Proton होमपेज

यूरोपीय विकल्प > AI असिस्टेंट

यूरोपीय AI असिस्टेंट

लोग जिस तरह खोजते, लिखते, कोड करते, दस्तावेज़ों का विश्लेषण करते और जानकारी के साथ काम करते हैं, उसमें AI असिस्टेंट का बड़ा योगदान है। लेकिन ChatGPT, Gemini और Copilot समेत ज़्यादातर मशहूर सेवाओं पर US Big Tech का नियंत्रण है।

यूरोपीय AI कंपनियां अब रोज़मर्रा के चैटबॉट और बड़े भाषा मॉडल से लेकर व्यवसायों और सरकारों के लिए बनाए गए AI प्लैटफॉर्म तक, हर चीज़ उपलब्ध कराती हैं। कुछ निजता पर ध्यान देते हैं, जबकि कुछ यूरोपीय इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा संप्रभुता, टिकाऊपन या AI के इस्तेमाल पर ज़्यादा नियंत्रण को प्राथमिकता देते हैं। यूरोपीय विकल्प चुनने से विविध टेक इकोसिस्टम को सहायता मिलने में भी मदद मिलती है।

Lumo

आधारित: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

निजता पर केंद्रित AI असिस्टेंट, जिसे आपकी बातचीत को निजी रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है

  • बातचीत को ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है
  • आपकी चैट का लॉग नहीं रखता और न ही AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए आपकी बातचीत का इस्तेमाल करता है
  • तीसरें-पार्टी AI प्रोवाइडर के बजाय Proton के नियंत्रण वाले सर्वर पे चलता है
  • ओपन-सोर्स AI मॉडल का इस्तेमाल करता है
  • व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध

Mistral Vibe (पहले Le Chat)

आधारित: पेरिस, फ्रांस

फ्रेंच AI कंपनी Mistral के डेवलप किया गया एक यूरोपीय AI असिस्टेंट और एजेंट

  • Mistral के डेवलप किए गए भाषा मॉडल पे आधारित
  • ग्राहकों का डाटा डिफॉल्ट रूप से EU में होस्ट करता है
  • ज़्यादा पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए कई ओपन-वेट मॉडल उपलब्ध कराता है
  • Team और Enterprise इंटरैक्शन AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होते
  • फ्री टियर डिफॉल्ट रूप से बातचीत पे ट्रेन होता है (ऑप्ट आउट किया जा सकता है)
  • कोई ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

GreenPT

मुख्यालय: यूट्रेक्ट, नीदरलैंड

निजता और कम प्रभाव वाली कंप्यूटिंग पर केंद्रित एक यूरोपीय AI प्लैटफॉर्म

  • डाटा और AI प्रोसेसिंग को EU के भीतर रखता है
  • अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए आपकी बातचीत का इस्तेमाल नहीं करता
  • तीसरें-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर (Scaleway, Verda) पे चलता है, जो नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित है
  • आपकी AI बातचीत का अनुमानित ऊर्जा उपयोग और कार्बन प्रभाव दिखाता है
  • ओपन-वेट मॉडल
  • कोई ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

LightOn

आधारित: पेरिस, फ्रांस

आंतरिक दस्तावेज़ों और व्यावसायिक जानकारी के साथ काम करने के लिए एक यूरोपीय AI प्लैटफॉर्म

  • व्यवसायों को इस बात का ज़्यादा नियंत्रण देता है कि उनका डाटा कहां और कैसे हैंडल हो
  • निजी या यूरोपीय इंफ्रास्ट्रक्चर पे चलाया जा सकता है
  • वित्त, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और सार्वजनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है
  • डिफॉल्ट रूप से उपयोगकर्ता के डाटा पे मॉडल ट्रेनिंग नहीं होती
  • कई ओपन-सोर्स मॉडल उपलब्ध कराता है
  • कोई ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Aleph Alpha*

