Proton होमपेज

संगठनों के लिए खाता मॉनिटर

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
बिज़नेस के लिए Proton

खाता मॉनिटर Proton for Business के संगठनों को साइनइन प्रयासों और अन्य खाता मैनेजमेंट घटनाओं की जानकारी देता है। उपयोगकर्ता अपने खाते के इवेंट देख सकते हैं, और एडमिनिस्ट्रेटर अनधिकृत एक्सेस के प्रयास या क्रेडेंशियल के दुरुपयोग जैसे संदिग्ध व्यवहार को ट्रैक करने के लिए पूरे संगठन के इवेंट देख सकते हैं।

खाता मॉनिटर Proton Workspace और Professional स्तर के सभी Proton for Business प्लैन के साथ उपलब्ध है।

खाता मॉनिटर कैसे काम करता है

खाता मॉनिटर सत्यापन और खाता मैनेजमेंट से जुड़ी चहलपहल दिखाता है। इससे Proton for Business के संगठनों को असामान्य व्यवहार और संभावित सुरक्षा समस्याओं को पहचानने में मदद मिलती है।

इवेंट में ये शामिल हैं:

  • सफल सत्यापन (साइन इन और साइन आउट)
  • असफल सत्यापन
  • 2FA (दो-फैक्टर सत्यापन) या SSO (एकल साइन-ऑन) का इस्तेमाल करके किए गए सत्यापन के प्रयास
  • खाता मैनेजमेंट की कार्रवाइयां (जैसे पासवर्ड बदलना)

हर इवेंट के लिए आपको क्या हुआ, कब हुआ, और कौन सा खाता प्रभावित हुआ दिखेगा। आप अतिरिक्त इवेंट डाटा भी कलेक्ट करना चुन सकते हैं (उपयोगकर्ता के डिवाइस का नाम और ऐप का वर्ज़न, उनका (नई विंडो)IP(नई विंडो) पता और ISP(नई विंडो), और उनका अनुमानित स्थान)।

खाता मॉनिटर Proton for Business के चहलपहल की निगरानी(नई विंडो) के टूल में से एक है। अपने खाते के लिए उपलब्ध सभी निगरानी टूल आप गतिविधि मॉनिटर डैशबोर्ड में देख सकते हैं।

दृश्यता, एक्सेस, और सुरक्षा

जब खाता मॉनिटर सक्षम होता है, तो आपके संगठन में सब अपने खाते से जुड़े इवेंट देख सकते हैं।

सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटर ये कर सकते हैं:

  • ये खासियत सक्षम और अक्षम करें
  • अपने संगठन में दूसरे खातों के इवेंट देखें
  • इवेंट खोजें, फ़िल्टर करें और निर्यात करें

जब खाता मॉनिटर बंद होता है, तो कोई इवेंट डाटा कलेक्ट नहीं होता।

खाता मॉनिटर का इस्तेमाल कैसे करें

खाता मॉनिटर सक्षम और अक्षम करें

  1. account.proton.me पे अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते से साइनइन करें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग चुनें।
  1. साइडबार से गतिविधि मॉनिटर चुनें, फिर खाता मॉनिटर टॉगल सक्षम करें।

सब पूरा हुआ। इवेंट डाटा अब कलेक्ट हो रहा है।

खाता मॉनिटर अक्षम करने के लिए बस खाता मॉनिटर टॉगल बंद करें।

खाता मॉनिटर के इवेंट देखें

यूज़र

जब आपके संगठन के लिए खाता मॉनिटर सक्षम होता है, तो सभी उपयोगकर्ता अपने खाते के इवेंट देख सकते हैं।

प्रशासक

  1. अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते से account.proton.me पे साइनइन करें। आपसे कोई Proton सेवा चुनने को कहा जा सकता है। आगे बढ़ने के लिए कोई भी सेवा चुनें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग चुनें।
  1. साइडबार से गतिविधि मॉनिटर चुनें।

अब आप अपने संगठन में सबके लिए इवेंट की सूची देख सकते हैं।

इवेंट खोजें, फ़िल्टर करें और निर्यात करें

  • किसी खास इवेंट को खोजें: खाता मॉनिटर टॉगल के नीचे मौजूद सर्च बार का इस्तेमाल करें। आप नाम, ईमेल पता, डोमेन, इवेंट का नाम, या इवेंट की जानकारी से खोज सकते हैं।
  • तारीख़ की रेंज से फ़िल्टर करें: सर्च बार के बगल में मौजूद से और तक फील्ड भरें। फिर खोजें पे क्लिक करें।
  • इवेंट निर्यात करें: अपने इवेंट CSV फ़ाइल के तौर पे डाउनलोड करने के लिए निर्यात करें पे क्लिक करें। आप एक बार में 10,000 तक इवेंट निर्यात कर सकते हैं। अगर आपके संगठन में 10,000 से ज़्यादा इवेंट हैं, तो निर्यात करने से पहले अपनी खोज को सीमित करने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें।

डिवाइस, स्थान और IP की जानकारी दिखाएं या छुपाएं

हर इवेंट के लिए ये जानकारी कलेक्ट और दिखाने के लिए, डिवाइस, स्थान और IP की जानकारी शामिल करें टॉगल को On पे करें।

ये जानकारी कलेक्ट और दिखाना बंद करने के लिए, डिवाइस, स्थान और IP की जानकारी शामिल करें टॉगल को Off पे करें।

खाता मॉनिटर का इस्तेमाल क्यों करें?

खाता मॉनिटर IT और सुरक्षा टीमों को दिखाता है कि Proton for Business के खातों को कैसे एक्सेस किया जा रहा है। इससे संगठन ये कर सकते हैं:

  • कंप्लायंस की ज़रूरी शर्तें पूरी करें: ज़रूरी कार्रवाइयों का ऑडिट ट्रेल रखकर।
  • एक्सेस नीतियां लागू करें: एडमिन अनधिकृत एक्सेस के प्रयास या क्रेडेंशियल के दुरुपयोग जैसे संदिग्ध व्यवहार का पता लगा सकते हैं।
  • खतरों की पहचान करें: संगठन साइबर खतरों के संपर्क में आ सकने वाली सुरक्षा की कमियों की सक्रिय रूप से पहचान कर सकते हैं।
  • घटनाओं का विश्लेषण करें: अगर कोई घटना होती है, तो एडमिन कमियों और खतरों की पहचान करने के लिए पुरानी जानकारी का ऑडिट कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me