Proton Drive होमपेज

Proton Drive के साथ सुरक्षित फाइल शेयर

किसी भी साइज़ की फ़ाइलें, फ़ोटो, वीडियो और दस्तावेज़ शेयर करें। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन द्वारा पूरी तरह सुरक्षित।

निजता और मन की शांति के लिए एन्क्रिप्ट किया फाइल शेयर

अन्य फ़ाइल-शेयरिंग सेवाओं के विपरीत, Proton Drive आपकी फ़ाइलों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन, से सुरक्षित करता है, और आपकी फ़ोटो, दस्तावेज़ों और स्प्रेडशीट्स को हैकर्स, डेटा लीक व निगरानी से बचाता है।

अपनी शर्तों पर अपनी फ़ाइलें शेयर करें

Proton Drive के लचीले फ़ाइल-शेयरिंग विकल्प आपको पूरा नियंत्रण देते हैं। किसी भी साइज़ या प्रकार की फ़ाइलें
किसी को भी भेजें, जिनमें बड़े वीडियो शामिल हैं, भले ही उनके पास Proton Drive खाता न हो।

ईमेल के ज़रिए शेयर करें

सीधे अपने प्राप्तकर्ताओं के ईमेल पते पर अपनी फ़ाइलों और फोल्डरों को एक्सेस करने के लिए न्योता भेजें। आप व्यूअर या एडिटर अनुमतियाँ असाइन कर सकते हैं और किसी भी समय एक्सेस वापस ले सकते हैं।

लिंक से शेयर करें

एक क्लिक में शेयरिंग लिंक जनरेट करें। Proton Drive आपको पासवर्ड और समय खत्म होने की तारीखें सेट करने की सुविधा देता है, ताकि आप सीमित कर सकें कि कौन प्रत्येक लिंक को एक्सेस कर सकता है और कितने समय के लिए।

फाइल शेयर जो आपकी निजता को सबसे पहले रखता है

अपने डेटा को सुरक्षित करें

Proton Drive आपकी फ़ाइलों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित करता है, ताकि हम भी इसे एक्सेस न कर सकें। हमारा एन्क्रिप्शन आपके डेटा को लीक में उजागर होने, तीसरे पक्षों के साथ शेयर किए जाने, या मुनाफ़े के लिए बेचे जाने से रोकता है।

अपने परिवार की सुरक्षा करें

Proton Drive आपकी तस्वीरों और वीडियो को गलत इरादे वाले तत्वों और बिग टेक की निगरानी से सुरक्षित रखता है। हमारे सुरक्षित फ़ाइल-शेयरिंग विकल्प यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी अनमोल यादों को केवल वही लोग एक्सेस कर सकें जिन दोस्तों और परिवार पर आप भरोसा करते हैं।

अपने काम की सुरक्षा करें

गोपनीय सामग्री और संवेदनशील दस्तावेज़ों को संभालने के लिए सुरक्षा के उच्चतम स्तर की आवश्यकता होती है। Proton Drive का एन्क्रिप्ट किया हुआ फाइल शेयर आपके काम को अनधिकृत एक्सेस से बचाता है ताकि आप विश्वास और गोपनीयता बनाए रख सकें।

Proton Drive के साथ फ़ाइलें कैसे शेयर करें

Proton Drive आपको बिना किसी तकनीकी जानकारी के फ़ाइलों को एन्क्रिप्ट और शेयर करने की सुविधा देता है।

1. Proton Drive खाता बनाएं

2. अपनी फ़ाइल अपलोड करें

3. शेयर करने का अपना पसंदीदा तरीका चुनें। Proton Drive बैकग्राउंड में आपकी फ़ाइल को अपने आप एन्क्रिप्ट कर देगा

सुरक्षित फाइल शेयर के लिए एडवांस सुविधाएं

एक्सेस वापस लें

एक क्लिक में शेयर की गई फ़ाइलों और फोल्डरों का एक्सेस तुरंत अक्षम करें।

फ़ाइलों को पासवर्ड-सुरक्षित करें

फ़ाइल-शेयरिंग लिंक खोलने की क्षमता को केवल उन्हीं लोगों तक सीमित रखें जिन्हें आप चुनते हैं।

