आपका ईमेल पता आपके डिजिटल पासपोर्ट जैसा है, ऑनलाइन इस्तेमाल की जाने वाली सभी सर्विसेज़ के लिए एक यूनीक पहचान। लेकिन असली पासपोर्ट के उलट, आपका ईमेल पता अक्सर सबके लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होता है, जिससे कोई भी आपको मालवेयर भेज सकता है, स्पैम से भर सकता है या आपकी गतिविधि पर नज़र रख सकता है।

आज हम Proton Mail में hide-my-email नकली-नाम के साथ आपकी पहचान सुरक्षित रखने, स्पैम को कंट्रोल करने और फिशिंग से बचने का एक नया तरीका ले कर आ रहे हैं। ये यूनीक, रैंडमली जनरेट किए गए ईमेल पते हैं, जिन्हें आप अपने असली ईमेल पते की जगह दे सकते हैं, जो निजी रहता है। इसके अलावा, hide-my-email नकली-नाम पहले से ही Proton Pass में उपलब्ध हैं।

Proton Free प्लान के साथ आप ज़्यादा से ज़्यादा 10 hide-my-email नकली-नाम बना सकते हैं, या जितने चाहें बनाने के लिए Proton Unlimited में अपग्रेड करें। अपने hide-my-email नकली-नाम आपको Proton Mail के नए Security Center में मिलेंगे।

इस नई निजता खासियत और उन स्थितियों के बारे में और जानने के लिए नीचे पढ़ें, जहां आप इसका इस्तेमाल करना चाहें।

अपना ईमेल पता निजी रखने का एक आसान तरीका

अगर आप हर खाते के लिए एक ही ईमेल पता इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपनी ऑनलाइन पहचान को जोखिम में डाल रहे हैं। ज़्यादातर ऑनलाइन सर्विसेज़ साइबर हमलों के प्रति कमज़ोर हैं, और हैकर्स और ज़्यादा ज़िद्दी होते जा रहे हैं। एक बार आपका ईमेल पता सार्वजनिक हो जाने पर, उसे स्पैम लिस्ट में जोड़ा जा सकता है या मार्केटर्स को बेचा जा सकता है। आपको स्पीयर फिशिंग हमलों का भी निशाना बनाया जा सकता है।

Hide-my-email नकली-नाम यूनीक, रैंडमली जनरेट किए गए ईमेल पते हैं, जिन्हें आप अपने असली ईमेल पते की जगह दे सकते हैं। आप इन नकली-नामों पे अपने Proton Mail खाते में ईमेल पा सकते हैं और अपनी पहचान बताए बिना जवाब दे सकते हैं।

अपने मुख्य ईमेल पते के उलट, अगर नकली-नाम कभी डाटा लीक में सामने आ जाएं या उन पे स्पैम आना शुरू हो जाए, तो आप उन्हें आसानी से डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन खरीदारी: कंपनियां आपकी खर्च की आदतों के आधार पे आपकी प्रोफ़ाइल बनाना पसंद करती हैं। ईमेल नकली-नाम देने से आप प्रोफ़ाइल बनाए जाने और निशाना बनाए जाने से सुरक्षित रहते हैं।
  • खाता बनाना: जब भी आप किसी ऑनलाइन सर्विस के लिए खाता बनाते हैं, ट्रैक होने या डाटा लीक के बाद हैकर्स के हमले से बचने के लिए आप एक hide-my-email नकली-नाम दे सकते हैं।
  • न्यूज़लेटर: ईमेल नकली-नाम से उन न्यूज़लेटर से सदस्यता रद्द करना बहुत आसान हो जाता है, जिन्हें आप अब नहीं चाहते (या जो आपको शुरू से चाहिए ही नहीं थे)। बस नकली-नाम को डीएक्टिवेट कर दें।

इसके अलावा, नकली-नाम आपके इंबॉक्स को व्यवस्थित रखने में भी मदद करते हैं। आप अपने नकली-नामों पे भेजे गए ईमेल को फ़िल्टर, सॉर्ट और लेबल कर के खास फोल्डर में रख सकते हैं।

Hide-my-email नकली-नाम कैसे इस्तेमाल करें

Proton Mail में ईमेल नकली-नाम बनाना और इस्तेमाल करना आसान है:

  1. अगर आपके पास पहले से कोई खाता नहीं है, तो Proton Mail खाता बनाएं
  2. Proton Mail वेब ऐप(नई विंडो) के दाहिने साइड पैनल पे नए शील्ड आइकॉन को ढूंढें। ये आपका नया Security Center है, जहां आपको अपने hide-my-email नकली-नाम मिलेंगे।
  3. एक क्लिक से hide-my-email नकली-नाम बनाएं। बनने के बाद आपका नया नकली-नाम अपने आप क्लिपबोर्ड में आ जाता है और शेयर करने के लिए तैयार रहता है। 

Proton Pass इस्तेमाल कर के नए ऑनलाइन खाते बनाते वक़्त आप ईमेल पते तुरंत जनरेट भी कर सकते हैं। और जानने के लिए हमारे Pass ईमेल नकली-नाम पेज पे जाएं।

अपने इंबॉक्स से शुरुआत करते हुए ऑनलाइन सिक्योरिटी ख़तरों से लड़ें

नया Security Center hide-my-email नकली-नामों का घर है, लेकिन यहीं नहीं रुकता। यहीं से आप अपने खाते को सुरक्षित बनाने के आसान कदम भी उठा सकते हैं, चाहे दो-फैक्टर सत्यापन सेटअप करना हो या रिकवरी फ्रेज़। और Security Center से आपको हमारे Proton Sentinel खाता सुरक्षा प्रोग्राम तक तुरंत एक्सेस मिलती है, जो संदिग्ध खाता गतिविधि पर नज़र रखता है और खाता हाईजैक हमलों को रोकता है।

Proton 100% हमारी कम्युनिटी से फंड होता है, इसलिए हम आपकी सिक्योरिटी और निजता को सबसे ऊपर रखते हैं। Proton Mail में ये नया इज़ाफ़ा आपके ईमेल पर पूरा कंट्रोल देने और एक ऐसे भविष्य की तरफ बढ़ने की दिशा में एक और कदम है, जहां निजता डिफॉल्ट हो।