Proton होमपेज

अपनी सार्वजनिक और निजी चाबियां कैसे डाउनलोड करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ

Proton Mail(नई विंडो) शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के लिए PGP इस्तेमाल करता है। सभी उपयोगकर्ताओं के पास दो एन्क्रिप्शन चाबियां होती हैं, एक सार्वजनिक और एक निजी। सार्वजनिक चाबी किसी से भी शेयर की जा सकती है और आपके संपर्क अपने संदेश आपको एन्क्रिप्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। निजी चाबी गुप्त होती है (आपको इसे कभी नहीं शेयर करना चाहिए) और आने वाले संदेशों को डीक्रिप्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।

ये लेख दिखाता है कि अपनी चाबियां कैसे उत्पन्न, मिटाई, डाउनलोड और संभाली जाती हैं। Proton Mail से अपनी सार्वजनिक और निजी चाबियां डाउनलोड करके आप गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं को PGP-एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज सकते हैं या अपनी चाबियां किसी दूसरे PGP क्लाइंट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट: ये टेक्निकल उपयोगकर्ताओं के लिए एक एडवांस सुविधा है।

PGP चाबियां Proton Mail पे कैसे अपलोड करें, ये जानें

चाबियां उत्पन्न करना

डिफॉल्ट रूप से, Proton Mail खाता बनाते समय और जब भी आप कोई नया ईमेल पता बनाते हैं, ECC Curve25519 चाबियों का एक सेट उत्पन्न करता है। ECC (elliptic curve cryptography) के बारे में ज़्यादा जानें

RSA एक पुराना एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड है। अब हम RSA चाबियों की जनरेशन सहायता नहीं करते, लेकिन आप बाहरी सॉफ्टवेयर से उत्पन्न की गई RSA चाबियां आयात कर सकते हैं।

अगर आपकी मौजूदा चाबियां लीक हो गई हैं या उनका साइज़ मनचाहा नहीं है, तो पता बनने के बाद अतिरिक्त चाबियां उत्पन्न करने की सलाह दी जाती है।

नोट: हर ईमेल पते पे कई चाबियां होने से आपका लॉगइन समय बढ़ जाता है, क्योंकि हर चाबी को लोड और डीक्रिप्ट करना पड़ता है। आप हर ईमेल पते पे ज़्यादा से ज़्यादा 20 चाबियां ही उत्पन्न कर सकते हैं।

एन्क्रिप्शन चाबियां कैसे बनाएं

चाबियां मिटाना

लोडिंग का समय घटाने या नई चाबियों के लिए जगह बनाने के लिए आप गैर-मुख्य चाबियां मिटा सकते हैं।

चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करके मिटा दें चुनकर आप चाबी मिटा सकते हैं। अपनी चाबी मिटाने से पहले, हम ज़ोरदार सिफ़ारिश करते हैं कि आप उसे निर्यात कर लें, क्योंकि उसके बिना आपके ईमेल डीक्रिप्ट नहीं किए जा सकते। अपने ईमेल डीक्रिप्ट करने का एकमात्र तरीका है निर्यात की गई चाबी को आयात करना।

अपनी सार्वजनिक चाबी कैसे डाउनलोड करें

आपकी सार्वजनिक चाबी डाउनलोड करने के दो अलग-अलग तरीके हैं, जो इस बात पे निर्भर करते हैं कि आपके पास कितनी चाबियां हैं और आपको कौन-सी चाहिए।

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें, सेटिंग → सभी सेटिंग → एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ पे क्लिक करें, और नीचे स्क्रॉल करके ईमेल एन्क्रिप्शन कुंजियाँ तक जाएं।

2. अगर पहले से चुना नहीं गया है, तो ड्रॉपडाउन मेन्यू से वो पता चुनें जिसके लिए आप सार्वजनिक चाबी डाउनलोड करना चाहते हैं।

