Proton Mail में तस्वीरें लोड करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
आपको प्राप्त होने वाले ईमेल में दो तरह की तस्वीरें होती हैं:
- रिमोट तस्वीरें, जो किसी बाहरी सर्वर से लोड होती हैं
- अंदर डाली गई तस्वीरें, जो आमतौर पे ईमेल में अटैचमेंट के तौर पे जोड़ी जाती हैं
रिमोट तस्वीरें ट्रैकर का काम कर सकती हैं, जो भेजने वाले को जानकारी वापस भेजती हैं, जैसे ईमेल कब पढ़ा गया, आपका IP पता, या ईमेल पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया गया डिवाइस। ईमेल ट्रैकर का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा होता है, जिस वजह से ये आपकी निजता के लिए गंभीर खतरा हैं।
Proton Mail के ट्रैकर प्रोटेक्शन की वजह से भेजने वाले रिमोट तस्वीरों का इस्तेमाल कर के पक्के तौर पे ये नहीं पता लगा सकते कि किसी ने ईमेल कब, कहां या कौन खोला, इसलिए आपके पढ़े जाने वाले ईमेल में रिमोट तस्वीरें अपनेआप दिखाई देती हैं।
अगर चाहें तो तस्वीरें मैन्युअल तौर पे भी लोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि ये सेटिंग हमारे सभी ऐप में सिंक नहीं होती, इसलिए इसे हर प्लेटफॉर्म पे अलग से कॉन्फ़िगर करना होगा।
वेब पे तस्वीरें लोड करना
Android पे तस्वीरें लोड करना
iPhone और iPad (iOS और iPadOS) पे तस्वीरें लोड करना
तस्वीरें अब भी डिफॉल्ट रूप से लोड नहीं हो रही हैं?
वेब पे तस्वीरें लोड करना
तस्वीरें हमेशा दिखाएं
रिमोट तस्वीरें हमेशा दिखाने के लिए:
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में साइन इन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → ईमेल गोपनीयता पे क्लिक करें।
2. रिमोट तस्वीर अपनेआप दिखाएं वाला स्विच सक्षम करें।

नोट: यही डिफॉल्ट सेटिंग है। अगर आप इसे अक्षम करें, तो ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर के इसे दोबारा सक्षम कर सकते हैं।
अंदर डाली गई तस्वीरें हमेशा दिखाने के लिए:
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में साइन इन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → संदेश और ईमेल रचना पे क्लिक करें। नीचे स्क्रॉल कर के संदेश सेक्शन पे जाएं।
2. अपनेआप दिखाएं अंदर डाले तस्वीर वाला स्विच सक्षम करें।

नोट: यही डिफॉल्ट सेटिंग है। अगर आप इसे अक्षम करें, तो ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर के इसे दोबारा सक्षम कर सकते हैं।
तस्वीरें दिखाने से पहले पूछें
रिमोट तस्वीरें दिखाने से पहले पूछने के लिए:
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में साइन इन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → ईमेल गोपनीयता पे क्लिक करें।
2. रिमोट तस्वीर अपनेआप दिखाएं वाला स्विच बंद करें।
नोट: ट्रैकिंग प्रोटेक्शन के हिस्से के तौर पे, जैसे ही आप ईमेल प्राप्त करते हैं, रिमोट तस्वीरें अपनेआप डाउनलोड हो के हमारे सर्वर पे कैश हो जाती हैं। अगर आप इस खासियत को अक्षम करना चाहें, तो ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करें वाला स्विच बंद करना होगा।

3. जिस ईमेल की तस्वीरें आप लोड करना चाहें, उसे खोलें। ईमेल के ऊपर एक बैनर दिखेगा जिस पे लिखा होगा इस संदेश में रिमोट कंटेंट है।

4. लोड करें पे क्लिक करें। अब आपके ईमेल में रिमोट तस्वीरें दिखाई देंगी।
अंदर डाली गई तस्वीरें दिखाने से पहले पूछने के लिए:
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे Proton Mail में साइन इन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → संदेश और ईमेल रचना पे क्लिक करें। नीचे स्क्रॉल कर के संदेश सेक्शन पे जाएं।
2. अपनेआप दिखाएं अंदर डाले तस्वीर वाला स्विच बंद करें।

3. जिस ईमेल की तस्वीरें आप लोड करना चाहें, उसे खोलें। ईमेल के ऊपर एक बैनर दिखेगा जिस पे लिखा होगा अंदर डाले तस्वीरे लोड करें। उस पे क्लिक करें।

4. अब आपके ईमेल में अंदर डाली गई तस्वीरें दिखाई देंगी।
Android पे तस्वीरें लोड करना
Android ऐप में तस्वीर की सेटिंग अपडेट करने के लिए:
1. सेटिंग पे टैप करें।

2. अपना खाता चुनें, नीचे स्क्रॉल करें और निजता और सुरक्षा पे टैप करें।
3. तस्वीरें अपनेआप लोड होने के लिए सेट करने के लिए, रिमोट तस्वीर अपनेआप दिखाएं और अपनेआप दिखाएं अंदर डाले तस्वीर वाले स्विच चालू करें।
तस्वीरें मैन्युअल तौर पे लोड करने के लिए, इन दोनों स्विच को बंद करें।

iPhone और iPad (iOS और iPadOS) पे तस्वीरें लोड करना
iOS ऐप में तस्वीर की सेटिंग अपडेट करने के लिए:
1. सेटिंग पे टैप करें।

2. खाता सेटिंग सेक्शन में निजता और सुरक्षा पे टैप करें।
3. तस्वीरें अपनेआप लोड होने के लिए सेट करने के लिए, रिमोट कंटेंट अपनेआप लोड करें और अंदर डाली गई तस्वीरें अपनेआप लोड करें वाले स्विच चालू करें।
तस्वीरें मैन्युअल तौर पे लोड करने के लिए, इन दोनों स्विच को बंद करें।
नोट: ट्रैकिंग प्रोटेक्शन के हिस्से के तौर पे, जैसे ही आप ईमेल प्राप्त करते हैं, रिमोट तस्वीरें अपनेआप डाउनलोड हो के हमारे सर्वर पे कैश हो जाती हैं। अगर आप इस खासियत को अक्षम करना चाहें, तो ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करें वाला स्विच बंद करना होगा।

तस्वीरें अब भी डिफॉल्ट रूप से लोड नहीं हो रही हैं?
अगर आपके ईमेल की तस्वीरें अब भी अपनेआप लोड नहीं हो रही हैं, तो हो सकता है आपके ब्राउज़र की सेटिंग इसे रोक रही हो। इन चरणों का पालन कर के अपने ब्राउज़र में तस्वीर की सेटिंग चेक कर सकते हैं:
Firefox
Firefox खोलें और एड्रेस बार में about:preferences#privacy टाइप करें। Enhanced Tracking Protection के नीचे Standard चुनें।

Chrome
Chrome खोलें और एड्रेस बार में chrome://settings/content/images/ टाइप करें। Default Behaviour के नीचे Sites can show images चुनें।

Edge
Edge खोलें और एड्रेस बार में edge://settings/content/images/ टाइप करें। Images के नीचे सभी तस्वीरें डिफॉल्ट रूप से दिखाने के लिए टॉगल चालू करें।

Brave
Brave खोलें और एड्रेस बार में brave://settings/content/images/ टाइप करें। Images के नीचे सभी तस्वीरें डिफॉल्ट रूप से दिखाने के लिए टॉगल चालू करें।