Proton होमपेज

कमज़ोरी की जानकारी सबमिट करें

आपको क्या मिला, हमें बताएं ताकि हम जांच कर जवाब दे सकें। पक्का नहीं कि आपको मिली कमज़ोरी इस दायरे में आती है? बग बाउंटी प्रोग्राम का दायरा और नियम पढ़ें।

जानकारी
अनुमानित गंभीरता*

प्रोग्राम का दायरा और नियम

सुरक्षा रिसर्च

Proton समुदाय अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सेवाओं पर भरोसा करता है। हम उस भरोसे को गंभीरता से लेते हैं, यही वजह है कि हम संभावित कमज़ोरियों की पहचान करने, उनकी पुष्टि करने और उनका समाधान करने के लिए सुरक्षा शोध समुदाय के साथ काम करने के लिए समर्पित हैं।

कोई भी डिज़ाइन या इम्प्लीमेंटेशन से जुड़ी समस्या जो यूज़र डेटा की गोपनीयता या इंटीग्रिटी को काफी हद तक प्रभावित करती है, हमारे बग बाउंटी प्रोग्राम के दायरे में मानी जाती है।

बग बाउंटी प्रोग्राम का दायरा और नियम

Proton बग बाउंटी प्रोग्राम में कमज़ोरी सबमिट करने से पहले, आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ पढ़ने चाहिए:

हमारी कमज़ोरी की जानकारी देने की नीति में प्रोग्राम का दायरा और स्वीकार की जाने वाली टेस्टिंग विधियों का ज़िक्र है।

हमारी सेफ हार्बर नीति में बताया गया है कि प्रोग्राम को कमज़ोरी की जानकारी देने पर कौन-सी कार्रवाइयां ज़िम्मेदारी से सुरक्षित रहती हैं।

क्या ये कोई कमज़ोरी नहीं है?

क्या कमज़ोरी की जानकारी देने के बजाय हमारे किसी ऐप में किसी खास समस्या को डीबग करने की कोशिश की जा रही है? हमारी सहायता टीम इसमें मदद कर सकती है।