Proton होमपेज

Proton Mail में नई एन्क्रिप्शन चाबी कैसे बनाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ

डिफॉल्ट रूप से, Proton Mail आपके ईमेल सुरक्षित करने के लिए Curve25519 पर परिभाषित एलिप्टिक कर्व क्रिप्टोग्राफी (ECC) चाबियों का इस्तेमाल करता है। ECC बेहद सुरक्षित, तेज़ और लगभग सभी OpenPGP इम्प्लीमेंटेशन के साथ संगत है।

अगर आपका खाता 2021 से पहले बनाया गया था, तो हो सकता है कि आपके पास अब भी RSA चाबियां हों। ECC चाबियों के पूरे फायदे पाने के लिए (भविष्य में भेजे और प्राप्त होने वाले ईमेल के लिए) नई चाबियां उत्पन्न की जा सकती हैं।

इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि आपकी मौजूदा चाबियों के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो आप नई चाबियां उत्पन्न करना चाहें।

OpenPGP इम्प्लीमेंटेशन के कुछ लेगेसी वर्ज़न के साथ इंटरैक्ट करते समय, आपको RSA चाबी बनाने की ज़रूरत पड़ सकती है (अगर वो पहले से नहीं है), जो लोकल तौर पे की जा सकती है, जैसे gpg --full-generate-key चलाकर, और फिर उस चाबी को अपने Proton Mail खाते में आयात करके।

किसी भी स्थिति में, एन्क्रिप्शन और हस्ताक्षर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अपनी पुरानी चाबियों को मिटा न देना बेहद ज़रूरी है। ऐसा करने पर आप अपने सभी मौजूदा ईमेल डीक्रिप्ट करने की क्षमता खो देंगे। कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का बारीकी से पालन करें।

नई एन्क्रिप्शन चाबियां उत्पन्न करें

नई चाबियां जोड़ना तभी संभव है जब आपने Proton Mail खाता बना लिया हो।

mail.proton.me(नई विंडो) पे वेब ऐप में लॉगइन करें, सेटिंगसभी सेटिंगएन्क्रिप्शन और कुंजियाँईमेल एन्क्रिप्शन कुंजियाँ पे जाएं और चाबी उत्पन्न करें पर क्लिक करें।

अगर आप किसी मौजूदा चाबी के समान एन्क्रिप्शन एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करके नई चाबी उत्पन्न कर रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित चेतावनी दिखेगी।

ज़्यादा से ज़्यादा 20 चाबियां उत्पन्न की जा सकती हैं, लेकिन अतिरिक्त चाबियां Proton Mail को थोड़ा धीमा कर देंगी।

नोट: नई उत्पन्न की गई चाबी अपने आप आपकी मुख्य (डिफॉल्ट) चाबी के रूप में सेट हो जाएगी।

अपनी मुख्य चाबी बदलें

किसी चाबी के बगल में डाउनलोड का तीर पर क्लिक करें और एन्क्रिप्शन और हस्ताक्षर के लिए उपयोग करें चुनें।

Proton Mail shows how to set a key for encryption and signing(नई विंडो)

चाबियों को अप्रचलित या छेड़छाड़ की गई मार्क करें

अगर आप नई चाबी इसलिए बना रहे हैं क्योंकि आपको लगता है कि आपकी पुरानी चाबी के साथ छेड़छाड़ की गई हो या वो अप्रचलित हो, तो किसी चाबी के बगल में डाउनलोड का तीर पर क्लिक करें और दोनों में से एक चुनें:

  • अप्रचलित मार्क करें: इससे एन्क्रिप्शन अक्षम हो जाता है।
  • मार्क करें कि छेड़छाड़ की गई: इससे एन्क्रिप्शन के साथ-साथ हस्ताक्षर सत्यापन भी अक्षम हो जाता है।
Proton Mail shows how to set encryption keys as compromised or obsolete

नोट: अगर आपकी एन्क्रिप्शन चाबियों के साथ छेड़छाड़ की गई भी हो, तो अपनी पुरानी चाबियों को मिटा न दें। इनकी ज़रूरत अब भी उन ईमेल को खोलने के लिए है जो इनका इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किए गए थे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me