Safari से Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Safari ब्राउज़र से Proton Pass में पासवर्ड निर्यात करने के लिए, अब आपको Apple के Passwords ऐप से अपने पासवर्ड डाउनलोड करने होंगे।
अपने पासवर्ड और अन्य जानकारी निर्यात करने के बाद, Proton Pass से ये डाटा कुछ क्लिक में आयात किया जा सकता है।
Passwords से निर्यात कैसे करें
1. Safari खोलें और मेन्यू बार में जाएं → Safari → सेटिंग… → पासवर्ड। इससे आप Passwords खोलें पे पहुंच जाएंगे।

2. Passwords को एक्सेस करने के लिए अपना Apple ID पासवर्ड दर्ज करें।

3. फ़ाइल → सारे पासवर्ड फ़ाइल में निर्यात करें… चुनें।

- पासवर्ड निर्यात करें चुनें।

- अपने पासवर्ड को .csv फ़ाइल के रूप में सहेजें।

- Passwords को आपके पासवर्ड निर्यात करने की इजाज़त देने के लिए अपना Touch ID या पासवर्ड इस्तेमाल करें।

2. Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ → सेटिंग पर जाएं।

2. आयात टैब में जाएं, प्रोवाइडर सूची में से Safari (csv) चुनें, और फिर या तो निर्यात की गई .csv फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स पे खींच के लाएं या अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर से मैन्युअल रूप से चुनने के लिए कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक करें।
पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।

