Lumo AI
Lumo AI
निजी एआई चैट ऐप
Lumo AI होमपेज

प्रोडक्टिविटी के लिए बनाया गया प्राइवेट AI

अपना इन्बॉक्स व्यवस्थित करें, यात्राएं प्लान करें, दस्तावेज़ों का सारांश बनाएं, और बहुत कुछ। Lumo की प्रोडक्टिविटी खासियतें आपके ऐप और फाइलों के साथ काम करती हैं, ताकि अपनी प्राइवेसी छोड़े बिना ज़्यादा काम पूरे किए जा सकें। Lumo Desktop अब macOS, Windows और Linux पर उपलब्ध है।

स्मार्ट तरीके से काम करने के लिए हर ज़रूरी चीज़

ज़्यादातर AI असिस्टेंट प्रोडक्टिविटी और प्राइवेसी में से एक चुनने को मजबूर करते हैं। Lumo दोनों देता है। अपने इस्तेमाल के ऐप कनेक्ट करें, Lumo को अपने काम करने का तरीका सिखाएं, और उसे रोज़मर्रा के कामों को हैंडल करने दें—आपका डेटा आपका ही रहेगा।

ऐप और फाइलों के साथ सीधे काम करें

Lumo को लोकल फाइलों और Proton Mail, Google Drive, Dropbox जैसे ऐप से कनेक्ट करें। Lumo आपकी ज़रूरत की जानकारी ढूंढता है और आपके कनेक्टेड टूल्स में ज़रूरी काम करता है, ताकि बिना टैब बदले या कॉपी-पेस्ट किए काम पूरे हो जाएं।

बार-बार होने वाले कामों को ऑटोपायलट पर लगाएं

Lumo को बताएं कि क्या करना है और कब—जैसे सुबह के इन्बॉक्स का सारांश या आपके पैसों का महीने-दर-महीने हिसाब। एक बार सेट करें और फिर भूल जाएं—आपके शेड्यूल किए गए टास्क आपके निर्देशों के मुताबिक, समय पर और बार-बार चलते रहते हैं।

आपकी वरीयताएं, हमेशा याद

Skills के ज़रिए Lumo को दिखाएं कि आपको काम किस तरह करवाना पसंद है—चाहे आपके लहजे में लिखना हो या रिपोर्टें किस फॉर्मेट में चाहिए। Lumo सही Skill अपने आप लागू कर देता है, ताकि आपको कभी बात दोबारा न कहनी पड़े।

Lumo आपके लिए कैसे काम कर सकता है

फाइलों में से ज़रूरी जानकारी निकालने से लेकर इन्बॉक्स व्यवस्थित करने तक, Lumo उन कामों में मदद करता है जो पूरा हफ्ता खा जाते हैं। Lumo का बेहतर इस्तेमाल करने के कुछ तरीके यहां हैं।

AI राइटिंग असिस्टेंट

ऐसे ईमेल, रिपोर्ट और पोस्ट ड्राफ्ट करें जो आपके अंदाज़ में लगें। अपनी टोन और फॉर्मेट के साथ एक Skill बनाएं, और Lumo उसे हर जवाब में लागू करता है।

AI ट्रिप प्लानर

AI ईमेल असिस्टेंट

सब कुछ कनेक्ट करें, कुछ भी ज़ाहिर न करें

कंट्रोल आपके पास रहता है

Lumo क्या कर सकता है और क्या नहीं, यह तय करने का अधिकार आपके पास है। हर कनेक्टेड टूल के लिए चुनें कि Lumo खुद-ब-खुद काम करे, पहले आपसे पूछे, या कभी न करे। 

केवल आपकी नज़रों के लिए

ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का मतलब है कि आपकी चैट हिस्ट्री पढ़ने का एक्सेस सिर्फ़ आपके पास है, Proton के पास भी नहीं। हम सर्वर-साइड चैट लॉग नहीं रखते, इसलिए Lumo के साथ शेयर की गई बातें Lumo के पास ही रहती हैं।

मॉडल ट्रेनिंग या विज्ञापन नहीं

Lumo आपकी बातचीत का इस्तेमाल AI मॉडल ट्रेन करने या आपको पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन दिखाने के लिए कभी नहीं करता। आपके ईमेल, फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह गोपनीय हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे प्राइवेट AI प्रोडक्टिविटी असिस्टेंट की ज़रूरत क्यों है?
Lumo की प्रोडक्टिविटी खासियतें कहां इस्तेमाल की जा सकती हैं?
Connectors के ज़रिए क्या-क्या कनेक्ट किया जा सकता है?
क्या Lumo बिना पूछे मेरी ओर से काम करता है?
क्या Lumo मेरे द्वारा कनेक्ट की गई फाइलों और ईमेल पर ट्रेनिंग करता है?