ईमेल ट्रैकिंग डिजिटल निगरानी का एक रूप है, जो पिछले कुछ सालों में एक गंभीर चिंता(नई विंडो) बन गई है। रोज़ भेजे और प्राप्त किए जाने वाले 50% से ज़्यादा ईमेल पर ट्रैकिंग होती है।
ईमेल ट्रैकर बैकग्राउंड में चुपचाप काम करते हैं और ना सिर्फ ये मॉनिटर करते हैं कि आप संदेशों का जवाब कैसे देते हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल पूरे वेब पे आपको ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम समझाते हैं कि ईमेल ट्रैकर कैसे काम करते हैं, ये आपकी निजता के लिए खतरा क्यों हैं, और Proton Mail की बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा इन्हें कैसे रोकती है।
ईमेल ट्रैकिंग क्या है?
ईमेल ट्रैकर कैसे काम करते हैं?
स्पाई पिक्सल
ट्रैकिंग लिंक
ईमेल ट्रैकर आपकी निजता के लिए खतरा क्यों हैं
ईमेल ट्रैकर को कैसे ब्लॉक करें
1. बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा लें
2. नकली-नाम से अपना ईमेल छिपा दें
3. ऑटोलोड होने वाली इमेज बंद करें
4. ब्राउज़र एक्सटेंशन लें
5. VPN इस्तेमाल करें
ईमेल ट्रैकर रोकें, निजता की सुरक्षा करें
ईमेल ट्रैकिंग क्या है?
ईमेल ट्रैकिंग डिजिटल निगरानी का एक रूप है, जो मॉनिटर कर सकती है कि आप ईमेल कब, कैसे, कहां से और किस डिवाइस पे पढ़ते हैं। न्यूज़लेटर और दूसरी मार्केटिंग सामग्री में ईमेल ट्रैकर सम्मिलित करके कंपनियां देख सकती हैं कि आपने कोई संदेश खोला या नहीं, आपके डिवाइस की जानकारी, और यहां तक कि आपका स्थान भी।
बिग टेक कंपनियां इसी तरह पैसे कमाती हैं, इकट्ठा किए गए डाटा के आधार पे आपके बारे में प्रोफाइल बनाती हैं और आपका ध्यान उन विज्ञापनदाताओं को बेचती हैं जो प्लैटफॉर्म के इकट्ठा किए गए सटीक डाटा से पैसे कमाने की उम्मीद रखते हैं।
ईमेल ट्रैकर कैसे काम करते हैं?
ईमेल ट्रैकर के दो आम प्रकार हैं: स्पाई पिक्सल और ट्रैकिंग लिंक।
स्पाई पिक्सल
स्पाई पिक्सल, जिन्हें ट्रैकिंग पिक्सल भी कहा जाता है, छोटी सिंगल-पिक्सल इमेज होती हैं जिन्हें ईमेल में सम्मिलित किया जाता है।
जब आप स्पाई पिक्सल वाला कोई संदेश खोलते हैं, तो ये पारदर्शी और आमतौर पर अदृश्य इमेज सोर्स सर्वर से लोड होती है, जिससे संवेदनशील जानकारी भेजने वाले या ट्रैकिंग डेटाबेस को वापस भेज दी जाती है।

स्पाई पिक्सल आपकी ऑनलाइन गतिविधि के बारे में ये जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं:
- आपने ईमेल खोला या नहीं और कितनी बार
- आपने ये किस तारीख और समय पे खोला
- आपने इसे खोलने के लिए कौन सा डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया
- आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) और आपके IP पते(नई विंडो) से अनुमान लगाया गया मोटा स्थान
कुछ ईमेल भेजने वाले के लिए सीमित जानकारी इकट्ठा करने के लिए सिर्फ एक स्पाई पिक्सल रखते हैं, जैसे किसी मार्केटिंग कैंपेन के लिए ईमेल खुलने की दर मापना। लेकिन दूसरों में कई ट्रैकिंग पिक्सल हो सकते हैं जो कई तीसरें-पार्टी को जानकारी भेजते हैं(नई विंडो)।
ट्रैकिंग लिंक
