हम ओपन सोर्स की ताकत पर भरोसा करते हैं
पारदर्शिता हमारे समुदाय का भरोसा जीतने का एकमात्र तरीका है।
सभी Proton ऐप ओपन सोर्स हैं और तीसरें-पार्टी विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट और सत्यापित किए गए हैं। कोई भी देख और सत्यापित कर सकता है कि हमारे ऐप वही करते हैं जो हम दावा करते हैं।
ओपन सोर्स हमारे उत्पादों की सुरक्षा बढ़ाता है
Proton के सॉफ्टवेयर का सुरक्षा के लिए दुनिया भर के हज़ारों विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया है। आप ऑडिट रिपोर्ट देख सकते हैं, खुद कोड की जांच कर सकते हैं, या सुधार में योगदान भी दे सकते हैं।
ओपन सोर्स समुदाय में हमारे योगदान
हम JavaScript और Go प्रोग्रामिंग भाषाओं के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली ओपन सोर्स क्रिप्टोग्राफिक लाइब्रेरी के मुख्य मेंटेनर हैं।
OpenPGPjs
JavaScript एन्क्रिप्शन लाइब्रेरी
GopenPGP
Golang एन्क्रिप्शन लाइब्रेरी
हमारे कोड को डेवलपर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराने से निजता तकनीक में नवाचार को बढ़ावा मिलता है और वास्तविक दुनिया की निजता चुनौतियों को हल करने में मदद मिलती है।
एक ऐसे इंटरनेट को बनाने में Proton की मदद करें, जहां निजता है डिफॉल्ट
आप हमारे रिपॉज़िटरी में कोड सुधार कमिट करके या हमारे बग बाउंटी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर सीधे Proton में योगदान कर सकते हैं।

Proton समुदाय
समुदाय के योगदान Proton के विकास के लिए हमेशा से अहम रहे हैं। आप सोशल मीडिया पर Proton के साथ बातचीत में शामिल हो सकते हैं, बीटा टेस्टर बन सकते हैं, Proton लोकलाइज़ेशन प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं, और हमें सुझाव दे सकते हैं जो हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
