लिंक की पुष्टि
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
ईमेल फिशिंग हमलावरों के आपका खाता हैक करने या आपके डिवाइस पे मालवेयर पहुंचाने के सबसे आम तरीकों में से एक है। कारोबारों के लिए, लक्षित फिशिंग हमले सबसे बड़ी IT सुरक्षा धमकी हैं।
अपने यूज़र के लिए इस धमकी को कम करने के हमारे प्रयास के हिस्से के रूप में, Proton Mail(नई विंडो) सभी डिवाइसों पे लिंक की पुष्टि की खासियत देता है। सक्षम होने पे, ईमेल से कोई बाहरी लिंक खोलने से पहले आपसे पुष्टि करने को कहा जाएगा।

ये खासियत डिफॉल्ट रूप से सक्षम होती है, लेकिन इसे सेटिंग में बंद और चालू किया जा सकता है। ये लेख बताता है कि हमारे वेब, Android और iOS ऐप पे लिंक की पुष्टि की खासियत को कैसे कॉन्फ़िगर करें।
वेब
mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → संदेश और ईमेल रचना पर जाएं और देखे लिंक यूआरएल सही है स्विच को चालू या बंद करें।

Android और iOS/iPadOS
मेन्यू (☰) → सेटिंग → निजता और सुरक्षा पर जाएं और देखे लिंक यूआरएल सही है स्विच को चालू या बंद करें।