समय खत्म होने की तारीखें सेट करें

चुनें कि फ़ाइल-शेयरिंग लिंक अपने आप कब अक्षम हो जाएंगे।

एक्सेस पर नज़र रखें

आपकी फ़ाइलें कितनी बार डाउनलोड की गई हैं, इसे ट्रैक करें।

सभी डिवाइसों पर ईमेल और लिंक शेयरिंग

आप वेब, iPhone या Android के लिए Proton Drive ऐप्स का उपयोग करके ईमेल न्योता भेज सकते हैं या फ़ाइल-शेयरिंग लिंक बना सकते हैं।

Proton Drive का आसान इंटरफ़ेस आपके फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर से सीधे किसी भी साइज़ की फ़ाइलें अपलोड और शेयर करना आसान बनाता है।

लाखों लोग अपने डेटा के लिए Proton पर भरोसा करते हैं

सुरक्षा और निजता की लेगेसी पर निर्मित

Proton Drive को Proton द्वारा बनाया गया था, जो दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा Proton Mail के पीछे की कंपनी है।

  • Proton Drive का एन्क्रिप्शन अनधिकृत एक्सेस को रोकता है — हम भी आपका डेटा नहीं देख सकते हैं

  • आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली हर फ़ाइल हमारे सर्वर पर स्टोर किए जाने से पहले आपके डिवाइस पर एन्क्रिप्ट की जाती है

  • इसमें फ़ाइल सामग्री और नाम, एक्सटेंशन, साइज़ और थंबनेल जैसे मेटाडाटा शामिल हैं

  • Proton Drive यह भी सुनिश्चित करता है कि आपका IP पता कभी भी फ़ाइल प्राप्तकर्ता के सामने उजागर न हो

सुरक्षित फाइल शेयर

लिंक शेयरिंग क्या है और यह कैसे काम करती है?

आप सुरक्षित शेयर करने योग्य लिंक का उपयोग करके Proton Drive से किसी के साथ भी फ़ाइलें और फोल्डर शेयर कर सकते हैं। ये लिंक आपके ब्राउज़र में स्थानीय रूप से जनरेट होते हैं, इसलिए Proton के पास आपकी फ़ाइलों या फोल्डरों का कभी भी एक्सेस नहीं होता है।

सुरक्षित फाइल शेयर के लिए 8 सुझाव

चाहे आप परिवार के साथ निजी दस्तावेज़ शेयर कर रहे हों या काम पर किसी गुप्त प्रोजेक्ट पर सहयोग कर रहे हों, सुरक्षित रूप से फ़ाइलें शेयर करना सुनिश्चित करने का तरीका यहाँ दिया गया है।

पारिवारिक फ़ोटो ऑनलाइन कैसे शेयर करें

पारिवारिक फ़ोटो शेयर करते समय निजता के महत्व को जानें और ऐसा करने के कुछ सबसे लोकप्रिय तरीकों द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्तरों का आकलन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैं ऑनलाइन सुरक्षित रूप से फ़ाइलें कैसे शेयर करूँ?
मैं अपनी फ़ाइलें और फोल्डर किसके साथ शेयर कर सकता हूँ?
मैं Proton Drive पर किस प्रकार की फ़ाइलें शेयर कर सकता हूँ?
मैं Proton Drive पर बड़ी फ़ाइलें कैसे शेयर करूँ?
मैं फोल्डर कैसे शेयर करूँ?
क्या Proton Drive Free एन्क्रिप्ट किए गए फाइल शेयर के साथ आता है?
लिंक शेयरिंग कैसे काम करती है?
क्या मैं अपने व्यवसाय के लिए फ़ाइलें शेयर करने के लिए Proton Drive का उपयोग कर सकता हूँ?