कंपनियां ट्रैकिंग लिंक से भी आपको ट्रैक करने की कोशिश करती हैं – ऐसे URL जिनमें ट्रैकिंग पैरामीटर होते हैं। मार्केटिंग कैंपेन की असरदारियत ट्रैक करने के लिए बनाए गए ट्रैकिंग लिंक समय के साथ और ऐप के बीच आपकी वेबसाइटों के साथ इंटरैक्शन ट्रैक कर सकते हैं।
सबसे आम ट्रैकिंग पैरामीटर UTM (Urchin Tracking Module) पैरामीटर हैं, जिन्हें Google Analytics डिफॉल्ट रूप से सपोर्ट करता है।
यहां आम UTM ट्रैकिंग पैरामीटर वाले लिंक का विश्लेषण दिया गया है।

UTM पैरामीटर अक्सर जेनेरिक होते हैं। लेकिन भेजने वाले की ज़रूरत के हिसाब से इन्हें सिर्फ आपके लिए कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।
विज्ञापन और टेक कंपनियों ने ऐसे कस्टम ट्रैकिंग पैरामीटर भी बनाए हैं जो हमेशा डॉक्यूमेंटेड नहीं होते, जिससे ये बताना मुश्किल हो जाता है कि वे कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं।
आपको मिले ईमेल में मौजूद किसी ट्रैकिंग लिंक पे क्लिक करने का आपकी निजता पे बड़ा असर हो सकता है, क्योंकि विज्ञापनदाता के पास पहले से आपका ईमेल पता होता है, जिसका इस्तेमाल वे आपकी सारी ऑनलाइन गतिविधि को जोड़ने के लिए कर सकते हैं।
ईमेल ट्रैकर आपकी निजता के लिए खतरा क्यों हैं
जैसा कि स्पाई पिक्सल पर Princeton के अध्ययन(नई विंडो) ने दिखाया है, ईमेल ट्रैकर आपकी निजता के लिए जो खतरा पैदा करते हैं, वो इससे कहीं आगे है कि कोई भेजने वाला जानता है कि आपने ईमेल कब खोला।
पहला, आपके ईमेल पते, ब्राउज़र और डिवाइस फिंगरप्रिंट, और IP पते को तीसरें-पार्टी ट्रैकिंग कुकीज़ से जोड़कर ईमेल ट्रैकर का इस्तेमाल पूरे वेब पे आपकी ब्राउज़िंग गतिविधि ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।
दूसरा, चूंकि ट्रैकर ईमेल पतों को आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री और प्रोफाइल से जोड़ सकते हैं, इसलिए जैसा कि Princeton के शोध में बताया गया है, ये “क्रॉस-डिवाइस ट्रैकिंग और ऑनलाइन व ऑफलाइन गतिविधियों को जोड़ने जैसी और निजता लीक की ओर ले जाता है”। उदाहरण के लिए, अगर किसी स्टोर का लॉयल्टी कार्ड आपके ईमेल पते से जुड़ा हो तो आपको उसी स्टोर से विज्ञापन मिल सकते हैं।
तीसरा, ईमेल में कई ट्रैकर हो सकते हैं जो जानकारी सिर्फ किसी एक भेजने वाले को नहीं, बल्कि कई तीसरें-पार्टी को भेजते हैं। Princeton के शोधकर्ताओं ने पाया कि मेल सूचियों के 70% ईमेल में कम से कम एक ट्रैकर होता है।(नई विंडो) विश्लेषण में शामिल एक सैंपल ईमेल ने 24 तीसरें-पार्टी को ट्रैकिंग रिक्वेस्ट भेजीं, जिनमें बड़े डाटा ब्रोकर(नई विंडो) भी शामिल थे।
इस डाटा के साथ, बिग टेक कंपनियां, विज्ञापनदाता, सरकारें, या यहां तक कि आपराधिक हमलावर भी आपकी विस्तृत प्रोफाइल बना सकते हैं, वो भी आपकी सहमति के बिना।
Proton में हमें पता चला है कि लगभग 50% ईमेल में स्पाई पिक्सल होते हैं। पूरी दुनिया में, इसका मतलब है कि रोज़ 166 अरब से ज़्यादा ईमेल ट्रैकर के साथ भेजे जाते हैं।
ईमेल ट्रैकर को कैसे ब्लॉक करें
स्पाई पिक्सल को ब्लॉक करने के तरीके हैं, हालांकि वे सब समान रूप से असरदार या सुविधाजनक नहीं हैं। यहां बताया गया है कि आप ईमेल ट्रैकर को अपने पे जासूसी करने से कैसे रोक सकते हैं:
1. बेहतर ईमेल ट्रैकिंग सुरक्षा लें
