Proton Pass में 2-एफए का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
वन-फैक्टर सत्यापन में कोई ऐसी चीज़ चाहिए जो आपको पता हो (आपकी लॉगइन जानकारी)। दो-फैक्टर सत्यापन में आपकी पहचान साबित करने के लिए एक अतिरिक्त चीज़ चाहिए। ये चीज़ अक्सर कोई फिजिकल डिवाइस होती है, जैसे आपका फोन या 2-एफए सुरक्षा कुंजी। जब तक किसी दुश्मन के पास इस चीज़ का फिजिकल एक्सेस नहीं है, वो आपके खातों को एक्सेस नहीं कर सकते।
दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) आपके खाते के लिए सुरक्षा की एक मूल्यवान अतिरिक्त परत देता है.
2-एफए के सबसे आम और सुरक्षित तरीकों में से एक है अपने स्मार्टफोन पे ऑथेंटिकेटर ऐप का इस्तेमाल करना। ये छह अंक वाले टाइम-बेस्ड वन-टाइम पासवर्ड(नई विंडो) (TOTP) उत्पन्न करता है, जिनका इस्तेमाल आप अपने ऑनलाइन खातों में साइनइन करने के लिए कर सकते हैं.
ये TOTP कोड साबित करते हैं कि उस खाते में रजिस्टर्ड फोन आपके फिजिकल पास में है। इसका मतलब है कि अगर कोई हमलावर किसी तरह आपका पासवर्ड चुरा भी ले, तो भी आपके मोबाइल फोन के एक्सेस के बिना वो आपके खाते में नहीं घुस सकते।
Proton Pass इस तरह से 2-एफए का इस्तेमाल आसान बना देता है। अलग ऑथेंटिकेटर ऐप की ज़रूरत के बजाय, Proton Pass उन वेबसाइटों के लिए सुरक्षित रूप से TOTP कोड उत्पन्न कर सकता है जिनकी लॉगइन जानकारी आपने सहेजी है. ध्यान रखें कि Proton Pass 2-एफए एक प्रीमियम खासियत है। इस विकल्प वाले खास प्लैन आप यहां देख सकते हैं.
- ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके 2-एफए कॉन्फ़िगर कैसे करें
- Android ऐप का इस्तेमाल करके 2-एफए कॉन्फ़िगर कैसे करें
- iPhone और iPad ऐप का इस्तेमाल करके 2-एफए कॉन्फ़िगर कैसे करें
- ब्राउज़र एक्सटेंशन के साथ 2-एफए का इस्तेमाल करके साइनइन कैसे करें
- Android ऐप के साथ 2-एफए का इस्तेमाल करके साइनइन कैसे करें
- iPhone और iPad ऐप के साथ 2-एफए का इस्तेमाल करके साइनइन कैसे करें
कृपया ध्यान रखें कि आपको कभी भी TOTP के ज़रिए अपने Proton Account को सुरक्षित करने के लिए Proton Pass का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय किसी तीसरें-पार्टी ऑथेंटिकेटर ऐप का इस्तेमाल करें।
2-एफए कोड कॉन्फ़िगर कैसे करें
Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके
1. उस सेवा की वेबसाइट पर जाएं जिस पे आप 2-एफए इस्तेमाल करना चाहते हैं और 2-एफए सेटअप करने के उसके निर्देशों को फॉलो करें। QR कोड स्कैन करने के बजाय, enter key manually विकल्प चुनें और दिया गया न्यूमेरिकल की कॉपी करें।

2. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें, उस सेवा की एंट्री चुनें जिस पे आप 2-एफए चालू करना चाहते हैं → बदलें.

3. 2FA secret (TOTP) फील्ड में, वेबसाइट से कॉपी की गई 2-एफए की पेस्ट करें और सहेजें पे क्लिक करें।

Proton Pass Android ऐप का इस्तेमाल करके
1. उस सेवा की वेबसाइट पर जाएं जिस पे आप 2-एफए इस्तेमाल करना चाहते हैं और QR कोड का इस्तेमाल करके 2-एफए सेटअप करने के उसके निर्देशों को फॉलो करें।

2. अपने Android डिवाइस पे Proton Pass ऐप खोलें, उस सेवा की एंट्री चुनें जिस पे आप 2-एफए चालू करना चाहते हैं → बदलें.

2. 2FA secret (TOTP) फील्ड के अंदर टैप करें → कोड स्कैन करें।

इससे आपका कैमरा ऐप खुल जाएगा। कैमरे को QR कोड की तरफ पॉइंट करें। जब ऐप कोड रजिस्टर कर लेगा, तो TOTP फील्ड में एक एंट्री दिखेगी। सहेजें पे टैप करें.

आप Android पे 2-एफए कोड मैन्युअली भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। इसके लिए, कोड स्कैन करें के बजाय कोड पेस्ट करें पे टैप करें और ऊपर ब्राउज़र एक्सटेंशन कॉन्फ़िगर करने के लिए बताए गए तरीके से 2-एफए की पेस्ट करें या दर्ज करें.

