सुरक्षित पासवर्ड आपके ऑनलाइन खातों की सुरक्षा की पहली परत होते हैं, लेकिन डाटा लीक और हैकर्स से सुरक्षित रहने के लिए ये अपने आप काफी नहीं हैं।
यहीं पे आपका 2-एफए ऐप काम आता है। दो-फैक्टर सत्यापन आपके खातों में लॉगइन करते वक्त बचाव की एक और परत जोड़ता है। खातों को सुरक्षित रखने का ये एक सर्वमान्य तरीका है।
आज हम पेश कर रहे हैं Proton Authenticator, एक मुफ्त 2-एफए ऐप जो आपको दूसरे ऑथेंटिकेटर से ज़्यादा लचीलापन देता है, साथ में एक भरोसेमंद टीम की ओर से मजबूत एन्क्रिप्शन भी। Proton Authenticator हमारे सभी ऐप्स की तरह ओपन सोर्स है, हर डिवाइस (डेस्कटॉप समेत!) के लिए उपलब्ध है, और आपको अपने मौजूदा सभी 2-एफए टोकन कुछ ही सेकंड में आयात करने देता है।
Proton Authenticator अभी iOS, Android, macOS, Windows, और Linux पर मुफ्त उपलब्ध है।
2-एफए को दोबारा परिभाषित करके आपको ज़्यादा नियंत्रण देना
खाता हाईजैक हमलों का बढ़ता खतरा हर साल लोगों और बिज़नेस को करोड़ों डॉलर(नई विंडो) का नुकसान पहुंचाता है। दूसरे तरह के साइबर खतरों के उलट, इसे रोकना काफी आसान है — बस अपने खातों पे 2-एफए सक्षम करें।
2-एफए के साथ, किसी खाते में लॉगइन करते वक्त आप पासवर्ड के अलावा एक और जानकारी दर्ज करेंगे। आमतौर पर ये जानकारी एक छह अंकों का कोड होता है जो आपका ऑथेंटिकेटर ऐप बनाता है। अगर किसी के पास आपका पासवर्ड भी है, तो भी वो आपके खाते तक एक्सेस नहीं पा सकता। एसएमएस सत्यापन कोड एक और आम विकल्प हैं, लेकिन इससे आप सिम स्वैपिंग हमलों के शिकार हो सकते हैं। ऑथेंटिकेटर ऐप हैकर्स के लिए तोड़ना कहीं ज़्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि ये आपके डिवाइस पे लोकल तौर पे कोड बनाता है, और हर कोड 30 सेकंड बाद समय खत्म हो जाता है।
जहां कई 2-एफए ऐप्स उपलब्ध हैं, उनमें ज़्यादातर क्लोज़ सोर्स हैं, विज्ञापनों और ट्रैकर पे निर्भर हैं, और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया हुआ 2-एफए बैकअप नहीं देते, जिससे Proton समुदाय के लिए इनका चुनाव कई समझौतों से भरा है। कुछ में डाटा निर्यात करने की सहायता तो है ही नहीं, तो आप हमेशा के लिए एक घटिया ऐप में फंस जाते हैं जो कभी गायब भी हो सकता है। हम एक बिना-समझौता विकल्प देना चाहते थे।
Proton Authenticator आपको मन की शांति और अपने 2-एफए कोड जैसे चाहें वैसे इस्तेमाल करने की आज़ादी देता है, जहां चाहें वहां।
आप Proton Authenticator का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- अपने 2-एफए कोड मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप्स पे एक्सेस करें, ऑफलाइन होने पर भी।
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने 2-एफए कोड सभी डिवाइस पे सिंक करें।
- मन की शांति के लिए ऑटोमैटिक बैकअप सक्षम करें
- दूसरे 2-एफए ऐप्स से आसानी से आयात करें, या Proton Authenticator से निर्यात करें।
- बायोमेट्रिक्स या पिन कोड से अपने खाते की सुरक्षा करें।
सभी Proton सेवाओं की तरह, Proton Authenticator ओपन सोर्स है, तो ये सत्यापित तौर पे सुरक्षित और निजी है।
