यूरोपीय विकल्प > नोट-टेकिंग ऐप्स
यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप्स
Google Keep और Microsoft OneNote जैसे ऐप्स सिंकिंग आसान बनाते हैं, लेकिन इसकी एक कीमत होती है। आपके नोट्स बड़ी टेक कंपनियों के इकोसिस्टम का हिस्सा बन जाते हैं, जो आपकी गतिविधि ट्रैक करते हैं, आपकी प्रोफ़ाइल बनाते हैं, सेवाओं के बीच डाटा को कनेक्ट करते हैं और आपको प्रोप्राइटरी प्लैटफॉर्म में बांध देते हैं।
यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप्स ज़्यादा निजता, कम ट्रैकिंग और आपके डाटा पे ज़्यादा नियंत्रण देते हैं, साथ ही बड़ी टेक कंपनियों पे निर्भरता कम करते हैं और यूरोपीय टेक इकोसिस्टम को सहायता देते हैं।

Joplin
मुख्यालय: फ्रांस
एन्क्रिप्ट की गई सिंकिंग वाला ओपन-सोर्स और ऑफलाइन-फर्स्ट नोट-टेकिंग ऐप
- नोट्स सिंक करते वक्त शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन की सुविधा देता है, लेकिन डिफॉल्ट रूप से ये बंद रहता है।
- नोट्स लोकल रूप से स्टोर किए जाते हैं और ऑफलाइन भी उपलब्ध रहते हैं।
- ओपन-सोर्स कोड और खुले डाटा फॉर्मैट
- आप चुन सकते हैं कि आपके नोट्स कहां सिंक और स्टोर किए जाएं।
- बहुत कम डाटा इकट्ठा किया जाता है (इसे अक्षम किया जा सकता है)
- कोई विज्ञापन नहीं
- GDPR के अनुरूप
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐
Anytype
मुख्यालय: ज़ूग, स्विट्ज़रलैंड
एक निजी नोट-टेकिंग ऐप, जो आपके नोट्स आपके डिवाइस पे रखता है
- अपने नेटवर्क को भेजे गए डाटा के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है।
- एन्क्रिप्शन चाबी आपके डिवाइस पे ही बनाई और कंट्रोल की जाती हैं।
- लोकल-ओनली मोड में या सेल्फ-होस्टेड नेटवर्क के साथ काम करता है।
- नोट्स, डॉक्यूमेंट, डेटाबेस, टास्क और शेयर किए गए स्पेस की सुविधा देता है।
- बहुत कम विज्ञापन और कोई डाटा इकट्ठा नहीं करता।
- ओपन सोर्स
- GDPR के अनुरूप
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐
Bear
मुख्यालय: डबलिन, आयरलैंड
Apple डिवाइस के लिए डिज़ाइन किया गया एक सरल और परिष्कृत नोट-टेकिंग ऐप
- डिफॉल्ट रूप से Markdown नोट्स आपके डिवाइस पे लोकल स्टोर करता है।
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के लिए Apple का Advanced Data Protection (ADP) इस्तेमाल करता है
- बहुत कम डाटा इकट्ठा करता है और कोई विज्ञापन नहीं दिखाता।
- आपकी पर्सनल जानकारी नहीं बेचता।
- पोर्टेबल फ़ाइल फॉर्मैट इस्तेमाल करता है, ताकि आप अपने नोट्स कहीं और ले जा सकें।
- ओपन सोर्स नहीं
- Apple इकोसिस्टम में फंस जाना
- GDPR के अनुरूप
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Craft
मुख्यालय: बुडापेस्ट, हंगरी (यूके का अधिकार क्षेत्र)
लिखने, संगठन और सहयोग के लिए बना एक विज़ुअल नोट्स और डॉक्यूमेंट ऐप
- डाटा को ट्रांसफर के दौरान और स्टोरेज पे एन्क्रिप्ट करता है।
- उपयोगकर्ता का डाटा नहीं बेचता और न ही उसे विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करता है।
- ऑफलाइन काम करता है, ताकि कनेक्शन के बिना भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध रहें।
- GDPR के अनुरूप है और SOC 2 Type II का अनुपालन बनाए रखता है।
- कोई शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन नहीं
- ओपन सोर्स नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप क्यों चुनें?
