Lumo AI
Lumo AI
निजी एआई चैट ऐप
Lumo AI होमपेज
आखिरी बार संशोधन: 17 सितंबर 2026

Lumo निजता नीति


Lumo ("सेवाएं") को एक्सेस करने, उसका उपयोग करने और काम में लेने से, आप समझते हैं कि हमारी सेवाओं के आपके उपयोग से संबंधित आपका डेटा निम्नलिखित निजता नीति ("निजता नीति") के अनुसार प्रोसेस किया जाता है। निजता नीति बताती है कि (i) सेवाओं को आपके द्वारा एक्सेस करने और उपयोग करने के माध्यम से हम क्या डेटा एकत्र करते हैं; (ii) हम ऐसे डेटा का क्या उपयोग करते हैं; और (iii) आपके डेटा की सुरक्षा के लिए क्या सुरक्षा उपाय किए गए हैं। निजता नीति को हमारे नियम और शर्तों के पूरक के रूप में पढ़ा और समझा जाना चाहिए।

1। कानूनी ढांचा

सेवाएं Proton AG ("कंपनी", "हम") द्वारा संचालित की जाती हैं, जिसका पता route de la Galaise 32, 1228 Plan-les-Ouates, Switzerland है। इसलिए यह स्विट्ज़रलैंड के कानूनों और नियमों द्वारा शासित है।

2। डेटा जो Lumo का उपयोग करके एकत्र किया जा सकता है, और उसका उपयोग कैसे किया जा सकता है

हमारी सर्वोपरि नीति सेवाओं का उपयोग करते समय एक निजी उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित करने के लिए यथासंभव कम उपयोगकर्ता जानकारी (व्यक्तिगत डेटा सहित) एकत्र करना है।

डेटा संग्रह निम्नलिखित तक सीमित है:

2.1 Proton डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियां

आपको सेवाएं प्रदान करने के लिए, कंपनी निम्नलिखित डेटा को प्रोसेस करती है:

2.1.1 खाता निर्माण: आपका खाता उस ईमेल पते से लिंक होता है जो आप अपना खाता बनाते समय प्रदान करते हैं। जब आप सेवाओं के लिए अपना खाता बनाते हैं, तो आप तीसरें-पार्टी प्रदाता से एक पता प्रदान कर सकते हैं या एक Proton Mail पता बना सकते हैं। इस प्रोसेसिंग गतिविधि का कानूनी आधार एक अनुबंध का निष्पादन है।

2.1.2 खाता गतिविधि: आउटपुट प्रदान करने के लिए सेवाओं द्वारा आपके इनपुट प्रोसेस किए जाते हैं। किसी इनपुट के प्रोसेसिंग और आउटपुट के जनरेशन के बाद (जब आप Lumo के भीतर अपना चैट इतिहास सहेजते हैं), इनपुट और आउटपुट को ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ एन्क्रिप्ट किया जाता है (जिसका अर्थ है कि एक प्रदाता के रूप में हम इसे अब डीक्रिप्ट करने में सक्षम नहीं हैं)।

2.1.3 भुगतान जानकारी: यदि आप Lumo सदस्यता खरीदते हैं, तो हम भुगतानों को प्रोसेस करने के लिए तीसरे पक्ष पर निर्भर रहते हैं। हम क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी नहीं रखते हैं, केवल क्रेडिट कार्ड नंबर के अंतिम 4 अंक रखते हैं। गुमनाम नकद या Bitcoin भुगतान और दान स्वीकार किए जाते हैं। हम आपके खाता डेटा का उपयोग भुगतान-संबंधी मामलों के लिए कर सकते हैं, जिसमें आपको ईमेल, इनवॉइस, रसीदें, बकाया नोटिस और भुगतान जानकारी अपडेट करने के लिए अलर्ट भेजना शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। इन प्रोसेसिंग गतिविधियों का कानूनी आधार सेवाएं प्रदान करने के अनुबंध के निष्पादन की आवश्यकता है। डेटा न्यूनीकरण के सिद्धांत का सम्मान करने के लिए, हम बिना किसी पूर्व सूचना के अपने सिस्टम से ऐसी भुगतान जानकारी को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं जो अब मान्य नहीं है।