मुख्यालय: हाइडलबर्ग, जर्मनी

उन संगठनों के लिए एक यूरोपीय AI प्लैटफॉर्म जिन्हें अपने डाटा पर ज़्यादा नियंत्रण चाहिए

  • व्यवसायों और सार्वजनिक संस्थानों के लिए AI मॉडल डेवलप करता है
  • अपने मॉडल यूरोपीय इंफ्रास्ट्रक्चर पे चलाता है
  • अपलोड किया गया उपयोगकर्ता डाटा और प्रॉम्प्ट AI ट्रेनिंग या एनालिटिक्स के लिए इस्तेमाल नहीं होते
  • गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए चुनिंदा ओपन-सोर्स रिलीज़ उपलब्ध कराता है
  • एन्क्रिप्शन की जानकारी सार्वजनिक रूप से दस्तावेज़ित नहीं है
  • कोई विज्ञापन नहीं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Qwant Chat IA

आधारित: पेरिस, फ्रांस

यूरोपीय सर्च इंजन Qwant का बातचीत-आधारित AI सर्च टूल

  • वेब सर्च नतीजों पे आधारित बातचीत-शैली के जवाब
  • फैक्ट-चेकिंग के लिए सोर्स देता है
  • सर्च के लिए यूरोपीय वेब इंडेक्स का इस्तेमाल करता है
  • उपयोगकर्ता डाटा पे ट्रेनिंग नहीं
  • विज्ञापन दिखाता है (नॉन-पर्सनलाइज़्ड)
  • एन्क्रिप्शन की जानकारी सार्वजनिक रूप से दस्तावेज़ित नहीं है
  • AI प्रोसेसिंग के लिए एक अमेरिकी कंपनी (Groq) का इस्तेमाल करता है

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆

*Aleph Alpha ने अप्रैल 2026 में घोषित एक सौदे में कनाडाई AI कंपनी Cohere के साथ विलय के लिए सहमति दी है, जिससे Cohere के शेयरधारकों को संयुक्त कंपनी में बहुमत का स्वामित्व मिल जाएगा। इसलिए सौदा पूरा होने के बाद एक स्वतंत्र यूरोपीय प्रदाता के रूप में इसकी स्थिति बदल सकती है।

यूरोपीय AI क्यों चुनें?

आपके डाटा पे ज़्यादा नियंत्रण

AI बातचीत में निजी जानकारी, गोपनीय दस्तावेज़, सोर्स कोड, बिज़नेस प्लैन या अन्य संवेदनशील डाटा हो सकता है। यूरोपीय AI प्रदाता अक्सर निजता और लोकल डाटा प्रोसेसिंग पे ज़्यादा ज़ोर देते हैं, और लोगों व संगठनों को उनकी जानकारी कैसे हैंडल होती है, इस पे ज़्यादा नियंत्रण देते हैं।

यूरोपीय डाटा सुरक्षा

EU के AI प्रदाता एक ऐसे कानूनी माहौल में काम करते हैं जिसे GDPR और EU AI Act ने आकार दिया है। GDPR लोगों को ये अधिकार देता है कि संगठन उनका पर्सनल डाटा कैसे प्रोसेस करते हैं, जबकि AI Act पारदर्शिता, सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट से जुड़ी आवश्यकताएं पेश करता है।

विदेशी क्षेत्राधिकार का कम जोखिम

कई बड़े AI प्रदाता अमेरिकी कंपनियां हैं, जो अमेरिकी निगरानी कानूनों के अधीन हैं और इन कानूनों के तहत अधिकारी उपयोगकर्ता डाटा को वारंट से मिलने वाली सुरक्षा के बिना एक्सेस कर सकते हैं, जबकि ज़्यादातर लोग मानते हैं कि वो सुरक्षा लागू होती है। यूरोपीय AI प्रदाता चुनने से आपका ज़्यादा डाटा यूरोपीय निजता कानूनों के तहत रहता है और विदेशी कानूनी मांगों के सामने आना कम होता है।