अपने विचारों को निजी रखें
कुछ अमेरिकी नोट-टेकिंग ऐप्स एन्क्रिप्शन देते हैं, लेकिन उनमें से कई (जैसे Google Keep, Microsoft OneNote और Notion) के पास नोट्स की सामग्री को एक्सेस करने की तकनीकी क्षमता रहती है।
जो निजता-फर्स्ट यूरोपीय ऐप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, वो ज़्यादा बेहतर सुरक्षा देता है, क्योंकि प्रोवाइडर के पास आपके नोट्स को डीक्रिप्ट करने वाली चाबी नहीं होती।
ट्रैकिंग और प्रोफ़ाइलिंग को सीमित करें
अमेरिकी नोट-टेकिंग ऐप्स अक्सर Google और Microsoft जैसे बड़े इकोसिस्टम का हिस्सा होते हैं, जहां प्रोफ़ाइलिंग, विज्ञापन, AI ट्रेनिंग या दूसरी कंपनियों के साथ शेयर करने के लिए सेवाओं के बीच डाटा को जोड़ा जा सकता है।
आम तौर पर यूरोपीय विकल्प से ये उम्मीद की जाती है कि वे सिर्फ ज़रूरी डाटा ही इकट्ठा करें और बताएं कि उसका इस्तेमाल कैसे होता है। ट्रैकिंग फिर भी हो सकती है, लेकिन आपको ज़्यादा बेहतर निजता सुरक्षा और कानूनी सुरक्षा उपायों का फ़ायदा मिलता है।
अपने डेटा पर नियंत्रण रखें
लोकल-फर्स्ट स्टोरेज, खुले फॉर्मैट, सेल्फ-होस्टिंग और भरोसेमंद निर्यात आपको अपने नोट्स पे ज़्यादा नियंत्रण देते हैं और प्रोवाइडर के अपना प्रोडक्ट, कीमत या नीतियां बदलने पे सेवा बदलना आसान बनाते हैं।
ये खासियतें सिर्फ यूरोपीय सॉफ्टवेयर में नहीं हैं, लेकिन यूरोप के निजता-केंद्रित और ओपन-सोर्स प्रोवाइडर अक्सर इन्हीं पे ध्यान देते हैं।
जांचें कि आपका डाटा कैसे सुरक्षित है
कई यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप अपना सोर्स कोड या एन्क्रिप्शन डिज़ाइन स्वतंत्र जांच के लिए पब्लिश करते हैं।
ओपन-सोर्स एन्क्रिप्शन और सॉफ्टवेयर से सुरक्षा शोधकर्ताओं और बड़े समुदाय के लिए ये जांचना आसान हो जाता है कि कोई ऐप आपकी जानकारी को कैसे हैंडल करता है, बजाय इसके कि पूरी तरह कंपनी के वादों पे भरोसा किया जाए।
आपके लिए कौन सा यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप सबसे अच्छा है?
अलग-अलग नोट-टेकिंग ऐप काम करने के अलग-अलग तरीकों के हिसाब से बनाए गए हैं। सही चुनाव इस बात पे निर्भर करता है कि आप निजता, सरलता, लोकल स्टोरेज या बेहतर संगठन को तवज्जो देते हैं।
सबसे ज़्यादा निजता: Standard Notes, Joplin और Anytype मजबूत एन्क्रिप्शन देते हैं, जिससे प्रोवाइडर आपके नोट्स को पढ़ नहीं सकता।
आपके डिवाइस पे स्टोर: Standard Notes, Anytype और Joplin आपके नोट्स लोकल उपलब्ध रखते हैं, ताकि लगातार इंटरनेट कनेक्शन पे निर्भर रहे बिना आप उन्हें एक्सेस कर सकें।
Apple उपयोगकर्ता: Bear Apple के डिवाइसों पे सरल और बेहतरीन अनुभव देता है, साथ ही हर नोट के लिए वैकल्पिक एन्क्रिप्शन भी देता है।
बेहतर संगठन: Anytype और Craft नोट्स को डेटाबेस, टास्क, डॉक्यूमेंट और दूसरी प्रोडक्टिविटी खासियतों के साथ जोड़ते हैं।
ओपन टेक्नोलॉजी: Standard Notes, Joplin और Anytype सोर्स कोड या ऐसी ओपन टेक्नोलॉजी देते हैं जिसे स्वतंत्र रूप से जांचा जा सकता है।
जाना-पहचाना अनुभव: Standard Notes और Bear सीधा-सरल नोट-टेकिंग देते हैं, जो पारंपरिक नोट ऐप्स की तरह महसूस होती है, और आपको कोई मुश्किल नया सिस्टम सीखना नहीं पड़ता।
यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप पे जाने के लिए टिप्स
सालों के नोट्स शिफ्ट करना डरावना लग सकता है, खासकर अगर उनमें इमेज, अटैचमेंट, टैग और कस्टम फॉर्मैटिंग शामिल हो। ये स्टेप्स बदलाव को आसान बना सकते हैं:
अपने मौजूदा नोट्स निर्यात करें
अपने मौजूदा नोट्स की पूरी कॉपी डाउनलोड करें। जहां हो सके, प्रोप्राइटरी फॉर्मैट की जगह Markdown, HTML या प्लेनटेक्स्ट जैसे पोर्टेबल फॉर्मैट इस्तेमाल करें।
पहले छोटे आयात को टेस्ट करें
सब आयात करने से पहले कुछ नोट्स शिफ्ट करें। देखें कि हेडिंग, लिस्ट, टैग, लिंक, इमेज और अटैचमेंट नए ऐप में सही दिखते हैं या नहीं।
चेक करें कि क्या एन्क्रिप्ट होता है
चेक करें कि प्रोवाइडर आपके नोट की सामग्री को एक्सेस कर सकता है या नहीं, और क्या एन्क्रिप्शन अटैचमेंट, टाइटल, टैग और दूसरे मेटाडाटा पे लागू होता है।
अपना पुराना ऐप कुछ समय के लिए रखें
