Proton होमपेज

Pass Monitor का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

Pass Monitor(नई विंडो) Proton Pass की एक सुरक्षा खासियत है, जो डार्क वेब को क्रेडेंशियल लीक के लिए स्कैन करती है, आपके पासवर्ड की सेहत की जांच करती है, और उन खातों के लिए जहां ये उपलब्ध हो, दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) चालू करने की याद दिलाती है।

Pass Monitor का इंटरफेस

Proton Pass के साइड पैनल पे Pass Monitor चुन कर Pass Monitor खोलें।

यहां से आप Pass Monitor इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस विंडो में तीन सेक्शन हैं:

  • डार्क वेब मॉनिटरिंग: अगर आपके पास पैसे वाला प्लैन है, तो ये खासियत दिखाएंगी कि आपका डाटा किसी डाटा लीक का हिस्सा तो नहीं रहा। आपको डार्क वेब मॉनिटरिंग चालू करना होगा।
  • पासवर्ड हेल्थ: यहां हम आपको किसी भी कमज़ोर पासवर्ड, दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड या बंद 2-एफए के बारे में अलर्ट करते हैं। ये खासियत सभी के लिए उपलब्ध है।
  • खाता सुरक्षा: ये सेक्शन आपको पैसे वाले प्लैन पे Proton Sentinel हाई-सिक्योरिटी प्रोग्राम सक्षम करने देता है, जो AI और ह्यूमन सिक्योरिटी एनालिस्ट की मदद से खाता टेकओवर अटैक को पहचानता और ब्लॉक करता है।

डार्क वेब मॉनिटरिंग

जानें कि डार्क वेब मॉनिटरिंग कैसे चालू करें और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

पासवर्ड हेल्थ

पासवर्ड हेल्थ के अंदर आपको चार तरह के अलर्ट मिल सकते हैं।

  • कमज़ोर पासवर्ड: वे पासवर्ड जो लंबाई या जटिलता की वजह से सुरक्षित मानकों को पूरा नहीं करते
  • दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड: जो लीक होने पर हमलावरों को एक से ज़्यादा खातों तक एक्सेस दे सकते हैं
  • बंद 2-एफए: वे खाते जहां आपने अनधिकृत एक्सेस का जोखिम छोटा करने के लिए 2-एफए सक्षम नहीं किया है
  • बहिष्कृत आइटम: आपके दृश्य को अव्यवस्थित न करने के लिए, जिन आइटम पे आपने अलर्ट इग्नोर करने का विकल्प चुना है, वो यहां दिखेंगे

इनमें से हर एक में आप सेक्शन पे क्लिक करके उस वर्ग में आने वाले सभी खातों और लॉगइन का ओवरव्यू देख सकते हैं।

आइटम को निगरानी से बाहर रखें

किसी आइटम को निगरानी से बाहर रखने के लिए — शायद इसलिए कि संबंधित सेवा पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर की अनुमति नहीं देती — आप एंट्री के ऊपर मौजूद तीन वर्टिकल डॉट्स पे क्लिक कर सकते हैं और वहां निगरानी से बाहर रखें चुनें। इससे आइटम बहिष्कृत आइटम वर्ग में चला जाएगा, जहां आप बाद में उसे दोबारा देख सकते हैं।

खाता सुरक्षा

आखिर में, अगर आपके पास पैसे वाला प्लैन है, तो आप हमारे Proton Sentinel प्रोग्राम के ज़रिए ऐडवांस खाता सुरक्षा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. टॉगल इसे चालू या बंद करता है.

Proton Sentinel के बारे में ज़्यादा जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me