Big Tech से हटकर ज़्यादा विकल्प

ग्लोबल AI मार्केट पर अपेक्षाकृत कम संख्या में अमेरिकी टेक कंपनियों का दबदबा है। यूरोपीय AI का समर्थन करने से स्वतंत्र मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज़ का ज़्यादा प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनने में मदद मिलती है, जिससे यूरोपीय टेक संप्रभुता मज़बूत होती है और लोगों व बिज़नेस को उस टेक्नोलॉजी पे ज़्यादा विकल्प और नियंत्रण मिलता है जिन पे वे निर्भर करते हैं।

आपके लिए कौन सा यूरोपीय AI सबसे अच्छा है?

अलग-अलग यूरोपीय AI कंपनियां बिल्कुल अलग तरह के उपयोगकर्ताओं के लिए काम करती हैं। कुछ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए AI चैटबॉट देते हैं, जबकि कुछ ज़्यादातर बिज़नेस और सरकारों के लिए मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं।

  • ज़्यादा से ज़्यादा निजता: Lumo zero-access एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, आपकी बातचीत के कोई लॉग नहीं रखता, और कभी भी चैट का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए नहीं करता।

  • रोज़मर्रा का AI: Lumo और Mistral Vibe लिखने, रिसर्च, कोडिंग और दूसरे आम कामों के लिए जनरल-पर्पस असिस्टेंट देते हैं।

  • सस्टेनेबल AI: GreenPT का फ़ोकस रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले यूरोपीय इंफ्रास्ट्रक्चर और AI के पर्यावरणीय असर को कम करने पे है।

  • यूरोपीय LLM: Mistral और Aleph Alpha अपने खुद के भाषा मॉडल विकसित करते हैं, न कि सिर्फ़ दूसरी कंपनी के AI का इंटरफ़ेस उपलब्ध कराते हैं।

  • एंटरप्राइज़ AI: Aleph Alpha और LightOn का फ़ोकस ऐसे संगठनों पे है जिन्हें संवेदनशील डाटा और AI डिप्लॉयमेंट पे ज़्यादा नियंत्रण चाहिए।

  • सरकार और रेगुलेटेड उद्योग: Aleph Alpha और LightOn सार्वजनिक संस्थानों और सख्त डाटा ज़रूरतों वाले क्षेत्रों के लिए सोवरेन AI में माहिर हैं।

यूरोपीय AI पे शिफ़्ट करने के टिप्स

ChatGPT, Gemini या Copilot को छोड़ने का मतलब ये ज़रूरी नहीं कि सब कुछ एक साथ बदल दिया जाए। अलग-अलग असिस्टेंट की अपनी-अपनी खूबियां होती हैं, जिससे धीरे-धीरे यूरोपीय विकल्प शुरू करना आसान हो जाता है।

रोज़मर्रा के कामों से शुरू करें

लिखने, समराइज़ करने, रिसर्च या ब्रेनस्टॉर्मिंग जैसे जाने-पहचाने कामों पे एक यूरोपीय AI असिस्टेंट टेस्ट करें। इससे ज़्यादा अहम काम के लिए किसी एक सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले उनकी तुलना करना आसान होता है।

निजता के विकल्प चेक करें

चेक करें कि बातचीत स्टोर की जाती है या AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है, और कौन से निजता कंट्रोल उपलब्ध हैं। डिफॉल्ट सेटिंग्स को समझना संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

यूरोपीय डाटा प्रोसेसिंग चेक करें

चेक करें कि आपकी बातचीत और फ़ाइलें कहां प्रोसेस और स्टोर की जाती हैं। अगर डाटा रेज़िडेंसी आपके लिए मायने रखती है, तो ऐसी सर्विसेज़ चुनें जो संवेदनशील डाटा को साफ़ तौर पे यूरोप के अंदर रखती हैं।

चेक करें कि AI कौन चलाता है

पता करें कि कंपनी अपने खुद के AI मॉडल इस्तेमाल करती है या किसी और प्रदाता के। इससे प्रभावित होता है कि आपका डाटा कहां प्रोसेस होता है, उसे कौन हैंडल करता है, और कौन से कानून लागू होते हैं।