जब तक आपको पूरा भरोसा न हो जाए कि सब कुछ सही ट्रांसफर हो गया है, तब तक अपना पुराना ऐप रखें, क्योंकि बाद में गायब नोट्स या फॉर्मैटिंग की दिक्कतें नजर आ सकती हैं।
सुरक्षा के लिए बैकअप बनाएं
ज़रूरी नोट्स की एक अलग कॉपी किसी सुरक्षित जगह रखें, ताकि गलती से डिलीट होने या सिंक्रोनाइज़ेशन की दिक्कतों से सारी कॉपियां न हट जाएं।
मौजूदा AI खासियतों की समीक्षा करें
चेक करें कि उपलब्ध AI खासियतें वैकल्पिक हैं या नहीं और वे आपके नोट्स को कैसे प्रोसेस करती हैं, खासकर अगर आपका डाटा किसी बाहरी AI प्रोवाइडर को भेजा जाता है।
यूरोपीय नहीं, लेकिन फिर भी बिग टेक की नोट-टेकिंग ऐप नहीं
अगर आप Google Keep, Microsoft OneNote, Evernote या Notion से हटना चाहते हैं, लेकिन खास तौर पे यूरोपीय प्रोवाइडर की जरूरत नहीं है, तो दुनिया के दूसरे हिस्सों में कई निजता-अनुकूल विकल्प मौजूद हैं।
Standard Notes
मुख्यालय: शिकागो, इलिनॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका
एक सुरक्षित नोट-टेकिंग ऐप, जो आपके नोट्स और फ़ाइलों को निजी रखता है
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, ताकि सिर्फ आप ही अपने नोट्स और फ़ाइलें डीक्रिप्ट कर सकें
- ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
- नोट्स लोकल स्टोर करता है, ताकि वे ऑफलाइन भी उपलब्ध रहें
- सुरक्षित क्लाउड सिंक नोट्स को अनलिमिटेड डिवाइसों पे उपलब्ध रखता है
- बहुत कम डाटा इकट्ठा करता है और कोई विज्ञापन नहीं दिखाता।
- GDPR के अनुरूप
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Notesnook
मुख्यालय: खुशाब, पाकिस्तान
ज़ीरो-नॉलेज एन्क्रिप्शन पे आधारित एक ओपन-सोर्स नोट-टेकिंग ऐप
- आपके डिवाइस से निकलने से पहले नोट्स को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट करता है
- ऐप और सिंक्रोनाइज़ेशन सर्वर पूरी तरह ओपन सोर्स हैं
- बहुत कम डाटा इकट्ठा करता है और कोई विज्ञापन नहीं दिखाता।
- एन्क्रिप्ट किया गया क्लाउड डाटा जर्मनी में स्टोर करता है
- GDPR के अनुरूप
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Day One
मुख्यालय: लेही, यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका
निजी लिखाई और यादों के लिए एक प्राइवेट जर्नलिंग ऐप
- नए जर्नल के लिए डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन सक्षम
- जर्नल पूरी तरह आपके डिवाइस पे स्टोर करता है
- न विज्ञापन, न आपका डाटा बेचना
- टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, स्थान और बहुत कुछ सपोर्ट करता है
- GDPR के अनुरूप
- ओपन सोर्स नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Obsidian
मुख्यालय: लेही, यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका
Markdown फ़ाइलों पे आधारित, लोकल-फर्स्ट जानकारी प्रबंधन और नोट-टेकिंग ऐप
- डिफॉल्ट रूप से नोट्स को आपके डिवाइस पे लोकल स्टोर करता है
- क्लाउड सिंक के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
- कोर ऐप के लिए खाते की ज़रूरत नहीं
- इस्तेमाल या डायग्नोस्टिक डाटा Obsidian को वापस नहीं भेजता
- स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
- GDPR के अनुरूप
- क्लाउड सिंक के ज़रिए स्टोर किया गया डाटा DigitalOcean का इस्तेमाल करता है, जो एक अमेरिका-आधारित क्लाउड प्रोवाइडर है
- ओपन सोर्स नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆
यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप्स के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप क्या है?
- क्या यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप्स ज़्यादा निजी होते हैं?
- क्या Standard Notes एक यूरोपीय नोट-टेकिंग ऐप है?
- कौन-से नोट-टेकिंग ऐप्स शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं?
- क्या नोट्स Google Keep, OneNote, या Notion से मूव किए जा सकते हैं?
और अधिक यूरोपीय विकल्प देखें
नोट-टेकिंग ऐप्स से आगे कुछ और ढूंढ रहे हैं? ईमेल, ब्राउज़र, क्लाउड स्टोरेज, मैप्स, सर्च इंजन, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और बहुत कुछ के लिए यूरोपीय विकल्प खोजें।