2.1.4 नेटिव एप्लिकेशन: जब आप हमारे नेटिव एप्लिकेशन का उपयोग करते हैं, तो हम (या मोबाइल ऐप प्लैटफॉर्म प्रदाता) कुछ जानकारी एकत्र कर सकते हैं। हम बग को तेज़ी से ठीक करने के लिए अपने डेवलपर्स को क्रैश जानकारी भेजने हेतु मोबाइल एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर, ऐप आंकड़े और क्रैश रिपोर्टिंग, प्ले स्टोर ऐप आंकड़े, App Store ऐप आंकड़े, या सेल्फ-होस्टेड Sentry क्रैश रिपोर्टिंग का उपयोग कर सकते हैं। कुछ प्लैटफॉर्म, जैसे Google का प्ले स्टोर या Apple का App Store भी समग्र, अनाम आंकड़े एकत्र कर सकते हैं, जो उनकी संबंधित निजता नीति और सेवा की शर्तें द्वारा शासित हो सकते हैं। ऐसे आंकड़ों में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम, इंस्टॉल और अनइंस्टॉल की कुल संख्या, और सक्रिय उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या शामिल हो सकती है।

2.1.5 सुझाव : जब आप ऐप में सुझाव बटन के ज़रिए Lumo को वैकल्पिक रूप से सुझाव देते हैं, तो आपके प्रॉम्प्ट और Lumo की प्रतिक्रिया का गुमनाम संस्करण मॉडल को बेहतर बनाने में हमारी मदद के लिए Lumo की टीम को भेजा जाता है। ये पूरी तरह वैकल्पिक है और तभी होता है जब आप खुद सुझाव भेजने का फैसला लें। अगर आप Eidgenössische Technische Hochschule Zürich (ETH Zurich) और École Polytechnique Fédérale de Lausanne (EPFL) के बनाए ओपन सोर्स Apertus मॉडल के लिए सुझाव देते हैं, तो आपके प्रॉम्प्ट, Lumo के जवाब और आपके सुझाव का एक गुमनाम वर्ज़न ETH Zurich और EPFL के साथ भी शेयर किया जा सकता है, ताकि Apertus मॉडल का मूल्यांकन, टेस्टिंग, एरर का विश्लेषण, सुरक्षा में सुधार और ट्रेनिंग किया जा सके।

हमारे एप्लीकेशन आपके डिवाइस से किसी भी स्थान-आधारित जानकारी को एक्सेस या ट्रैक नहीं करते हैं।

2.2 Proton AG की निजता नीति की संभावित प्रयोज्यता:

यदि आप Proton AG द्वारा प्रदान की जाने वाली अलग सेवाओं के एकीकरण के माध्यम से Lumo का उपयोग करते हैं, तो वह उपयोग इस निजता नीति के अतिरिक्त Proton की निजता नीति के अधीन हो सकता है। Proton AG की पेशकश के हिस्से के रूप में सेवाओं का उपयोग करते समय कृपया दोनों नीतियों को ध्यान से पढ़ें।

2.3 तीसरें-पार्टी प्रोसेसिंग गतिविधियां

2.3.1 वेब सर्च: जब आप "वेब सर्च" खासियत सक्षम करके Lumo का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इंटरनेट भर की रियल-टाइम जानकारी का एक्सेस मिल सकता है, जिससे आपकी क्वेरी के जवाब ज़्यादा सटीक और अप-टू-डेट मिलते हैं। इस स्थिति में, Lumo सिर्फ प्रासंगिक नतीजे हासिल करने और दिए गए जवाब की क्वालिटी बेहतर बनाने के मकसद से आपकी रिक्वेस्ट का एक सरल वर्ज़न चुने हुए पार्टनर एपीआई को भेज सकता है; लेकिन आपकी क्वेरी का पूरा कंटेंट शेयर नहीं किया जाता। ये खासियत वैकल्पिक है और इसे कभी भी अक्षम किया जा सकता है।

2.3.2 सोशल मीडिया: हम अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे एक्टिव हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के माध्यम से आप हमें जो भी जानकारी, संचार या सामग्री सबमिट करते हैं, वह निजता की किसी भी गारंटी के बिना आपके अपने जोखिम पर की जाती है। हम इन प्लैटफॉर्म के अन्य उपयोगकर्ताओं के कार्यों या स्वयं प्लैटफॉर्म के कार्यों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। उन खासियतों और प्लैटफॉर्म के साथ आपकी बातचीत उन्हें प्रदान करने वाली कंपनियों की निजता नीतियों द्वारा शासित होती है।

2.4 धोखाधड़ी और दुरुपयोग का पता लगाना

हम अपनी सेवाओं के अपमानजनक और धोखाधड़ीपूर्ण उपयोग का पता लगाने और उचित उपाय करने के लिए ऊपर उल्लिखित डेटा का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रोसेसिंग का कानूनी आधार हमारी सेवा को गैर-अनुपालन या धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से बचाने का हमारा वैध हित है।

