं, तो आप किसी भी Proton सेवा को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
अपना रिकवरी फ्रेज़ कैसे इस्तेमाल करें
अगर आप अपना पासवर्ड खो देते हैं, तो आपका रिकवरी फ्रेज़ आपका खाता और उसका डाटा अनलॉक कर सकता है।
पासवर्ड रीसेट करें
रिकवरी फ्रेज़ का इस्तेमाल करके अपना पासवर्ड कैसे रीसेट करें
अपना डाटा रिकवर करें
अगर आपने अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए ईमेल या एसएमएस पुनर्प्राप्ति का इस्तेमाल किया है, तो हो सकता है कि आपके खाते का कुछ डाटा लॉक हो।
अगर आपने पासवर्ड खोने से पहले अपना रिकवरी फ्रेज़ सक्षम किया था, तो आप उसका इस्तेमाल अपना खाता डाटा अनलॉक करने के लिए कर सकते हैं।
रिकवरी फ्रेज़ का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया डाटा कैसे रीस्टोर करें