देखें Proton Authenticator की तुलना में कैसा है
Proton Authenticator आपके खातों की सुरक्षा बेहतरीन सुरक्षा के साथ मुफ्त में करता है, चाहे आपके पास Proton खाता हो या नहीं। आप अपने Proton खाते में साइनइन कर सकते हैं, या अगर आप अपने कोड कई डिवाइस के बीच सिंक करना चाहें तो iCloud सिंक इस्तेमाल कर सकते हैं, या अपने कोड एक डिवाइस पे लोकल रख सकते हैं। ये उपलब्ध दूसरे कई 2-एफए ऐप्स से ज़्यादा लचीलापन है।
यहां देखें Proton Authenticator की तुलना दूसरे मशहूर 2-एफए ऐप्स से कैसी है:

Proton Authenticator डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप्स पे हमेशा इस्तेमाल करने के लिए मुफ्त रहेगा, ताकि दुनिया का हर कोई अपना डाटा सुरक्षित कर सके। यही वजह है कि हम बेसिक एन्क्रिप्टेड ईमेल, VPN, और दूसरी सेवाएं भी मुफ्त देते हैं — निजता एक अधिकार है।
Proton Pass या Authenticator? अपने लिए सही 2-एफए चुनें
आपकी ऑनलाइन आदतें या सुरक्षा ज़रूरतें आपसे बेहतर कोई नहीं जानता — इसीलिए हम आपको चुनने की ताकत देते हैं कि अपने खातों को कैसे सुरक्षित करें। हमने Proton Authenticator बनाया, हालांकि Proton Pass में पहले से ही एक इनबिल्ट 2-एफए ऑथेंटिकेटर खासियत है, ताकि आप अपने खतरा मॉडल के हिसाब से कोई भी टूल चुन सकें जो आपके लिए सही हो।
सुविधा के लिए: Proton Pass आपको अपने 2-एफए कोड अपने पासवर्ड के साथ ऑटोफिल करने देता है, जिससे लॉगइन तेज़ और आसान हो जाते हैं।
उन्नत सुरक्षा के लिए: Proton Authenticator आपके 2-एफए कोड एक अलग, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए हुए ऐप में बनाता है। इससे सुरक्षा की एक और परत जुड़ती है और जटिल हमलों से बचाव होता है। ये आपको एक स्टैंडअलोन ऐप भी देता है जिसका इस्तेमाल आप अपने Proton खाते के लिए 2-एफए सेटअप करने में कर सकते हैं।
चाहे आप रोज़ाना दर्जनों खाते संभाले या ज़्यादा सुरक्षा वाला सेटअप चाहें, Proton के पास आपके लिए निजता-पहले, आसान समाधान है।
भरोसे पे बना, निगरानी पे नहीं
हम अपने समुदाय के सहयोग और समर्पण की बदौलत एक निजी इंटरनेट बना रहे हैं। 2014 में Proton Mail, दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा, से शुरुआत करते हुए, अब आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से Proton VPN(नई विंडो), Proton Drive, Proton Pass — और अब Proton Authenticator — के साथ अपना और भी ज़्यादा डाटा सुरक्षित कर सकते हैं। लोग और निजता हमेशा पहले आएंगे, क्योंकि हमारे मुख्य शेयरधारक गैर-लाभकारी Proton Foundation है, जिसका मिशन हमारे समुदाय के डिजिटल अधिकारों की रक्षा करना है।
Proton Authenticator सबके लिए अपने ऑनलाइन खातों में सुरक्षित तरीके से लॉगइन करना आसान बनाएगा, जो इंटरनेट को ज़्यादा सुरक्षित जगह बनाने का एक अहम कदम है। जैसे-जैसे हम इसे रोल आउट करेंगे, आपके सुझाव हमें आपके लिए सबसे काम का टूल बनाने में ज़रूरी हैं: हमें UserVoice(नई विंडो), X(नई विंडो), या Reddit(नई विंडो) पर बताएं कि Proton Authenticator आपके लिए कैसा काम करता है।






