डार्क वेब मॉनिटरिंग का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Pass
- सुरक्षा व निजता
- Proton खाता
- Proton Mail
अगर आपकी निजी जानकारी डार्क वेब पे लीक हो जाए, तो Proton की डार्क वेब मॉनिटरिंग खासियत आपको सूचित करती है ताकि आप कार्य कर सकें। ये आपके निजी डाटा के संभावित जोखिमों के बारे में भी बताती है और बताती है कि उन जोखिमों को कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
डार्क वेब लीक आमतौर पे तब होते हैं जब आपके इस्तेमाल की किसी तीसरें-पार्टी सेवा में छेड़छाड़ हो जाती है। ये उनकी लापरवाही की वजह से या किसी साइबर अपराधी के जानबूझकर किए हमले की वजह से हो सकता है। डार्क वेब मॉनिटरिंग आपकी कैसे सुरक्षा करती है, इसके बारे में ज़्यादा जानें।
पेड Proton प्लैन वाला कोई भी व्यक्ति डार्क वेब मॉनिटरिंग का इस्तेमाल कर सकता है। ये Proton Pass और Proton Mail में खास तौर पे काम की है, जहां आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके किसी भी ईमेल नकली-नाम को लीक नहीं किया गया हो।
- Proton Mail के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
- Proton Pass के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
- सभी Proton ऐप के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
- डार्क वेब मॉनिटरिंग की जांच करें
- डार्क वेब मॉनिटरिंग लीक सूचनाएं
- डार्क वेब मॉनिटरिंग कैसे काम करती है
- डार्क वेब मॉनिटरिंग किस डाटा की जांच करती है?
- डाटा लीक से बचने के लिए सर्वोत्तम प्रथाएं
Proton Mail के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
- Proton Mail में जाएं और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙ > सभी सेटिंग)।

- साइडबार से सुरक्षा व निजता चुनें।
- डार्क वेब मॉनिटरिंग तक स्क्रॉल करें। डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें और ईमेल सूचनाएं सक्षम करें टॉगल ऑन करें।

डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम है। अगर आपका डाटा डार्क वेब पे लीक होता है, तो हम आपको बता देंगे।
Proton Pass के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
- Proton Pass में जाएं और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙ > खाता)।

- साइडबार से सुरक्षा व निजता चुनें।
- डार्क वेब मॉनिटरिंग तक स्क्रॉल करें। डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें और ईमेल सूचनाएं सक्षम करें टॉगल ऑन करें।

डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम है। अगर आपका डाटा डार्क वेब पे लीक होता है, तो हम आपको बता देंगे।
सभी Proton ऐप के लिए डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम करें
आप सुरक्षा केंद्र में या अपनी सेटिंग पेज पे सुरक्षा व निजता के नीचे डार्क वेब मॉनिटरिंग सक्षम कर सकते हैं।
डार्क वेब मॉनिटरिंग की जांच करें
अगर आपके पास पेड Proton खाता है, तो आप डार्क वेब मॉनिटरिंग को सुरक्षा केंद्र में या अपनी सेटिंग पेज पे सुरक्षा व निजता के नीचे खोज सकते हैं।
अगर आपके पास पेड Proton Pass खाता है, तो आप Proton Pass के साइड पैनल पे Pass Monitor के नीचे भी डार्क वेब मॉनिटरिंग खोज सकते हैं। यहां आप अपने Proton पतों, ईमेल नकली-नामों और कस्टम ईमेल के लीक की जांच कर सकते हैं।

आप डार्क वेब मॉनिटरिंग डैशबोर्ड से अपने Proton खाते से जुड़े सभी ईमेल पते देख सकते हैं, जिनमें वे hide-my-email नकली-नाम(नई विंडो) शामिल हैं जो आपने बनाए हों, और ऐसे 10 तक के कस्टम ईमेल पते शामिल हैं जिन्हें आप निगरानी के लिए अधिकृत कर सकते हैं। अगर ये पते किसी तीसरें-पार्टी सेवा के डाटा लीक में उजागर हुए हों, तो आपको स्थिति कॉलम में एक अलर्ट दिखेगा। अलर्ट आपके खाते को सुरक्षित रखने और जोखिमों को कम करने के लिए किए जा सकने वाले कार्य भी सुझाएगा।