Proton Pass iPhone और iPad ऐप का इस्तेमाल करके
1. उस सेवा की वेबसाइट पर जाएं जिस पे आप 2-एफए इस्तेमाल करना चाहते हैं और QR कोड का इस्तेमाल करके 2-एफए सेटअप करने के उसके निर्देशों को फॉलो करें।

2. अपने iPhone या iPad पे Proton Pass ऐप खोलें, उस सेवा की एंट्री चुनें जिस पे आप 2-एफए चालू करना चाहते हैं → बदलें.

3. 2FA secret (TOTP) फील्ड के अंदर टैप करें → कैमरा खोलें।

इससे आपका कैमरा ऐप खुल जाएगा। कैमरे को QR कोड की तरफ पॉइंट करें। जब ऐप कोड रजिस्टर कर लेगा, तो TOTP फील्ड में एक एंट्री दिखेगी। सहेजें पे टैप करें.
आप 2-एफए कोड मैन्युअली भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। इसके लिए, कैमरा खोलें के बजाय क्लिपबोर्ड से पेस्ट करें पे टैप करें और ऊपर ब्राउज़र एक्सटेंशन कॉन्फ़िगर करने के लिए बताए गए तरीके से 2-एफए की पेस्ट करें या दर्ज करें.

Proton Pass पे 2-एफए का इस्तेमाल करके साइनइन कैसे करें
Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके
1. किसी ऐसी वेबसाइट पर जाएं जिसे आपने पहले Proton Pass पे 2-एफए इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया है। जब 2-एफए कोड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, तो ब्राउज़र 2-एफए सत्यापन कोड दिखाने वाली एक सूचना दिखाएगा।
जिस वेबसाइट पे आप साइनइन कर रहे हैं, उस पे 2-एफए कोड ऑटोफिल करने के लिए Copy & fill पे क्लिक करें.

इसके अलावा, आप कोड मैन्युअली दर्ज कर सकते हैं, या ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलकर सही एंट्री चुन सकते हैं (अगर वो अपने आप नहीं चुनी गई है) और उसे अपने डिवाइस के क्लिपबोर्ड पे कॉपी करने के लिए OTP फील्ड पे क्लिक कर सकते हैं। अब आप इसे जिस वेबसाइट पे साइनइन कर रहे हैं, उसके 2-एफए कोड रिक्वेस्ट फील्ड में पेस्ट कर सकते हैं.

Proton Pass हर 30 सेकेंड में एक नया 2-एफए कोड उत्पन्न करता है। एक टाइमर दिखाता है कि नया कोड उत्पन्न होने से पहले आपके पास कितना समय है। नया कोड उत्पन्न होने के बाद पिछला कोड मान्य नहीं रहता।

Proton Pass Android ऐप का इस्तेमाल करके
1. किसी ऐसी वेबसाइट पर जाएं जिसे आपने पहले Proton Pass पे 2-एफए इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया है। Pass का इस्तेमाल करके लॉगइन करें। ऐसा करने पे एक TOTP कोड अपने आप आपके डिवाइस के क्लिपबोर्ड में सहेज लिया जाता है.
2. जब 2-एफए कोड दर्ज करने के लिए कहा जाए, तो TOTP कोड पेस्ट करने के लिए long-press → पेस्ट करें करें.

Proton Pass iOS ऐप का इस्तेमाल करके
Android पे, जब आप Proton Pass का इस्तेमाल करके किसी साइट में लॉगइन करते हैं, तो TOTP कोड अपने आप आपके डिवाइस के क्लिपबोर्ड पे कॉपी हो जाता है। अगर आप हमारा iOS ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको ये खासियत मैन्युअली सक्षम करनी होगी। ऐप iOS/iPadOS सूचना खासियत का इस्तेमाल करता है, जिसके लिए आपको इजाज़त देनी होगी.
इसके लिए, ऐप खोलें, प्रोफाइल (नीचे दाईं तरफ वाला “person” आइकन) पर जाएं और 2-एफए कोड कॉपी करें स्विच को चालू करें।

iPhone या iPad पे 2-एफए इस्तेमाल करने के लिए:
1. किसी ऐसी वेबसाइट पर जाएं जिसे आपने पहले Proton Pass पे 2-एफए इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया है। Pass का इस्तेमाल करके लॉगइन करें.
2. अगर 2-एफए कोड कॉपी करें (ऊपर देखें) सक्षम है, तो जब कहा जाए, आप TOTP कोड पेस्ट करने के लिए long-press → पेस्ट करें कर सकते हैं। अगर ये सक्षम नहीं है, तो आपको 2-एफए कोड Proton Pass ऐप्स से मैन्युअली कॉपी करना होगा.
