Proton होमपेज

Key Transparency क्या है?

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ

ईमेल के लिए Key Transparency, Proton Mail की एक नई ऐडवांस सुरक्षा खासियत है जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए, जब भी आप ऐसे संपर्कों को ईमेल भेजते हैं जो Proton Mail भी इस्तेमाल करते हैं, Proton Mail शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) अपने आप लागू कर देता है।

ये एन्क्रिप्शन सार्वजनिक चाबी क्रिप्टोग्राफी पर आधारित है, जिसमें चाबियों के जोड़े होते हैं: एक निजी चाबी और एक सार्वजनिक चाबी। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को ईमेल भेजते हैं जो Proton Mail भी इस्तेमाल करता है, तो आपके डिवाइस पे मौजूद ऐप उसे उनकी सार्वजनिक चाबी से अपने आप एन्क्रिप्ट कर देता है, जो ऐप Proton के सर्वरों से लेता है। फिर उस व्यक्ति का Proton Mail ऐप उनके डिवाइस पे अपनी निजी चाबी से आपका ईमेल डीक्रिप्ट कर लेता है।

अपने खतरा मॉडल के हिसाब से, उनकी सार्वजनिक चाबी सत्यापित करके ये पक्का करना चाहें कि आप उसी व्यक्ति को ईमेल भेज रहे हैं जिसे भेजना चाहते हैं

हो सकता है कि आपने सार्वजनिक चाबियां जांचने के लिए हमारी पता सत्यापन खासियत पहले ही इस्तेमाल की हो, लेकिन अब हमने इस प्रक्रिया को उन लोगों के लिए आसान और ज़्यादा सुलभ बना दिया है जिन्हें इसकी ज़रूरत है, चाहे आप कोई सार्वजनिक हस्ती हों, कोई प्रमुख संगठन, या बस अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हों। Proton Mail की नई चाबी सत्यापन खासियत आपके संपर्कों की सार्वजनिक चाबियों की अपने आप जांच करती है, ताकि आपको यकीन हो सके कि आप उन्हीं लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जिन्हें भेजना चाहते हैं। ये Key Transparency नामक क्रिप्टोग्राफिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इससे आप Proton Mail के वेब वर्ज़न के ज़रिए अपनी चाबियों और अपने संपर्कों की चाबियों की स्थिति देख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, Proton Key Transparency व्हाइटपेपर पढ़ें

ये इस तरह काम करता है: आपका Proton Mail क्लाइंट (अभी के लिए, हमारा वेब ऐप) जांचता है कि सर्वर से ली गई सार्वजनिक चाबी, ऑडिट किए जा सकने वाली Key Transparency डायरेक्टरी में मौजूद चाबी से मेल खाती है या नहीं, जो एक निजी ब्लॉकचेन पे स्टोर की जाती है। इससे ये पक्का होता है कि आपका Proton Mail क्लाइंट आपका संदेश सही चाबी से एन्क्रिप्ट करता है और इस तरह आपका ईमेल आपके इच्छित प्राप्तकर्ता तक पहुंचता है।

सार्वजनिक चाबियां किसी डायरेक्टरी में सीधे प्रकाशित नहीं की जातीं। इसके बजाय, हम आपकी निजता की सुरक्षा के लिए Proton Mail पतों और उनकी सार्वजनिक चाबियों के हैश किए गए नतीजों का इस्तेमाल करते हैं।

कृपया ध्यान दें कि ये खासियत अभी बीटा में है। कुछ कार्यक्षमताएं अभी भी विकसित और बेहतर की जा रही हैं।

ये भी ध्यान रखें कि हालांकि Proton की Key Transparency खासियत ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, इस खासियत से इसके वर्तमान रूप में कोई सार्वजनिक ब्लॉकचेन, टोकन या क्रिप्टोकरेंसी नहीं जुड़ी है।

अपनी चाबियां और अपने संपर्कों की चाबियां कैसे सत्यापित करें

समय-समय पे, Proton Mail एक ऑडिट करेगा ताकि सत्यापित किया जा सके कि आपकी चाबियां और आपके संपर्कों की चाबियां Key Transparency डायरेक्टरी में प्रकाशित चीज़ों से मेल खाती हैं।

अपनी और अपने संपर्क की सार्वजनिक चाबियों के बारे में और जानकारी देखने के लिए, आप इस ऑडिट के नतीजे देख सकते हैं।

Key Transparency सक्षम करने के लिए

1. अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें।

2. सेटिंग सभी सेटिंग → Proton Mail एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ पे जाएं और Key Transparency के साथ कुंजियों को सत्यापित करें स्विच को चालू करें।

Key Transparency के साथ कुंजियों को सत्यापित करें

सार्वजनिक चाबियां सत्यापित करने के लिए

mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें और सेटिंगचाबी सत्यापन पे जाएं (क्विक सेटिंग पैनल के नीचे)।