अलग-अलग असिस्टेंट की तुलना करें

वही काम कई असिस्टेंट पे टेस्ट करें और सटीकता, स्पीड, काम आने और कितनी एडिटिंग चाहिए, ये सब तुलना करें।

एक से ज़्यादा विकल्प रखें

एक से ज़्यादा AI असिस्टेंट इस्तेमाल करने से आपको लचीलापन मिलता है और एक प्रदाता पे निर्भरता कम होती है। अगर कीमत, नीतियां, खासियतें या उपलब्धता बदले, तो बैकअप बिज़नेस कंटिन्यूटी को भी बेहतर बना सकता है।

यूरोपीय नहीं, लेकिन फिर भी Big Tech AI नहीं

अगर आप ChatGPT, Gemini या Copilot का कोई विकल्प चाहते हैं लेकिन खास तौर पे यूरोपीय प्रदाता ज़रूरी नहीं, तो कई स्वतंत्र अमेरिकी कंपनियां ऐसे AI असिस्टेंट देती हैं जो निजता के बेहतर तरीके अपनाते हैं।

Duck.ai

मुख्यालय: पेंसिलवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका

कई अलग-अलग प्रदाताओं के AI मॉडल इस्तेमाल करने के लिए एक निजी इंटरफ़ेस

  • AI मॉडल प्रोवाइडर को भेजने से पहले रिक्वेस्ट को गुमनाम बनाता है
  • आपकी बातचीत पे AI ट्रेनिंग नहीं होती
  • AI मॉडल प्रोवाइडर को इस्तेमाल के बाद प्रॉम्प्ट और रिस्पॉन्स मिटा देने के लिए कहता है, लेकिन कुछ सीमित अपवाद हैं
  • AI मॉडल में से चुनने का विकल्प देता है
  • बैकअप और सिंक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Brave Leo

आधारित: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

Brave ब्राउज़र में बना निजता-केंद्रित AI असिस्टेंट

  • बिना खाता बनाए मुफ़्त एक्सेस करें
  • बातचीत को AI मॉडल ट्रेनिंग से दूर रखता है
  • चैट Brave सर्वर पे स्टोर नहीं की जातीं
  • कई AI मॉडल तक एक्सेस देता है, जिनमें लोकल या सेल्फ़-होस्टेड विकल्प भी शामिल हैं
  • सत्यापन योग्य निजता के लिए विश्वसनीय एक्ज़ीक्यूशन एन्वायरमेंट (TEE) एन्क्रिप्शन का पायलट प्रोजेक्ट

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆

Kagi Assistant

आधारित: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

सब्सक्रिप्शन-आधारित AI असिस्टेंट जो कई प्रोवाइडर के मॉडल तक एक्सेस देता है

  • Assistant इंटरैक्शन को AI मॉडल ट्रेनिंग से दूर रखता है
  • डिफॉल्ट रूप से बातचीत को निजी रखता है
  • AI मॉडल में से चुनने का विकल्प देता है
  • AI जवाबों को Kagi Search के वैकल्पिक नतीजों के साथ जोड़ता है
  • एन्क्रिप्शन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से दस्तावेज़ित नहीं है

Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆

यूरोपीय AI के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यूरोपीय AI क्या है?
क्या ChatGPT का कोई यूरोपीय विकल्प है?
क्या यूरोपीय LLM हैं?
क्या यूरोपीय AI ज़्यादा निजी है?
सबसे अच्छा यूरोपीय AI चैटबॉट कौन सा है?

और अधिक यूरोपीय विकल्प देखें

AI के अलावा कुछ और देख रहे हैं? ईमेल, ब्राउज़र, क्लाउड स्टोरेज, मैप्स, सर्च इंजन, मैसेजिंग, सोशल मीडिया, और भी बहुत कुछ के यूरोपीय विकल्प खोजें।