3. अपनी मुख्य सार्वजनिक चाबी ऑटोमैटिक निर्यात करने के लिए निर्यात करें पे क्लिक करें। या, अगर आपके पास कई सक्रिय सार्वजनिक चाबियां हैं, तो नीचे की सूची में जिस चाबी को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसके बगल में export पे क्लिक कर सकते हैं। निर्यात करें पे क्लिक करते ही, फ़ाइल आपके ब्राउज़र में ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाएगी।

4. आप इस लिंक का इस्तेमाल करके अपनी सार्वजनिक चाबी या किसी दोस्त की चाबी भी डाउनलोड कर सकते हैं:

https://mail-api.proton.me/pks/lookup?op=get&search=user.email@proton.me(नई विंडो)

लिंक के काम करने के लिए, आपको [user.email@proton.me] की जगह सही खाते का Proton Mail ईमेल पता डालना होगा। आप [user.email@proton.me] की जगह अपना ईमेल पता डालकर वो लिंक अपने दोस्तों को भेजकर उनके साथ अपनी चाबी जल्दी से शेयर भी कर सकते हैं।

एक बार जब आप लिंक में अपना Proton Mail पता डाल दें, तो आप उसे अपने दोस्त को भेज सकते हैं, और वो एक क्लिक में आपकी सार्वजनिक चाबी डाउनलोड कर सकता है।

निर्यात की गई चाबियों की तुलना सर्वर से मिली चाबियों से करना

अक्टूबर 2022 में, Proton ने सर्टिफिकेशन हस्ताक्षर जोड़कर Proton उपयोगकर्ताओं की सार्वजनिक चाबियों को सर्टिफाई करना शुरू किया (अधिक जानकारी के लिए, आप why we created ProtonCA के बारे में पढ़ सकते हैं)।

ये सर्टिफिकेशन हस्ताक्षर उन सभी सार्वजनिक चाबियों पे मौजूद होता है जिन्हें आप किसी भी Proton सार्वजनिक चाबी वितरण सर्वर से सीधे (उनके PKS लिंक का इस्तेमाल करके) डाउनलोड करते हैं।

हालांकि, जब आप Proton की सेटिंग में निर्यात करें बटन का इस्तेमाल करके अपनी सार्वजनिक चाबी निर्यात करते हैं, तो ये सर्टिफिकेशन हस्ताक्षर शामिल नहीं होता।
अगर आप अपनी सार्वजनिक चाबी सीधे सर्वर से डाउनलोड करते हैं और Proton की सेटिंग से निर्यात करते हैं, तो आपकी दोनों सार्वजनिक चाबी फ़ाइलें अलग दिखेंगी, भले ही दोनों में वही सार्वजनिक चाबियां हों।

आप तीसरें-पार्टी टूल्स का इस्तेमाल करके इनकी जांच कर सकते हैं और खुद सत्यापित कर सकते हैं कि निर्यात की गई दोनों चाबियों में वही जानकारी है।

आप GnuPG इंस्टॉल कर सकते हैं (https://gnupg.org/download/(नई विंडो)) और नीचे दिया गया कमांड इस्तेमाल कर सकते हैं:
gpg --list-packets

या

आप https://dump.sequoia-pgp.org(नई विंडो) पे जा सकते हैं, अपनी सार्वजनिक चाबी फ़ाइल को फील्ड में कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं, और Decode! पे क्लिक कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि आप ये सिर्फ अपनी सार्वजनिक चाबी के साथ ही करें।

अपनी निजी चाबी कैसे डाउनलोड करें

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें, सेटिंग → सेटिंग में जाएं → एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ पे क्लिक करें, और नीचे स्क्रॉल करके ईमेल एन्क्रिप्शन कुंजियाँ तक जाएं।

2. अगर पहले से चुना नहीं गया है, तो ड्रॉपडाउन मेन्यू से वो पता चुनें जिसके लिए आप निजी चाबी डाउनलोड करना चाहते हैं।

3. निर्यात करें लेबल वाले ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करें और अपनी मुख्य निजी चाबी डाउनलोड करने के लिए निजी चाबी निर्यात करें चुनें। या, अगर आपके पास कई की पेयर हैं, तो किसी खास चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू से निजी चाबी निर्यात करें चुनें।

4. एक पॉप-अप विंडो आपसे पक्का करने को कहेगी कि आप अपनी निजी चाबी डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद आपसे एक नया पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा, जो आपकी निजी चाबी के डाउनलोड होने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होता है।

जब आप तैयार हों, तो निर्यात करें पे क्लिक करें।

इस पासवर्ड को सुरक्षित रखना न भूलें, क्योंकि इस चाबी को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसकी ज़रूरत होगी!