सार्वजनिक चाबियां सत्यापित करें

अब आप जांच सकते हैं:

  • अगर चाबी सत्यापन आपके अपने पतों के लिए सफल रहा
  • अगर चाबी सत्यापन में आपके अपने पतों या Proton Mail इस्तेमाल करने वाले आपके संपर्कों के लिए कोई समस्या पाई गई
Key verification

दुर्लभ स्थिति में जब Proton Mail को आपकी या आपके संपर्कों की चाबियों में कोई समस्या दिखती है, तो आपको निम्न में से कोई एक संदेश दिख सकता है:

  1. Proton Mail को पता चला कि आपने हाल ही में इस पते की चाबियों में किए गए बदलाव ठीक से लागू नहीं हुए हैं — ऐसे में, Proton Mail आपसे कहेगा कि अपनी चाबी सेटिंग में चाबी की समस्या हल करें।
  2. Proton Mail को पता चला कि इस पते के लिए पहले इस्तेमाल की गई चाबियां असली नहीं हो सकती हैं — ऐसे में, Proton Mail आपको संबंधित सार्वजनिक चाबी का फिंगरप्रिंट (अक्षरों और अंकों की एक अनोखी स्ट्रिंग) देगा, जिसकी तुलना आप उस फिंगरप्रिंट से कर सकते हैं जो प्राप्तकर्ता को उसके खाते में दिखता है। अगर फिंगरप्रिंट मेल खाते हैं, तो आपको पक्का यकीन हो सकता है कि आपका मेल छेड़छाड़ किए बिना डिलीवर हुआ।
  3. Proton Mail इस पते की चाबियों में पहले किए गए कुछ बदलावों को सत्यापित नहीं कर सका — ये हाल ही में हुई चाबी डिलीशन या पासवर्ड रीसेट की वजह से हो सकता है।
  4. ये पता हाल ही में अक्षम करके दोबारा सक्षम किया गया है। जब ये अक्षम था, तो इस पते पे साझा किया गया डाटा शायद आपकी चाबियों से एन्क्रिप्ट नहीं किया गया हो। 

ध्यान रखें कि ये स्क्रीन उन अपने संपर्कों के पतों को लिस्ट नहीं करेगी जो चाबी सत्यापन में सफलतापूर्वक पास हो गए — ये आपको सिर्फ तब बताएगा जब उसे कोई समस्या दिखती है।

रचना जगह के ज़रिए अपने संपर्क की चाबियां कैसे सत्यापित करें

जब आप अपने संपर्क को संदेश भेजते हैं, तो आप आसानी से उनकी चाबियां सत्यापित कर सकते हैं। Proton Mail वेब ऐप का इस्तेमाल करके, रचना जगह खोलें और उस संपर्क का पता दर्ज करें जिसे संदेश भेजना चाहते हैं।

अगर Proton Mail उनकी सार्वजनिक चाबी सफलतापूर्वक सत्यापित कर लेता है, तो आपको उनके ईमेल पते के बगल में एक नीला लॉक आइकॉन दिखेगा, और उस पे कर्सर ले जाने पे एक टूलटिप दिखेगी जिसमें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट लिखा होगा।

Look for the blue icon

अगर Proton Mail को आपके संपर्क की चाबियों में कोई समस्या दिखती है, तो आपको उनके ईमेल पते के बगल में एक लाल चेतावनी आइकॉन दिखेगा, और आपकी सुरक्षा के लिए इस पते पे संदेश भेजना अक्षम कर दिया जाएगा।

Proton Mail के लॉक आइकॉन के बारे में और जानें

ध्यान रखें, Proton का Key Transparency सिस्टम गलत पॉज़िटिव दे सकता है, खासकर क्योंकि ये खासियत अभी भी बीटा में है। अगर आपके Key Transparency के बारे में सवाल हैं या आपको पक्का नहीं है कि आपने गलत पॉज़िटि सामना किया है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Key Transparency, Proton Mail के मोबाइल ऐप्स पे उपलब्ध है?

Key Transparency अभी एक बीटा रिलीज़ है और सिर्फ Proton Mail वेब ऐप पे उपलब्ध है। ये हमारे मोबाइल ऐप्स पे बाद में आ सकता है।

क्या Key Transparency सिर्फ उन्हीं मेरे संपर्कों के साथ काम करेगा जिन्होंने इसे भी सक्षम किया है?

Key Transparency आपके उन सभी Proton Mail संपर्कों के साथ काम करता है जो Proton Mail के वेब वर्ज़न का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ये खासियत सक्षम करने की ज़रूरत नहीं है। Key Transparency सक्षम करने से आप बस अपनी सार्वजनिक चाबियों और अपने संपर्कों की चाबियों की स्थिति देख सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me