Proton होमपेज

अपनी बैकअप निजी चाबियां कैसे अपलोड करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ

Proton Mail(नई विंडो) शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के लिए PGP का इस्तेमाल करता है। सभी उपयोगकर्ताओं के पास कम से कम एक keypair होता है, जिसमें दो चाबियां होती हैं: एक सार्वजनिक चाबी और एक निजी चाबी। सार्वजनिक चाबी किसी से भी शेयर की जा सकती है और आपके संपर्क इसका इस्तेमाल आपको भेजे गए अपने संदेशों को एन्क्रिप्ट करने के लिए करते हैं। निजी चाबी गोपनीय होती है (आपको इसे कभी शेयर नहीं करना चाहिए) और इसका इस्तेमाल आने वाले संदेशों को डीक्रिप्ट करने के लिए किया जाता है।

की आयात करने से आप मौजूदा PGP चाबियों को अपने किसी Proton Mail पते पे जोड़ सकते हैं। अगर आप Proton Mail में आने से पहले किसी माइग्रेट किए गए डोमेन पे PGP इस्तेमाल कर रहे थे, तो अपनी पुरानी PGP चाबी आयात करके, अपने प्राप्तकर्ताओं को चाबियां दोबारा बांटे बिना, आप अपना PGP सेटअप आसानी से Proton Mail पे माइग्रेट कर सकते हैं।

अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो उस चाबी और उससे जुड़े मेल का एक्सेस वापस पाने के लिए बैकअप चाबी भी आयात कर सकते हैं। खाते की चाबियों के लिए की आयात समर्थित नहीं है।

हर पते के लिए 20 चाबियों की सीमा है, इसलिए अगर आपके पास पहले से 20 चाबियां हैं, तो कोई और चाबी आयात करने के लिए आपको अपनी सूची में से कोई एक चाबी मिटा देनी होगी।

अपनी Proton Mail सार्वजनिक और निजी चाबियां डाउनलोड करने का तरीका जानें

निजी चाबी अपलोड करने का तरीका

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे वेब ऐप में लॉगइन करें, सेटिंग → सभी सेटिंग → एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ पे क्लिक करें, नीचे स्क्रॉल करके ईमेल एन्क्रिप्शन कुंजियाँ पे जाएं और चाबियों को फिर से सक्रिय करें चुनें।

अपनी एन्क्रिप्शन चाबियां फिर से सक्रिय करने वाला बटन(नई विंडो)

2. फ़ाइल टैब पे क्लिक करें और एक बैकअप निजी एन्क्रिप्शन चाबी अपलोड करें।

3. डाटा रिकवर करें पे क्लिक करें और कहे जाने पे अपना पासवर्ड दर्ज करें।

अब आप उन ईमेल तक एक्सेस कर सकते हैं जो आपकी आयात की गई एन्क्रिप्शन चाबियों से जुड़े हैं।

नोट: ध्यान रखें कि जिस चाबी को आप आयात करने की कोशिश कर रहे हैं, उसका एक्सेस आपके सिवा किसी और के पास न हो। किसी थर्ड पार्टी द्वारा उत्पन्न की गई चाबी कभी आयात न करें।

नई चाबी डिफॉल्ट रूप से आपको भेजे गए नए ईमेल एन्क्रिप्ट करने के लिए इस्तेमाल नहीं होती। नई चाबी को अपनी डिफॉल्ट निजी चाबी बनाने के लिए, आपको उसे मुख्य चाबी के रूप में सेट करना होगा।

नई मुख्य चाबी सेट करने के लिए एक्शन मेन्यू से मुख्य बनाएं चुनें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me