Proton होमपेज

Proton Pass में छुपे हुए पासवर्ड क्यों नहीं शेयर किए जा सकते?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

कुछ पासवर्ड मैनेजर छुपे हुए पासवर्ड शेयर करने की सुविधा देते हैं। इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति के साथ पासवर्ड शेयर किया गया है, वो उसे इस्तेमाल तो कर सकता है, लेकिन देख नहीं पाएगा कि पासवर्ड क्या है।

हम ये खासियत नहीं देते। लेकिन एक आसान तरीका है, जो ज़्यादा सुरक्षित है।

हम छुपे हुए पासवर्ड की शेयरिंग क्यों नहीं देते

सबसे पहले, किसी को आपके पासवर्ड देखने से रोकने का ये बहुत भरोसेमंद तरीका नहीं है। भले ही हम आपका पासवर्ड प्राप्तकर्ता को न दिखाएं, वो उसे आसानी से देख सकता है। कई वेबसाइटों की साइनइन स्क्रीन पे “reveal password” बटन होता है, जो यूज़र को उनके डाले गए पासवर्ड को देखने की अनुमति देता है। HTML के इस्तेमाल से भी छुपे हुए पासवर्ड देखने के तरीके हैं।

दूसरी बात, प्राप्तकर्ता छुपे हुए पासवर्ड सिर्फ उन ऐप और वेबसाइटों पे इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें ऑटोफिल की सुविधा है।

Proton Pass लॉगइन को कुछ समय के लिए कैसे शेयर करें

अगर आप Proton Pass के पेड प्लैन पे हैं, तो सुरक्षित लिंक शेयरिंग के ज़रिए किसी को भी लॉगइन भेज सकते हैं। आप अपने लिंक में समय खत्म होने की तारीख़ भी जोड़ सकते हैं।

लिंक का समय खत्म होने के बाद बस उस खाते का अपना पासवर्ड बदल दें। इस तरह, भले ही प्राप्तकर्ता ने आपका पासवर्ड सेव कर लिया हो, वो अब साइनइन नहीं कर पाएगा।

iOS, Android, और Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन के सुरक्षित लिंक शेयरिंग गाइड देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me