Proton होमपेज

Proton Sentinel

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
बिज़नेस के लिए Proton
मोबाइल सुरक्षा
सुरक्षा व निजता

Proton Sentinel एक ऐडवांस खाता सुरक्षा प्रोग्राम है जो ज़रूरतमंदों को अधिकतम सुरक्षा देता है। ये AI और मानवीय विश्लेषण को मिलाकर सुरक्षा खतरों को कम करता है।

प्लैन
Pass Plus, Proton Unlimited, Proton Duo, Proton Family, Proton Visionary, Proton Workspace Standard, Proton Workspace Premium।

इस लेख में

यह कैसे काम करता है

Proton Sentinel AI और मानवीय विश्लेषण का इस्तेमाल करके हमलावर के लिए आपका खाता हासिल करना काफी मुश्किल बना देता है। Sentinel को सक्षम करने पे आपको मिलता है:

  • ऐडवांस सुरक्षा संरक्षण, जिसमें संदिग्ध साइनइन कोशिशों के लिए ज़्यादा सख्त चैलेंज शामिल हैं।
  • साइनइन कोशिशों और खाता चहलपहल पे बेहतर नज़र।
  • संदिग्ध साइनइन कोशिशों को 24/7 सुरक्षा विश्लेषकों तक पहुंचाना, जो हमारे सिस्टम द्वारा किए गए मूल्यांकन की समीक्षा करेंगे।
  • सुरक्षा से जुड़ी सहायता अनुरोधों को हमारे सुरक्षा विश्लेषकों तक स्वचालित रूप से पहुंचाना।

समर्थित प्लैन पर कोई भी Sentinel को सक्षम कर सकता है। अगर आप पत्रकार, कार्यकर्ता, अधिकारी, या संवेदनशील डाटा और संचार संभालने वाले कोई व्यक्ति हैं, तो हम आपको इसका इस्तेमाल करने की पुरज़ोर सलाह देते हैं।

नोट: अगर आप अपना Proton खाता किसी और के साथ शेयर करते हैं, तो हम Sentinel के साथ दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सक्षम करने की सलाह देते हैं। 2-एफए के बिना, साइनइन करने की कोशिश के दौरान चैलेंज का सामना करने की संभावना ज़्यादा रहती है।

जानें कि Proton Sentinel आपको कैसे सुरक्षित रखता है

Proton Sentinel का इस्तेमाल कैसे करें

Proton Sentinel को सक्षम करें

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी सुरक्षा व निजता सेटिंग खोलें।
  2. Proton Sentinel को सक्षम करें टॉगल चालू करें।

Proton Sentinel सक्षम है।

डिफॉल्ट रूप से, हम संदिग्ध चहलपहल के बारे में ईमेल से सूचित करेंगे। अगर आपको सूचना नहीं चाहिए, तो ईमेल सूचनाओं का टॉगल बंद पे कर दें।

सुरक्षा घटनाएं देखें

आप अपने गतिविधि मॉनिटर डैशबोर्ड से Proton Sentinel सुरक्षा घटनाओं पे नज़र रख सकते हैं। खाता मॉनिटर सक्षम करने का तरीका ये है:

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी सुरक्षा व निजता सेटिंग खोलें। खाता सेटिंग ढूंढने में मदद चाहिए?
  2. गतिविधि मॉनिटर तक स्क्रॉल करें। गतिविधि मॉनिटर टॉगल चालू करें।

गतिविधि मॉनिटर सक्षम है।

  • आने वाली साइनइन कोशिशों और अन्य खाता प्रबंधन घटनाओं के रिकॉर्ड यहां दिखेंगे।
  • Protection कॉलम में, आपको दिखेगा कि Proton Sentinel ने किन घटनाओं पे सुरक्षा कार्रवाई की है (अगर कोई हो)।
  • अगर आपको कोई संदिग्ध घटना दिखे, तो कृपया हमें संपर्क करें।

विस्तृत सुरक्षा घटनाएं दिखाएं

गतिविधि मॉनिटर के साथ, आप Proton को अतिरिक्त घटना जानकारी रिकॉर्ड करने और दिखाने की अनुमति दे सकते हैं। Proton Sentinel चालू होने पे ये खासियत सक्षम करने से आपको कुछ अतिरिक्त जानकारी तक एक्सेस मिलती है जो सिर्फ Sentinel उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है:

  1. अपनी सुरक्षा व निजता सेटिंग में, गतिविधि मॉनिटर तक स्क्रॉल करें।
  2. विस्तृत घटनाएं सक्षम करें टॉगल को चालू पे करें।

अब आने वाली सभी खाता मॉनिटर घटनाएं ये दिखाएंगी:

  • स्थान: IP पते से जुड़ा अनुमानित स्थान (शहर और देश)।
  • ISP: IP पते से जुड़ा इंटरनेट सेवा प्रदाता।
  • डिवाइस: साइनइन कोशिश के लिए इस्तेमाल किया गया डिवाइस।

संगठनों के लिए Proton Sentinel

Proton Workspace और Professional एडमिन Proton Sentinel का इस्तेमाल करके अपने संगठन में सभी के लिए सत्यापन और सुरक्षा घटनाओं पे नज़र रख सकते हैं।

सिर्फ एडमिन ही इस खासियत को सक्षम या अक्षम कर सकते हैं। सक्षम होने पे ये पूरे संगठन पे लागू होती है और अलग-अलग यूज़र के लिए इसे बंद नहीं किया जा सकता।

अपने संगठन के लिए Proton Sentinel को सक्षम करें

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें। सेटिंग ढूंढने में मदद चाहिए?
  2. साइडबार से (संगठन के नीचे) सुरक्षा चुनें।
  3. Proton Sentinel सेक्शन ढूंढें और Proton Sentinel को सक्षम करें टॉगल को चालू पे करें।

सुरक्षा घटनाएं देखें और संभालें

यूज़र: Sentinel सक्षम होने पे, आपके संगठन का हर व्यक्ति ये कर सकता है:

एडमिन: हमारे बिज़नेस खाता मॉनिटर टूल से, एडमिन संगठन में सभी के लिए सुरक्षा घटनाएं भी सक्षम कर, देख और संभाल सकते हैं। बिज़नेस खाता मॉनिटर का इस्तेमाल कैसे करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me