ईमेल ट्रैकिंग रोकने का सबसे आसान तरीका है Proton Mail को बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा के साथ इस्तेमाल करना।
बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा इन तरीकों से अपने आप ट्रैकर को ब्लॉक करती है:
- हर बार ईमेल मिलने पे ज्ञात स्पाई पिक्सल को हटाना
- आपका IP पता और स्थान छिपाने के लिए जेनेरिक IP पते वाली प्रॉक्सी का इस्तेमाल करके दूसरी रिमोट इमेज प्रीलोड करना
- तेज़ और सुरक्षित एक्सेस के लिए कुछ दिनों के लिए इमेज कैश करना
- ज्ञात UTM या दूसरे ट्रैकिंग पैरामीटर हटाने के लिए ट्रैकिंग लिंक को “साफ” करना
Proton Mail इस ट्रैकर आइकन से आपको बताता है कि आपने ब्लॉक किए गए ट्रैकर वाला ईमेल खोला है। आइकन पे मौजूद नंबर (नीचे के उदाहरण में 9) बताता है कि कुल कितने ट्रैकर (स्पाई पिक्सल) ब्लॉक किए गए और कितने लिंक साफ किए गए।

ब्लॉक किए गए ट्रैकर और साफ किए गए लिंक के बारे में और जानने के लिए शील्ड आइकन पे क्लिक करें।

बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा सभी Proton Mail उपयोगकर्ताओं के लिए Proton Mail वेब, iPhone, और iPad ऐप्स पे डिफॉल्ट रूप से सक्षम है।
बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा के बारे में और जानें
2. नकली-नाम से अपना ईमेल छिपा दें
ईमेल ट्रैकिंग को सीमित करने का एक और तरीका है अपना ईमेल पता छिपा देना। ईमेल नकली-नाम का इस्तेमाल करके आप ईमेल भेज और प्राप्त सकते हैं, साथ ही अपने निजी ईमेल पते को तीसरें-पार्टी ट्रैकिंग से बचा सकते हैं।
एक अच्छी ईमेल एलियासिंग सेवा, जैसे SimpleLogin by Proton(नई विंडो), आपको दूसरी सेवाओं के लिए रैंडम ईमेल पते बनाने देती है, जिससे आपका असली पता निजी रहता है।
Proton Pass नकली-नाम बनाता है ताकि आप उन्हें ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज कर सकें और अपने असली ईमेल पते को खुलने या लीक होने से बचा सकें। और अगर आपका ईमेल नकली-नाम कभी लीक हो जाए या स्पैम करने वालों को बेच दिया जाए, तो आप अनचाहे ईमेल पाना बंद करने के लिए उसे जल्दी से डिएक्टिवेट कर सकते हैं। ये यूनीक नकली-नाम बताता है कि किस कंपनी ने आपका ईमेल बेचा। आपका असली ईमेल कभी भी खतरे में नहीं रहता।
3. ऑटोलोड होने वाली इमेज बंद करें
चूंकि स्पाई पिक्सल इमेज लोड करने से काम करते हैं, आप इमेज का अपने आप लोड होना रोककर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।
वेब पे लोकप्रिय ईमेल प्रदाताओं के साथ ऑटोलोड होने वाली इमेज को रोकने का तरीका यहां दिया गया है। ज़्यादातर ईमेल सेवाओं के साथ आपको जो डेस्कटॉप या मोबाइल ऐप्स इस्तेमाल करते हैं उनमें भी मिलती-जुलती सेटिंग बदलनी होगी।
Gmail की ऑटोलोड होने वाली इमेज को रोकें
- mail.google.com(नई विंडो) पे अपने खाते में साइनइन करें।
- सेटिंग → सामान्य → इमेज में जाएं।
- बाहरी इमेज दिखाने से पहले पूछें चुनें।
Outlook.com की ऑटोलोड होने वाली इमेज को रोकें
- outlook.com(नई विंडो) पे अपने खाते में साइनइन करें
- सेटिंग → सामान्य → इमेज में जाएं
- इमेज लोड करने के लिए हमेशा Outlook सेवा इस्तेमाल करें चुनें।
Proton Mail की ऑटोलोड होने वाली इमेज को रोकें
- mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में साइनइन करें।
- सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → ईमेल निजता पे क्लिक करें
- रिमोट इमेज अपने आप दिखाएं बंद करें।
Proton Mail के साथ आपको ऑटोलोड होने वाली इमेज बंद करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Proton Mail वेब, iPhone, और iPad ऐप्स पे बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा डिफॉल्ट रूप से सक्षम है। चूंकि आप जासूसी होए बिना इमेज देख सकते हैं, इन प्लैटफॉर्म पे रिमोट इमेज डिफॉल्ट रूप से ऑटोलोड होती हैं।
4. ब्राउज़र एक्सटेंशन लें
अगर आप Gmail इस्तेमाल करते हैं, तो ईमेल ट्रैकर को ब्लॉक करने के लिए तीसरें-पार्टी एक्सटेंशन इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे Ugly Email या PixelBlock। लेकिन ये ब्राउज़र-आधारित हैं और सिर्फ वेब पे Gmail के साथ काम करते हैं।
इसके अलावा, अपने ईमेल में किसी भी तीसरे पक्ष को जोड़ना हमेशा एक अतिरिक्त निजता जोखिम है, क्योंकि आपको उन्हें अपने ईमेल का पूरा एक्सेस देना होता है।
5. VPN इस्तेमाल करें
आखिर में, Proton VPN(नई विंडो) जैसा विश्वसनीय वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN)(नई विंडो) इस्तेमाल करना ईमेल ट्रैकर से बचने में मदद कर सकता है। VPN आपके इंटरनेट ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करता है और आपका असली IP पता छिपा देता है।
पहला, अपना IP पता छिपाने से ट्रैकर के लिए आपकी ईमेल गतिविधि को आपकी पहचान से जोड़ना मुश्किल हो जाता है।
दूसरा, कुछ अच्छे VPN कुछ ट्रैकर को सक्रिय रूप से ब्लॉक करते हैं। उदाहरण के लिए, Proton VPN का NetShield एड-ब्लॉकर(नई विंडो) ईमेल ट्रैकर सहित ट्रैकर और मालवेयर होस्ट करने वाले सर्वर के कनेक्शन प्रयासों को ब्लॉक करता है। लेकिन ईमेल-विशिष्ट ब्लॉकर, जैसे Proton Mail की बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा, अक्सर ज़्यादा असरदार होते हैं क्योंकि वे ईमेल पर केंद्रित होते हैं।
ईमेल ट्रैकर रोकें, निजता की सुरक्षा करें
कुछ ट्रैकर अपेक्षाकृत निर्दोष हो सकते हैं, जैसे किसी एक मार्केटिंग कैंपेन को मापने के लिए कंपनियों द्वारा चुपचाप भेजी जाने वाली “मैसेज पढ़ी गई” रसीदें। दूसरे कहीं ज़्यादा घुसपैठिए होते हैं, जो निगरानी आधारित विज्ञापन(नई विंडो) के लिए पूरे वेब पे आपको ट्रैक करने के लिए आपकी ईमेल गतिविधि को आपके IP पते, डिवाइस की जानकारी, और ब्राउज़िंग हिस्ट्री से जोड़ते हैं।
Proton Mail की बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा का इस्तेमाल करके आप अपने ईमेल मॉनिटर होए बिना पढ़ सकते हैं, जिससे आपका इंबॉक्स सुरक्षित और आपकी गतिविधि निजी रहती है।
Proton Mail Easy Switch नाम की एक आसानी से इस्तेमाल होने वाली खासियत भी देता है, जिससे आप अपने नए Proton Mail इंबॉक्स पर आसानी से स्विच कर सकते हैं, डाटा का बैकअप ले सकते हैं, और Gmail जैसी दूसरी ईमेल सेवाओं से संदेश, संपर्क, और कैलेंडर आयात कर सकते हैं।
जब आप Proton Mail खाता बनाते हैं, तो आप ना सिर्फ अपना सबसे कीमती डाटा सुरक्षित रखते हैं बल्कि एक बेहतर इंटरनेट बनाने में भी मदद करते हैं जहां निजता डिफॉल्ट हो।







