पुनर्प्राप्ति फ़ाइल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- खाता और डेटा पुनर्प्राप्ति
पुनर्प्राप्ति फ़ाइल एक डेटा रिकवरी विकल्प है। अगर पासवर्ड रीसेट करने के बाद आपके खाते का एक्सेस खो जाता है, तो ये आपको एन्क्रिप्ट किए गए डेटा का एक्सेस रीस्टोर करने देती है।
अपने खाते को पासवर्ड खोने से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए, आपको कम से कम एक पासवर्ड रीसेट तरीका भी सक्षम करना चाहिए।
- यह कैसे काम करता है
- अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल डाउनलोड करें
- एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को रीस्टोर करने के लिए अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल का इस्तेमाल करें
- अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल अक्षम करें
यह कैसे काम करता है
पुनर्प्राप्ति फ़ाइल एक एन्क्रिप्ट किए गए बैकअप कीचेन है जो एक फ़ाइल में स्टोर किया जाता है, जिसे आप डाउनलोड करके अपने डिवाइस पे सहेज सकते हैं। अगर पासवर्ड रीसेट के बाद आपके खाते के डेटा का एक्सेस खो जाता है, तो आप इस फ़ाइल को अपनी खाता सेटिंग में अपलोड करके उसे रीस्टोर कर सकते हैं।
आपको फ़ाइल खोलने या पढ़ने की ज़रूरत नहीं है। बस उसे डाउनलोड करें और किसी सुरक्षित, आसानी से मिलने वाली जगह पे, अपने पासवर्ड से अलग, स्टोर करें।
आपकी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल आपके खाते का डेटा अनलॉक करती है, लेकिन वो आपका पासवर्ड रीसेट नहीं कर सकती। जानें कि Proton खाता पुनर्प्राप्ति कैसे काम करती है
अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल डाउनलोड करें
1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें।
2. साइडबार से पुनर्प्राप्ति चुनें।

3. डेटा पुनर्प्राप्ति विकल्प तक स्क्रॉल करें और पुनर्प्राप्ति फ़ाइल पे क्लिक करें।

4. डाउनलोड पे क्लिक करें।

आपकी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल आपके डिवाइस पे सहेजी जाएगी। उसे किसी सुरक्षित, आसानी से मिलने वाली जगह पे, अपने पासवर्ड से अलग, स्टोर करें।
एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को रीस्टोर करने के लिए अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल का इस्तेमाल करें
अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल का इस्तेमाल करके अपने खाते का डेटा कैसे रिकवर करें
अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल अक्षम करें
1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें।
2. साइडबार से पुनर्प्राप्ति चुनें।

3. डेटा पुनर्प्राप्ति विकल्प तक स्क्रॉल करें और पुनर्प्राप्ति फ़ाइल पे क्लिक करें।

4. सभी पुनर्प्राप्ति फ़ाइलें रद्द करें पे क्लिक करें।

5. पुष्टि संदेश पढ़ें। अगर आप पक्का जारी रखना चाहते हैं, तो रद्द करें पे क्लिक करें।
ज़रूरी बात: अपनी पुनर्प्राप्ति फ़ाइलों को खाली करने से आपके विश्वसनीय डिवाइस भी अक्षम हो जाएंगे। जब तक आप नए विश्वसनीय डिवाइस जोड़ें नहीं, तब तक आप मुझे साइन इन बनाए रखें या डिवाइस डेटा बैकअप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

आपकी पुनर्प्राप्ति फ़ाइल खाली कर दी गई है और अब उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जिन विश्वसनीय डिवाइस का आप इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें दोबारा जोड़ें, ये याद रखें।