3। डेटा प्रोसेसर्स

सेवाएं प्रदान करने के लिए, हम विभिन्न डेटा प्रोसेसर्स पर निर्भर करते हैं, जो डेटा की विभिन्न श्रेणियों को प्रोसेस करते हैं। प्रोसेसर अपने विशिष्ट उद्देश्य के दायरे से बाहर कभी भी डेटा स्टोर नहीं करते हैं। विशेष रूप से, वे आपके खाते और सेवाओं के सामान्य दैनिक उपयोग से संबंधित डेटा को संग्रहीत नहीं करते हैं, जिसे पूरी तरह से कंपनी द्वारा प्रोसेस किया जाता है। प्रोसेसर इस प्रकार हैं :

3.1 तीसरें-पार्टी प्रोसेसर्स

Zendesk, Inc.

  • उद्देश्य: ग्राहक सहायता डेटा के प्रोसेसिंग के संबंध में सेवाएं प्रदान करना
  • डेटा प्रोसेसिंग स्थान: United States
  • अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण के लिए गारंटी: मानक संविदात्मक खंड, बाध्यकारी कॉर्पोरेट नियम, प्रमाणपत्र

Stripe, Inc.

  • उद्देश्य: भुगतान डेटा के प्रोसेसिंग के संबंध में सेवाएं प्रदान करना
  • डेटा प्रोसेसिंग स्थान: United States
  • अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण के लिए गारंटी: मानक संविदात्मक खंड, डेटा प्रोसेसिंग समझौता

PayPal ग्रुप

  • उद्देश्य: भुगतान डेटा के प्रोसेसिंग के संबंध में सेवाएं प्रदान करना
  • डेटा प्रोसेसिंग स्थान: United States, Singapore
  • अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण के लिए गारंटी: मानक संविदात्मक खंड, डेटा प्रोसेसिंग समझौता

Chargebee, Inc.

  • उद्देश्य: भुगतान डेटा के प्रोसेसिंग के संबंध में सेवाएं प्रदान करना
  • डेटा प्रोसेसिंग स्थान: United States
  • अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण के लिए गारंटी: मानक संविदात्मक खंड, डेटा प्रोसेसिंग समझौता

एटलैसियन पीटीवाई लिमिटेड

  • उद्देश्य: ग्राहक सहायता से संबंधित डेटा संग्रहीत करना
  • डेटा प्रोसेसिंग स्थान: यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम
  • अंतर्राष्ट्रीय स्थानांतरण के लिए गारंटी: पर्याप्तता निर्णय, मानक संविदात्मक शर्तें, प्रमाणपत्र

4। डेटा प्रकटीकरण

हम Lumo खाते से जुड़ा सीमित उपयोगकर्ता डाटा केवल तब शेयर करेंगे, जब हमें सक्षम अधिकारियों की तरफ से आए बाध्यकारी अनुरोध के ज़रिए कानूनी तौर पर ऐसा करना ज़रूरी हो।

5। Lumo का उपयोग करते समय आपकी निजता

अपने खाता इंटरफ़ेस के माध्यम से, आप सेवाओं के अपने उपयोग में कंपनी द्वारा प्रोसेस किए गए व्यक्तिगत डेटा को सीधे एक्सेस कर सकते हैं, बदल सकते हैं, मिटा सकते हैं या निर्यात कर सकते हैं।

यदि आपके खाता को हमारे नियम और शर्तें के उल्लंघन के लिए निलंबित कर दिया गया है, और आप अपने व्यक्तिगत डेटा से संबंधित अधिकारों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आप हमारी सहायता टीम से अनुरोध कर सकते हैं।

अपने अधिकारों के उल्लंघन के मामले में, आपको सक्षम पर्यवेक्षी प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करने का अधिकार है।

6। निजता नीति में संशोधन

लागू कानून की सीमाओं के भीतर, कंपनी किसी भी समय इस निजता नीति की समीक्षा करने और उसे बदलने का अधिकार सुरक्षित रखती है। जब तक आप सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तब तक आप नियमित रूप से इस निजता नीति की समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे परिवर्तन किए जाने के बाद सेवाओं का निरंतर उपयोग इसके प्रति आपकी सहमति माना जाएगा।


इन निजता नीति के अंग्रेजी संस्करण और किसी भी अनुवादित संस्करण के बीच अंतर होने की स्थिति में, अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।