Proton होमपेज

Proton Mail में अनचाहे ईमेल कैसे ब्लॉक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें

भेजने वाले को ब्लॉक करने से आगे के ईमेल आपके Proton Mail इनबॉक्स तक नहीं पहुंचते। ब्लॉक किए गए संदेश किसी फोल्डर में नहीं दिखते, और भेजने वालों को कभी नहीं बताया जाता कि वे ब्लॉक किए गए हैं।

नोट: भेजने वाले के ब्लॉक होने के दौरान भेजे गए संदेश रिकवर नहीं किए जा सकते, भले ही पते को बाद में अनब्लॉक कर लिया जाए।

प्लैन
सभी मुफ्त और पैसे वाले प्लैन

प्लेटफॉर्म
वेब, Windows, macOS, Linux, Android, iOS और iPadOS पे Proton Mail

भेजने वाले को कैसे ब्लॉक करें

ब्लॉक लिस्ट को कैसे संभालें और भेजने वालों को अनब्लॉक करें

भेजने वाले को कैसे ब्लॉक करें

Windows, macOS, और Linux

1. Proton Mail ऐप खोलें।

2. उस भेजने वाले का ईमेल खोलें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।

3. From फील्ड में भेजने वाले का नाम और पता क्लिक करें।

4. ड्रॉपडाउन मेन्यू से इस प्रेषक के संदेश को रोधें चुनें।

5. पक्का करने के लिए ब्लॉक क्लिक करें।

वेब पे Proton Mail

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें

एंड्रॉयड

1. Proton Mail ऐप खोलें।

2. उस भेजने वाले का ईमेल खोलें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।

3. भेजने वाले का प्रोफाइल आइकन टैप करें (उनके नाम और ईमेल के बाईं तरफ वाला वर्ग)।

iOS और iPadOS

4. इस पते को ब्लॉक करें टैप करें।

5. पक्का करने के लिए ब्लॉक टैप करें।

ब्लॉक लिस्ट को कैसे संभालें और भेजने वालों को अनब्लॉक करें

Windows, macOS, और Linux

1. Proton Mail खोलें और सेटिंग आइकन (⚙) क्लिक करें

2. सभी सेटिंग क्लिक करें।

3. बाईं साइडबार से फ़िल्टर चुनें।

4. स्पैम, ब्लॉक और अलाउ सूची के नीचे, ईमेल पता या डोमेन जोड़ें क्लिक करें।

  • स्पैम: अनचाहे ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें। 

5. ईमेल पता या डोमेन दर्ज करें और पता जोड़ें क्लिक करें।

6. स्पैम, ब्लॉक और अनुमति वाले पते और डोमेन नीचे की सूची में दिखेंगे।

7. भेजने वाले की स्थिति बदलने के लिए, बदलें के नीचे तीन डॉट्स क्लिक करें।

8. स्पैम, ब्लॉक, अनुमति दें, या मिटाएं चुनें। उपलब्ध विकल्प भेजने वाले की मौजूदा स्थिति पे निर्भर करते हैं।

  • स्पैम: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल स्पैम में भेजें।

  • मिटाएं: भेजने वाले को ब्लॉक लिस्ट से हटाएं और डिफॉल्ट स्पैम फिल्टरिंग का इस्तेमाल करें।

बदलाव तुरंत लागू होगा।

वेब पे Proton Mail

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें

2. सेटिंग आइकन (⚙) क्लिक करें, फिर सभी सेटिंग

3. बाईं साइडबार से फ़िल्टर चुनें।

4. स्पैम, ब्लॉक और अलाउ सूची के नीचे, ईमेल पता या डोमेन जोड़ें क्लिक करें।

  • स्पैम: अनचाहे ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें। 

5. ईमेल पता या डोमेन दर्ज करें और पता जोड़ें क्लिक करें।

6. स्पैम, ब्लॉक और अनुमति वाले पते और डोमेन नीचे की सूची में दिखेंगे।

7. भेजने वाले की स्थिति बदलने के लिए, बदलें के नीचे तीन डॉट्स क्लिक करें।

8. स्पैम, ब्लॉक, अनुमति दें, या मिटाएं चुनें। उपलब्ध विकल्प भेजने वाले की मौजूदा स्थिति पे निर्भर करते हैं।

  • स्पैम: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें।
  • मिटाएं: भेजने वाले को ब्लॉक लिस्ट से हटाएं और डिफॉल्ट स्पैम फिल्टरिंग का इस्तेमाल करें।

बदलाव तुरंत लागू होगा।

एंड्रॉयड

1. Proton Mail खोलें और हैमबर्गर आइकन (☰) टैप करें

2. सेटिंग टैप करें।

3. स्पैम और फ़िल्टर टैप करें।

4. ईमेल पता या डोमेन जोड़ें टैप करें।

  • स्पैम: अनचाहे ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें। 

5. ईमेल पता या डोमेन दर्ज करें और पता जोड़ें क्लिक करें।

6. स्पैम, ब्लॉक और अनुमति वाले पते और डोमेन नीचे की सूची में दिखेंगे।

7. भेजने वाले की स्थिति बदलने के लिए, तीन डॉट्स क्लिक करें।

8. स्पैम, अनुमति दें, या मिटाएं चुनें।

  • स्पैम: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • मिटाएं: भेजने वाले को ब्लॉक लिस्ट से हटाएं और डिफॉल्ट स्पैम फिल्टरिंग का इस्तेमाल करें।

बदलाव तुरंत लागू होगा।

iOS और iPadOS

1. Proton Mail खोलें और हैमबर्गर आइकन (☰) टैप करें

2. सेटिंग टैप करें।

3. स्पैम और फ़िल्टर टैप करें।

4. ईमेल पता या डोमेन जोड़ें टैप करें और निम्न में से कोई एक चुनें:

  • स्पैम: अनचाहे ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें। 

5. ईमेल पता या डोमेन दर्ज करें और पता जोड़ें क्लिक करें।

6. स्पैम, ब्लॉक और अनुमति वाले पते और डोमेन नीचे की सूची में दिखेंगे।

7. भेजने वाले की स्थिति बदलने के लिए, तीन डॉट्स क्लिक करें।

8. स्पैम, ब्लॉक, अनुमति दें, या मिटाएं चुनें। उपलब्ध विकल्प भेजने वाले की मौजूदा स्थिति पे निर्भर करते हैं।

  • स्पैम: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल स्पैम में भेजें।
  • ब्लॉक: खास भेजने वालों या डोमेन से आने वाले ईमेल अस्वीकार करें।
  • अनुमति दें: भेजने वालों को अनब्लॉक करें और ईमेल के स्पैम मार्क होने से रोकें।
  • मिटाएं: भेजने वाले को ब्लॉक लिस्ट से हटाएं और डिफॉल्ट स्पैम फिल्टरिंग का इस्तेमाल करें।

बदलाव तुरंत लागू होगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me