सूची के निचले हिस्से में आपको कुछ सुझाए गए कस्टम ईमेल पते भी मिलेंगे जिनकी आप निगरानी करना चाहें। आप 10 तक सत्यापित कस्टम ईमेल पते जोड़ सकते हैं; ये गैर-Proton पते हैं और इसलिए अगर आप उन्हें निगरानी के लिए सक्षम करते हैं, तो वे तीसरे-पक्ष के प्रोवाइडर के साथ शेयर किए जाएंगे। उन्हें सूची में जोड़ने और उनकी निगरानी शुरू करने के लिए जोड़ें पे क्लिक करें।
डार्क वेब मॉनिटरिंग लीक सूचनाएं
डार्क वेब मॉनिटरिंग पिछले दो सालों में आपके खातों को प्रभावित करने वाले सभी ज्ञात लीक दिखाएगी। लीकों को दो वर्गों में बांटा गया है:
- लाल लीक: इन लीकों को तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है, आमतौर पे उन पासवर्डों को बदलने के लिए जो प्लेनटेक्स्ट या कमज़ोर हैश के रूप में उजागर हुए थे (उदाहरण के लिए, MD5 का इस्तेमाल)।
- बैंगनी लीक: ऐसे लीक जिन्होंने आपके खातों को प्रभावित किया, लेकिन जिनमें आपका पासवर्ड एन्क्रिप्ट किया या मज़बूती से हैश किया हुआ था (उदाहरण के लिए, SHA256 या bcrypt से)। ये लीक अब भी संवेदनशील निजी जानकारी उजागर कर सकते हैं, इसलिए कार्य करना सुनिश्चित करें।
अगर आपका डाटा ऑनलाइन लीक हो जाए तो क्या करें, इसकी ज़्यादा जानकारी के लिए डाटा लीक की सिफ़ारिशों पर हमारी ब्लॉग पोस्ट देखें.
डार्क वेब मॉनिटरिंग कैसे काम करती है
लीक का पता लगाने के लिए हम कई तरह के डाटा स्रोतों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें Constella Intelligence से मिले डाटा से समृद्ध हमारे अपने खतरा इंटेलिजेंस डेटासेट शामिल हैं। Constella के पास डार्क वेब पे बिक रही जानकारी तक एक्सेस है।
हमारे स्रोत हमें तब अलर्ट करते हैं जब उन्हें किसी तीसरें-पार्टी ऑनलाइन सेवा से लीक हुई जानकारी या हैक में चोरी हुआ डाटा मिलता है जो किसी Proton Mail ईमेल पते या Proton Pass नकली-नाम से जुड़ा हो।
डार्क वेब मॉनिटरिंग किस डाटा की जांच करती है?
अगर नीचे दी गई जानकारी एक्सपोज़ हो गई है, तो डार्क वेब मॉनिटरिंग आपको बता देगी:
- ईमेल पता
- यूज़रनेम
- नाम
- जन्म की तारीख
- पासवर्ड
- फोन नंबर
- भौतिक पते (शहर और ZIP कोड सहित)
- सरकारी पहचान पत्र:
- सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN)
- सोशल इंश्योरेंस नंबर (SIN)
- राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID)
- टैक्स पहचान नंबर
- वीज़ा नंबर
- पासपोर्ट की जानकारी
- ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
- मेडिकल जानकारी
- वित्तीय जानकारी
- क्रेडिट कार्ड की जानकारी
- बैंक IBAN
डाटा लीक से बचने के लिए सर्वोत्तम प्रथाएं
ईमेल नकली-नाम बनाएं
ईमेल नकली-नाम आपके असली ईमेल पते और पहचान की सुरक्षा करते हैं और लीक के असर को सीमित करते हैं। ऑनलाइन सेवाओं और खातों में साइनअप करने के लिए Proton Mail और Proton Pass से यूनीक नकली-नाम बनाएं।
मज़बूत पासवर्ड बनाएं
आपके सभी खातों को यूनीक और मज़बूत पासवर्ड की ज़रूरत है। Proton Pass आपको मज़बूत पासवर्ड उत्पन्न करने, पासवर्ड दोबारा इस्तेमाल करने से बचने और अगली लॉगइन पर पासवर्ड ऑटोफिल करने में मदद कर सकता है।
अपना IP पता छुपाएं
अपना IP पता छुपाने से आपकी लोकेशन और इंटरनेट ट्रैफिक के लीक होने से रोक मिलती है। अपना IP पता छुपाने और फिशिंग व मालवेयर से सुरक्षा के लिए NetShield(नई विंडो) सक्षम के साथ Proton VPN इस्तेमाल करें।