ब्लैक फ्राइडे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

हमारे साल के सबसे बड़े धमाके के लिए तैयार रहें।

ㅤ
    Proton MailMail
    Proton VPNVPN
    Proton DriveDrive
    Proton PassPass
    Proton CalendarCal.

    बेहतर दुनिया के लिए ऑनलाइन निजता

    बेहतर इंटरनेट की शुरुआत आपके डाटा पर आपके नियंत्रण से होती है। आज ही VPN, ईमेल, कैलेंडर, क्लाउड स्टोरेज और पासवर्ड मैनेजर पर साल की हमारी बेहतरीन डील के साथ अपनी डिजिटल ज़िंदगी दोबारा अपने हाथ में लें।

    Proton को क्या अलग बनाता है

    शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन

    हमारा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का मतलब है कि किसी के पास, Proton के पास भी नहीं, आपकी अनुमति के बिना आपके डेटा को एक्सेस करने का तकनीकी साधन नहीं है।

    हम विज्ञापन नहीं बेचते और आपका डेटा शेयर नहीं कर सकते। Proton में, निजता कोई वादा नहीं, यह गणितीय रूप से सुनिश्चित है।

    स्विस निजता

    Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, और आपका डेटा क्लाउड पर नहीं जाता। इसके बजाय, यह दुनिया के सबसे मज़बूत निजता कानूनों की सुरक्षा में रहता है।

    हम आपके व्यक्तिगत डेटा के लिए एक तटस्थ और सुरक्षित ठिकाना हैं, और आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    सुरक्षा अब हुई आसान

    Proton की सेवाएं इतनी सरल और सहज हैं कि कोई भी इन्हें इस्तेमाल कर सकता है। एन्क्रिप्शन अपने आप और बिना किसी रुकावट के होता है।

    Easy Switch आपको सिर्फ कुछ क्लिक में Google, Outlook या अन्य सेवाओं से अपना डाटा आयात और एन्क्रिप्ट करने देता है।

    ओपन सोर्स और ऑडिट किया गया

    चूंकि हमारी स्थापना वैज्ञानिकों ने की है, हम जानते हैं कि भरोसा पारदर्शिता और साथियों की समीक्षा से कमाया जाता है।

    हमारे सभी ऐप ओपन सोर्स हैं और सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट किए गए हैं, ताकि कोई भी उन्हें जांच सके, इस्तेमाल कर सके और उन पर भरोसा कर सके।

    एक खाता, कोई भी डिवाइस

    अपने ईमेल, फ़ाइलें, कैलेंडर, पासवर्ड और VPN को कहीं भी एक्सेस करें।

    अपने सभी डिवाइसों (Android, iPhone और iPad, Windows, macOS, Linux और अन्य) पर Proton ऐप्स पाएं, और हमारी सभी डिफ़ॉल्ट रूप से निजता वाली सेवाओं के लिए एक Proton खाता पाएं।

    लोगों के लिए बना, मुनाफ़े के लिए नहीं

    Proton की पहली और एकमात्र प्राथमिकता उसका समुदाय और उपयोगकर्ता हैं। बिना किसी वेंचर कैपिटल निवेशक वाले समुदाय-समर्थित गैर-लाभकारी संगठन के नाते, Proton कभी आपका डाटा नहीं बेचेगा और सभी के लिए निजता, आज़ादी और सुरक्षित इंटरनेट की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    टेक विशेषज्ञ क्या कहते हैं

    Proton का ओपन सोर्स दर्शन कंपनी के लिए बड़ी ताकत भी है। अपने ऐप को पारदर्शी बनाकर और बग बाउंटी देकर, वे सुरक्षा खतरों से एक कदम आगे रहते हैं।

    जो Proton Mail के रूप में शुरू हुआ, जो अब दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा है, वह निजता-केंद्रित उत्पादों के इकोसिस्टम में विकसित हो गया है ... ऐसे आंदोलन की अग्रिम पंक्ति जो उपयोगकर्ता की निजता को सबसे पहले रखती है।

    अपने पारदर्शी, ओपन सोर्स ऐप और निजता के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता के कारण, Proton Unlimited Google Suite का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    Proton

    एक बेहतर इंटरनेट की शुरुआत निजता और स्वतंत्रता से होती है

    हमारी कहानी की शुरुआत CERN में हुई, जो वेब की जन्मस्थली है। Proton की स्थापना 2014 में CERN के उन वैज्ञानिकों ने की थी, जो एक मुक्त और प्राइवेट इंटरनेट का सपना साझा करते थे, और वेब के आविष्कारक सर Tim Berners-Lee 2021 में हमारे सलाहकार बोर्ड से जुड़े।

    हमारी पहली सेवा Proton Mail को जन-सहयोग अभियान और समुदाय के सुझावों के साथ बनाया गया था। आज Proton एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन के स्वामित्व में है, और सदस्यताएं हमारी आय का एकमात्र स्रोत हैं।

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    Proton के ब्लैक फ्राइडे डील्स के लिए कौन पात्र है?
    ब्लैक फ्राइडे की छूटें कैसे कैलकुलेट की जाती हैं?
    छूट वाला मेरा प्लान खत्म होने पर क्या होता है? मेरा प्लान किस कीमत पर रिन्यू होगा?