अपने Proton Mail पासवर्ड से दोबारा साइनइन करने के बाद, आपकी चाबी .asc फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।

चाबी के फ़्लैग और सेटिंग

मुख्य चाबियां

अपने आने वाले ईमेल को अपनी नई चाबी के साथ एन्क्रिप्ट करने के लिए, आप उसे मुख्य चाबी के रूप में मार्क कर सकते हैं। चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करें और मुख्य बनाएं चुनें। एक बार मुख्य चाबी सेट करने के बाद, इस ईमेल पते से भेजे गए आपके सभी साइन किए गए संदेश इसी चाबी से साइन किए जाएंगे।

अप्रचलित चाबियां

अगर किसी संपर्क ने आपकी चाबियों पे भरोसा किया है, तो किसी दूसरी चाबी को मुख्य चाबी के रूप में सेट करने से ये पक्का नहीं होता कि आपका संपर्क आपको संबोधित ईमेल नई मुख्य चाबी का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट करेगा। संपर्कों को नई मुख्य चाबी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के लिए, आपको पुरानी चाबी को अप्रचलित मार्क करना होगा। इससे सभी Proton Mail उपयोगकर्ता इस चाबी का इस्तेमाल करके भेजने से ब्लॉक हो जाते हैं।

किसी चाबी को अप्रचलित मार्क करने के लिए, चाबी के ड्रॉपडाउन पे क्लिक करें और अप्रचलित मार्क करें चुनें। आप सिर्फ गैर-मुख्य चाबी को अप्रचलित मार्क कर सकते हैं। आप चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करके और अप्रचलित नहीं के रूप में मार्क करें चुनकर इस प्रक्रिया को उलट भी सकते हैं।

निजी चाबी को अप्रचलित मार्क करें विकल्प(नई विंडो)

छेड़छाड़ की गई चाबियां

आप किसी चाबी को छेड़छाड़ की गई के रूप में फ़्लैग कर सकते हैं। इससे सभी Proton Mail उपयोगकर्ता आपको इस चाबी का इस्तेमाल करके ईमेल भेजने से ब्लॉक हो जाते हैं, और उस चाबी से साइन किए गए सभी ईमेल हस्ताक्षर सत्यापन में असफल हो जाते हैं। ध्यान दें कि हस्ताक्षर सत्यापन सिर्फ तब संभव है जब आपके संपर्क ने चाबी पर भरोसा सक्षम किया हो

चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करके और मार्क करें कि छेड़छाड़ की गई चुनकर आप किसी चाबी को छेड़छाड़ की गई के रूप में मार्क कर सकते हैं। आप सिर्फ गैर-मुख्य चाबी को छेड़छाड़ की गई मार्क कर सकते हैं। छेड़छाड़ की गई चाबी अप्रचलित भी मार्क हो जाती है। आप चाबी के ड्रॉपडाउन मेन्यू पे क्लिक करके और मार्क करें कि छेड़छाड़ नहीं की गई चुनकर इस प्रक्रिया को उलट सकते हैं।

निष्क्रिय चाबियां

अगर आप अपना Proton Mail पासवर्ड भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं, तो आप अपनी निजी चाबियों तक का एक्सेस खो देंगे। ये चाबियां निष्क्रिय हो जाएंगी, और आप उनके साथ संदेश एन्क्रिप्ट या डीक्रिप्ट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आपको अपना पुराना पासवर्ड अभी भी याद है या आपके पास पुनर्प्राप्ति वाक्यांश या पुनर्प्राप्ति फ़ाइल है, तो आप निष्क्रिय निजी चाबियों को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं।

जानें निष्क्रिय निजी चाबियों को दोबारा कैसे सक्रिय करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me