डिफॉल्ट रूप से एक निजी डिजिटल जीवन का आनंद लें
यदि आपको Proton तोहफा कार्ड मिला है, तो यह पृष्ठ आपको दिखाता है कि अपने क्रेडिट कैसे रिडीम करें।
Proton आपको ऑनलाइन अपने डेटा को नियंत्रित और सुरक्षित करने में सक्षम बनाता है
Proton Mail और Proton VPN 100 मिलियन से अधिक लोगों की सुरक्षा करते हैं, जिनमें पत्रकार, डॉक्टर, वकील, व्यवसाय और सामान्य नागरिक शामिल हैं जो अपने डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं।
अपने तोहफा कार्ड को रिडीम करने के दो तरीके
आपके Proton क्रेडिट आपको Proton सेवाओं पर प्रीमियम खासियत का एक्सेस देते हैं। आप अपने क्रेडिट या तो Proton Mail या Proton VPN वेबसाइट के माध्यम से रिडीम कर सकते हैं।

Proton Mail
ईमेल जैसा होना चाहिए: सुरक्षित और निजी। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है कि हम आपके ईमेल नहीं पढ़ सकते, आपका डेटा विज्ञापनदाताओं को नहीं बेच सकते, या आपके संचार की निजता के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते।
- एक मुफ़्त Proton Mail प्लैन के लिए साइनअप करें या अपने खाते में लॉगइन करें।
- ऊपर दाईं ओर के कोने में सेटिंग पर जाएं और सभी सेटिंग और फिर डैशबोर्ड चुनें।
- तोहफा कोड अनुभाग में, अपने तोहफा कार्ड पर दिया गया कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपके खाते में क्रेडिट जुड़ जाएंगे, जिनका उपयोग अब आप अपने डैशबोर्ड में अपने प्लैन को अपग्रेड करने के लिए कर सकते हैं।

Proton VPN
हमारा तेज़ वीपीएन आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करता है और आपको सेंसर की गई या जियोब्लॉक्ड सामग्री को एक्सेस करने में सक्षम बनाता है। Proton VPN आपकी गतिविधि का लॉग नहीं रखता है या तीसरे पक्षों के साथ डेटा शेयर नहीं करता है।
- एक मुफ़्त Proton VPN प्लैन के लिए साइनअप करें(नई विंडो) या अपने खाते में लॉगइन करें।
- ऊपर दाईं ओर के कोने में सेटिंग पर जाएं और सभी सेटिंग और फिर डैशबोर्ड चुनें।
- तोहफा कोड अनुभाग में, अपने तोहफा कार्ड पर दिया गया कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपके खाते में क्रेडिट जुड़ जाएंगे, जिनका उपयोग अब आप अपने डैशबोर्ड में अपने प्लैन को अपग्रेड करने के लिए कर सकते हैं।

सच्ची इंटरनेट स्वतंत्रता के लिए लड़ाई को बढ़ावा दें
किसी को यह दिखाएं कि आप उनकी परवाह करते हैं, उन्हें ऐसे इंटरनेट के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करके जो डेटा के दुरुपयोग, निगरानी या डेटा लीक से सुरक्षित हो।
तोहफा कार्ड Proton सपोर्टर शॉप में उपलब्ध हैं।
Proton के बारे में
हम वैज्ञानिक, इंजीनियर, डिज़ाइनर और डेवलपर हैं जो इस साझे विश्वास से एक साथ आए हैं कि एक बेहतर दुनिया की शुरुआत निजता और डिजिटल स्वतंत्रता के साथ होती है। CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा 2014 में स्थापित, हम ऑनलाइन निजता को डिफॉल्ट बनाने के लिए आवश्यक टूल्स विकसित करने और व्यापक रूप से वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।