Proton Drive - निजता नीति
अंतिम संशोधन: 19 अगस्त 2026
यह उप-नीति Proton निजता नीति का एक अभिन्न अंग है। जब आप Proton Drive का उपयोग करते हैं, तो यह आपके Proton खाता निर्माण और गतिविधि से विशेष रूप से संबंधित डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियों की जानकारी देता है।
खाता गतिविधि: Proton Drive में सभी फ़ाइलें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं और Proton के पास शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को डीक्रिप्ट करने की क्षमता नहीं है और इसलिए वह उन्हें तीसरे पक्षों के साथ शेयर नहीं कर सकता। इसके अलावा, फ़ाइल नाम, फोल्डर नाम, थंबनेल प्रीव्यू जैसे मेटाडाटा भी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं। हम केवल एन्क्रिप्ट की गई फ़ाइलों का साइज़ स्टोर करते हैं, मूल बिना एन्क्रिप्शन वाली फ़ाइल का साइज़ नहीं, जो इस प्रकार हमारे सिस्टम में अस्पष्ट रहता है। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के अलावा, सभी सामग्री क्रिप्टोग्राफ़िक रूप से हस्ताक्षरित भी होती है। इसका मतलब है कि आप हमारे सर्वर से प्राप्त किसी भी सामग्री के हस्ताक्षर की हमेशा जाँच कर सकते हैं, जो आपको जालसाज़ी (उदा. किसी दुर्भावनापूर्ण कर्ता द्वारा) से बचाता है। सेवा को संचालित करने और कुछ आवश्यक खासियतों की सहायता के लिए, हमारे पास फ़ाइल/फोल्डर निर्माण और संशोधन समय, अनुमतियों, और किसी विशेष फ़ाइल को बनाने या अपलोड करने वाले यूज़रनेम तक पहुँच होती है (फ़ाइल प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए क्रिप्टोग्राफ़िक हस्ताक्षर जाँच करने हेतु आवश्यक)।
URL शेयर करते समय, हमारे पास निर्माण और अंतिम एक्सेस समय, URL को कितनी बार एक्सेस किया गया था और इसके निर्माता तक पहुँच होती है। हालाँकि, हमारे पास फ़ाइल सामग्री, फ़ाइल और फोल्डर नाम, और थंबनेल प्रीव्यू तक कोई पहुँच नहीं होती है। ऐसा डेटा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होता है। हम किसी शेयर की गई फ़ाइल या फोल्डर की सामग्री को केवल तभी एक्सेस कर सकते हैं यदि कोई तीसरा पक्ष, जिसके पास स्वयं शेयर की गई फ़ाइल तक पहुँच हो, एक्सेस पासवर्ड (यदि सक्षम किया गया हो) के साथ हमें शेयरिंग URL भेजे। यह समय-समय पर हो सकता है, उदाहरण के लिए, यदि तीसरा पक्ष हमें दुरुपयोग की रिपोर्ट कर रहा हो।
ध्यान दें, यदि आप किसी फ़ाइल को कचरा में डालते हैं, तो यह वास्तव में तब तक नहीं मिटती जब तक कि आप इसे कचरा से स्थायी रूप से मिटा न दें। इसके अलावा, यदि Proton Drive की फ़ाइल वर्ज़निंग खासियत सक्रिय है, तो किसी फ़ाइल को ओवरराइट करने से पिछला वर्ज़न नहीं मिटेगा, जो तब तक उपलब्ध रहेगा जब तक कि इसे उपयोगकर्ता द्वारा स्थायी रूप से मिटा नहीं दिया जाता।
"Sign in with Google" के साथ Easy Switch: जब आप Google से अपना डेटा आयात करने के लिए हमारे Easy Switch टूल का उपयोग करते हैं और “Sign in with Google” विकल्प का उपयोग करके प्रमाणित करते हैं, तो Google एपीआई से प्राप्त जानकारी का Easy Switch द्वारा प्रसंस्करण Limited Use की आवश्यकताओं सहित Google API Services User Data Policy के अनुसार किया जाएगा।
डेटा सुरक्षा: सेवाओं के प्रावधान के संबंध में उपयोग किए जाने वाले सभी सर्वर पूर्णतः Proton या हमारी सहायक कंपनियों के स्वामित्व और संचालन में हैं। हमारे बुनियादी ढांचे और सर्वरों तक पहुंच को कड़ाई से नियंत्रित किया जाता है: केवल Proton के कर्मचारियों के पास ही सर्वरों का भौतिक या अन्य एक्सेस होता है। डेटा हमेशा हमारे सर्वर पर एन्क्रिप्ट किए गए प्रारूप में स्टोर किया जाता है, जो दुनिया के कुछ सबसे मजबूत निजता कानूनों के संरक्षण के तहत विशेष रूप से स्विट्जरलैंड, जर्मनी या नॉर्वे में स्थित हैं। ऑफलाइन बैकअप, जिन्हें समय-समय पर स्टोर किया जा सकता है, वे भी एन्क्रिप्ट किए जाते हैं। हम प्रोडक्शन सर्वर या बैकअप में किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा एन्क्रिप्ट की गई सामग्री को डीक्रिप्ट नहीं कर सकते। बैकअप 30 दिनों तक रखे जाते हैं।