Proton Mail iOS ऐप पे Face ID, Touch ID और पिन कोड लॉक कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- मोबाइल सुरक्षा
iPhone और iPad के लिए Proton Mail ऐप्स(नई विंडो) में पहली बार लॉगइन करने पर, आपका लॉगइन पासवर्ड सुरक्षित रूप से आपके डिवाइस पे सेव हो जाता है, ताकि आप आसानी से एन्क्रिप्टेड ईमेल एक्सेस कर और भेज सकें।
अतिरिक्त सुरक्षा की परत जोड़ने के लिए, आपके iPhone या iPad पे मौजूद Proton Mail ऐप को Face ID (अगर आपके डिवाइस में है), Touch ID, या पिन कोड से अपनेआप लॉक किया जा सकता है। इन्हें एक निश्चित समय बाद या हर बार ऐप खोलने पे आपका खाता लॉक करने के लिए सेट किया जा सकता है।
स्वचालित लॉकिंग सेटअप करते समय आपको एक विकल्प चुनना होगा (Face ID/Touch ID/पिन कोड)। आप एक साथ पिन कोड और Face ID/Touch ID इस्तेमाल नहीं कर सकते।
अगर आप अपना पिन भूल जाएं या Face ID/Touch ID प्रॉम्प्ट असफल हो जाए, तो ऐप आपसे आपके डिवाइस का पिन दर्ज करने को कहेगा।
Face ID या Touch ID कैसे सेटअप करें
- पक्का करें कि आपने पासकोड सेट किया(नई विंडो) है, अपने iPhone या iPad की सिस्टम सेटिंग में।
- Proton Mail ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
- ☰ टैप करें और सेटिंग खोलें।

- ऐप अनुकूलन पे जाएं।

- ऐप लॉक चुनें।

- अपने डिवाइस के हिसाब से Face ID से सुरक्षित करें या Touch ID से सुरक्षित करें टैप करें।

अब आप चुन सकते हैं:
- ऑटो-लॉक, स्वचालित लॉकिंग की समय-अवधि सेट करने के लिए
- लॉक न करें, Face ID या Touch ID को अक्षम करने के लिए
पिन कोड कैसे सेटअप करें
- Proton Mail ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
- ☰ टैप करें और सेटिंग खोलें।

- ऐप अनुकूलन पे जाएं।

- PIN से सुरक्षित करें चुनें।

- पिन कोड डालें, फिर जारी रखें टैप करें और इसे पक्का करें।

अब आप चुन सकते हैं:
- ऑटो-लॉक, स्वचालित लॉकिंग की समय-अवधि सेट करने के लिए
- नया पिन कोड डालने के लिए PIN बदलें
- पिन कोड को अक्षम करने के लिए लॉक न करें
ऑटो-लॉक समय कैसे सेट करें
ऑटो-लॉक समय वह समय-अवधि है जिसके बाद आपका खाता अपनेआप लॉक हो जाएगा और उसे अनलॉक करने के लिए Face ID/Touch ID या आपके पिन कोड की ज़रूरत होगी।
- Proton Mail ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
- ☰ टैप करें और सेटिंग खोलें।

- ऐप अनुकूलन पे जाएं।

- ऐप लॉक चुनें और फिर ऑटो-लॉक चुनें।

- पसंदीदा ऑटो-लॉक समय सेट करें, जो तुरंत से 60 मिनट बाद तक हो सकता है।
