Proton Localization Community एक वॉलंटियर पहल है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2017 में हुई थी और जिसका मकसद लोगों को सभी प्रमुख भाषाओं में Proton के प्रोडक्ट और उनकी खासियतों तक एक्सेस देना है।

हम अपने शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए प्रोडक्ट (Proton Mail, Proton Calendar, Proton VPN(नई विंडो), Proton Drive और Proton Pass, और भी आने वाले हैं) के इकोसिस्टम को लगातार विकसित कर रहे हैं, और हमारा मिशन वही है: हम एक निजता-फ्रेंडली और फ्री इंटरनेट के लिए खड़े हैं, जो हर जगह, हर किसी के लिए एक्सेसिबल हो। हम मानते हैं कि निजता और जानकारी तक फ्री एक्सेस बुनियादी अधिकार हैं।

Proton के कम्युनिटी में 150 से ज़्यादा देशों के मेंबर शामिल हैं। हमारे मिशन को पूरा करने के लिए मल्टीलिंगुअल अनुभव देना बहुत ज़रूरी है।

वॉलंटियर और प्रोफेशनल ट्रांसलेटर की मदद से, हमने अपने सभी प्रोडक्ट और अपनी वेबसाइट के मुख्य पेज सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन हमें अभी भी मदद चाहिए।

अगर आप अंग्रेज़ी के अलावा किसी और भाषा के नेटिव स्पीकर हैं और उस भाषा में Proton के प्रोडक्ट उपलब्ध कराने में मदद करना चाहते हैं, तो वॉलंटियर ट्रांसलेटर बनने के लिए साइनअप करेंध्यान रखें कि आपको फॉर्म अंग्रेज़ी में भरना होगा।

अगर आपकी वॉलंटियर ट्रांसलेटर बनने की एप्लीकेशन स्वीकार हो जाती है, तो आप:

  • हमारे ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लैटफॉर्म तक एक्सेस कर पाएंगे।
  • Proton लोकलाइज़ेशन कम्युनिटी के लिए बने हमारे फोरम तक एक्सेस कर पाएंगे, जहां आपको ज़रूरी सारे रिसोर्स मिलेंगे।
  • Proton Localization टीम की तरफ से धन्यवाद के तौर पे हर साल रिवॉर्ड का आनंद ले पाएंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि आप Proton लोकलाइज़ेशन कम्युनिटी जॉइन करेंगे और Proton के प्रोडक्ट आपके साथियों तक उनकी मातृभाषा में पहुंचाने में मदद करेंगे!

Proton Localization टीम